scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड

बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 1/8
देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की आज 150वीं जयंती है. महात्मा गांधी के अनमोल विचार आज भी लोगों के जेहन में समाए हुए हैं. सत्य और अहिंसा के दम पर देश को आजाद करने वाले बापू की छवि से न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी भी प्रभावित थे. आज भी खादी धोती या चरखा देखते ही लोगों को सबसे पहले बापू याद आते हैं. उनके चश्मे का ट्रेंड तो आज तक फैशन के बाजार में कदम जमाए हुए है.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 2/8
राउंड प्लेन ग्लास और कानों के ऊपर से जाती पतली सी डंडी का जिक्र हमें गांधीजी के चश्मे की याद दिलाता है. लेकिन दशकों बीतने के बाद आज भी इस तरह का चश्मा बॉलीवुड से लेकर दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियां पहन रही हैं.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 3/8
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के चश्मे का डिजाइन और फ्रेम भी लगभग ऐसा ही है. कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली अपने इस स्पेक्स में नजर आ चुके हैं.
Advertisement
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 4/8
हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉर्टर के मुख्य किरदार को फैंस भला कैसे भूल सकते हैं. गांधीजी के चश्मे का डिजाइन हर दशक में ट्रेंड रहा है, हैरी पॉर्टर का चश्मा इस बात का सबूत है.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 5/8
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना की अदाकारी का जादू इन दिनों बॉलीवुड फैंस के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है. आयुष्मान का कैजुअल स्पेक्स भी गांधीजी के ऐनक से कॉपी किया हुआ लगता है.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 6/8
टेक्नोलॉजी जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स का चश्मा भी गांधीजी के चश्मे से काफी मिलता-जुलता था.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 7/8
बाजार में ऐसे भी कई स्पेक्स उपलब्ध हैं जो बापू के चश्मे से मेल खाते हैं, लेकिन आज के युवाओं को आकर्षित करने के लिए उन्हें थोड़ा मोडीफाई कर दिया गया है. अर्जन कपूर का यह चश्मा इसका उदाहरण है.
बापू के चश्मे का जादू आज भी बरकरार, कभी न खत्म होने वाला ट्रेंड
  • 8/8
ब्रिटेन के एक मशहूर सिंगर जॉन लेनन के चश्मे का डिजाइन भी हू-ब-हू गांधीजी के चश्मे जैसा ही था.
Advertisement
Advertisement