होली खेलते समय बालों में रंग न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. खूब बचाव करने के बावजूद बालों में सूखा रंग अंदर तक भर जाता है. होली पर जो रंग इस्तेमाल किया जाता है, अधिकतर समय वह कैमिकल से भरपूर होता है, जो आपके बालों का काफी नुकसान भी पहुंचा देता है. हालांकि, होली खेलने के बाद आपके पास कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनके जरिए आप बालों की चमक को वापस ला सकते हैं.
अगर होली के बाद आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो गए हैं तो धोने से पहले उन्हें अच्छे से साफ कर लें. बालों में कंघी की मदद से सूखे रंग को जितना हो सके बाहर निकाल लें. इससे आपके बालों में फंसा सूखा रंग धोने से पहले ही बाहर आ जाएगा.
अब बालों को ठंडे पानी से धोएं जिससे अधिकतर रंग उतर जाए. धोते समय एक माइल्ड ऑर्गेनिक शैंपू का इस्तेमाल करें. शैंपू के बाद डीप कंडीशनर लगाएं और धो लें. जब बाल आपके सूख जाएं तो हेयर सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों में कैमिकल होता है, जिस वजह से बालों का काफी नुकसान पहुंचता है. बालों को ज्यादा नरिशमेंट चाहिए होता है। इसलिए हेड वॉश के बाद हेयर मास्क भी लगा लेना और ज्यादा बेहतर है. हालांकि, इसे तुरंत नहीं बल्कि दो या तीन बाद लगाना ज्यादा बेहतर है. अच्छी केयर के लिए आप हेयर मास्क में नींबू, अंडे, दही और आंवला मिलाएं. इसके अलावा आप हेयर स्पा भी करवा सकती हैं.