scorecardresearch
 

How to Reuse Old Plastic Plates: पुरानी प्लास्टिक की प्लेटें नहीं कबाड़, घर में इन तरीकों से करें इस्तेमाल, जानें रीयूज के स्मार्ट तरीके

घरो में प्लास्टिक की प्लेटें पुरानी हो जाती हैं तो उनको तुरंत से कचरे में फेंक दिया जाता है. मगर आप इस बात से अनजान हैं कि यही पुरानी प्लास्टिक की प्लेटें हमारे काफी पैसे बचा सकती है और इनका आप दोबारा इस्तेमाल करके अपने घर को सजा सकते हैं. इन प्लेट्स को आप घर पर कई तरीके से रीयूज कर सकते हैं, आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

Advertisement
X
प्लास्टिक प्लेटें घर में खूब इस्तेमाल में आती हैं.  (PHOTO:ITG/AI)
प्लास्टिक प्लेटें घर में खूब इस्तेमाल में आती हैं. (PHOTO:ITG/AI)

How to Reuse Old Plastic Plates: घर में खाने के लिए स्टील, कांच के साथ-साथ प्लास्टिक की प्लेटों का भी इस्तेमाल किया जाता है. एक समय के बाद इन प्लास्टिक की प्लेटों का रंग फीका पड़ जाता है तो कभी हल्की टूट-फूट जाती हैं. अक्सर घर में पुरानी प्लास्टिक की प्लेटें बेकार पड़ रहती हैं और लोग उनको कचरा समझकर बाहर फेंक देते हैं. मगर लोग इस बात अनजान हैं कि यही प्लेटें उनके हजारों रुपये बचा सकती हैं और आपका घर भी चमक उठेगा. 

क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही पुरानी प्लेटें घर के काम की शानदार चीजों में बदली जा सकती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन DIY आइडियाज को बनाने में ज्यादा समय या पैसे की जरूरत नहीं पड़ती है और घर भी सुंदर लगता है.  

पुरानी प्लास्टिक प्लेट का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

दीवार सजाने के लिए बनाएं वॉल डेकोर

पुरानी रंग-बिरंगी प्लेटों को आप दोबारा से पेंट करके खूबसूरत वॉल डेकोरेशन बना सकते हैं. आप उन पर फूल, मंडला आर्ट या वारली डिजाइन बनाकर कमरे की दीवारों को नया लुक दे सकते हैं. बच्चों के कमरे में कार्टून पेंटिंग वाली प्लेटें भी बहुत अच्छी लगती हैं और बच्चे भी खुश होते हैं. 

होम डेकोर में पुरानी प्लेट इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO: AI)

गमलों के नीचे रखें

Advertisement

गमले में पानी डालने पर कई बार जमीन गंदी हो जाती है, ऐसे में आप अपनी इन पुरानी प्लास्टिक प्लेट का इस्तेमाल गमलों के नीचे रखने के लिए भी कर सकते हैंं. इससे पौधों में पानी डालने के बाद फर्श गंदा नहीं होता और पानी इकट्ठा होकर पौधों को नमी भी देता है.

किचन ऑर्गेनाइजर बनाएं

रसोई में कई बार छोटी-छोटी चीजें जैसे मसाले के पैकेट, चम्मच या किचन एक्सेसरीज ऐसी ही इधर-उधर पड़े रहते हैं.  खाना बनाते समय कई बार यह चीजे आसानी से मिल भी नहीं पात हैं, ऐसे में आप इन प्लेट्स को कलर करके अपनी रसोई में रख सकते हैं, ताकि इनमेंं छोटी-छोटी चीजें रख सकें. इससे सामान ढूंढने में आसानी होती है.

बच्चों के लिए DIY क्राफ्ट

पुरानी प्लेटों का इस्तेमाल आप घर में बच्चों के लिए मजेदार क्राफ्ट बनाने में भी कर सकते हैं. जैसे पेपर प्लेट मास्क, एनिमल फेस या सजावटी आइटम बनाए जा सकते हैं. इससे बच्चों की क्रिएटिविटी भी बढ़ती है और उनका स्क्रीन टाइम भी कम होता है.

पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें

गर्मी के दिनों में प्लास्टिक प्लेट में आप पक्षियों के लिए खाना-पानी भी रख सकते हैं. एक तो इनसे छत गंदी नहीं होती है और दूसरा पक्षियों को भी खाने और पीने में आसानी होती है. इसलिए अगर आपके पास भी पुरानी प्लास्टिक प्लेट हैं तो उनमें पानी और दाना भरकर छत या बालकनी में रख सकते हैं.

Advertisement

सिलाई या मेकअप ट्रे बनाएं

घरों में छोटी-छोटी चीजें इधर-उधर बिखरी रहती हैं, तो पुरानी प्लेट उन्हें रखने के काम आ सकती है. इसमें बटन, धागे, हेयरपिन, ज्वेलरी या मेकअप प्रोडक्ट्स आसानी से रखे जा सकते हैं. आजकल मेकअप के समान रखने के लिए भी लोग बाहर से महंगी प्लेट्स खरीद रहे हैं, ऐसे मेंं आप घर पर ही उनको थोड़ा सजाकर ड्रेसिंग टेबल पर रख सकते हैं.

प्लास्टिक की प्लेटें पुरानी होने पर घर में काम आ जाती हैं. (PHOTO:AI)

पौधे उगाने में करें इस्तेमाल

गार्डनिंग करने के शौकीन लोग इन छोटी प्लेटों में मिट्टी भरकर धनिया, मेथी या माइक्रोग्रीन्स जैसे छोटे पौधे उगाए जा सकते हैं. यह किचन गार्डनिंग के लिए आसान और सस्ता तरीका है, रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्लांट्स उगाना ज्यादा सही रहता है.

पुरानी चीजों को फेंकने की बजाय दोबारा इस्तेमाल करना न सिर्फ समझदारी है बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे घर को सजाने में खर्च होने वाले पैसे भी बच जाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement