Mango Pesticides Cleaning: गर्मियों का सीजन आते ही हर घर में आम की डिमांड बढ़ जाती है. बाजार में हर तरफ चारों ओर आम के ठेले लग चुके हैं जिन पर लोगों की भीड़ लगी हुई है. वैसे तो आम खाने के कुछ फायदे भी होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल बाजार में मिलने वाले आमों को कृत्रिम तरीके से पकाने और लंबे समय तक ताजा रखने के लिए पेस्टिसाइड्स और कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का भारी इस्तेमाल किया जा रहा है. ये केमिकल्स हमारे पेट में जाकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं.
ऐसे में आम को सीधे खाने के बजाय उसकी सही सफाई करना बेहद जरूरी है. आम को खाने से पहले कैसे पानी से धोएं ताकि केमिकल नष्ट हो सके, इस बारे में जानना बेहद जरूरी है.
कैल्शियम कार्बाइड के नुकसान
एक्सपर्ट्स का कहना है, बाजार में आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल सबसे किया जाता है. जब यह केमिकल पानी के संपर्क में आता है तो एसिटिलीन गैस पैदा करता है जो आम को पका देता है. लेकिन यह केमिकल इंसानी शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं होता.
यदि ये केमिकल किसी कारण से पेट में चला जाए तो इसके कारण सिरदर्द, चक्कर आना, त्वचा पर रैशेज और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक ऐसे केमिकल्स के संपर्क में रहने से नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है इसलिए आम को सीधे मार्केट से लाकर खाना अपनी सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
आम की स्किन पर जमा पेस्टिसाइड्स को साधारण पानी से पूरी तरह साफ नहीं किया जा सकता. इसके लिए बेकिंग सोडा यानी सोडियम बाइकार्बोनेट का इस्तेमाल सबसे असरदार साबित होता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड कॉन्टैमिनेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेकिंग सोडा का एल्कलाइन नेचर फलों की सतह पर मौजूद केमिकल्स के बॉन्ड को आसानी से ब्रेक कर देता है.
अमेरिकी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन Arm & Hammer की गाइडलाइंस के मुताबिक, फलों को बेकिंग सोडा के घोल में भिगोने से उनकी बाहरी परत पर जमे पेस्टिसाइड्स काफी हद तक न्यूट्रलाइज हो जाते हैं.
यदि आप भी आम से केमिकल हटाना चाहते हैं तो एक बड़े बर्तन में 2 चम्मच व्हाइट विनेगर डाल दें और उसमें आम को 10-15 मिनट भिगो दें. इसके बाद आम को सादा पानी से अच्छे से धो लें. लीजिए आम खाने के लिए तैयार हैं और आप उनका लुत्फ उठा सकते हैं.