scorecardresearch
 

How To Clean Glasses: स्क्रैच के बिना चश्मा साफ करने का ये सही तरीका! नहीं आएगी एक भी खरोंच, चमकेगा शीशे जैसा

महंगे चश्मे पर एक छोटा सा स्क्रैच भी आपकी आंखों की रोशनी और विजन को प्रभावित कर सकता है. जानिए वो प्रोफेशनल तरीका क्या है जिससे आपका चश्मा सालों-साल बिल्कुल नए जैसा चमकता रहेगा.

Advertisement
X
अधिकतर लोग चश्मे के लेंस को गलत तरीके से साफ करते हैं. (Photo: ITG)
अधिकतर लोग चश्मे के लेंस को गलत तरीके से साफ करते हैं. (Photo: ITG)

Best way to clean glasses: सनग्लास हो या फिर नंबर वाला चश्मा, अक्सर इन्हें पहनने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसे साफ और स्क्रैच-फ्री रखना होता है. धूल, मिट्टी और चेहरे का नेचुरल ऑयल अक्सर लेंस पर जम जाता है जिससे लेंस गंदे हो जाते हैं और धुंधला दिखने लगता है. वैसे तो अधिकतर लोग इसे साफ करने के लिए अपनी शर्ट का कोना या पास में रखा कोई भी रुमाल इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी गलती आपके चश्मे के लेंस को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है? यदि आप चाहते हैं कि आपका चश्मा सालों-साल शीशे की तरह चमकता रहे तो आपको सफाई का सही और साइंटिफिक तरीका अपनाना होगा.

सूखा चश्मा न पोछें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चश्मा साफ करने का पहला नियम यह है कि आप कभी भी सूखे लेंस को न रगड़ें. लेंस पर जमा धूल के कण रगड़ने पर रेगमाल की तरह काम करते हैं. सबसे पहले अपने हाथों को लोशन-फ्री साबुन से अच्छी तरह धो लें ताकि उंगलियों का तेल लेंस पर न लगे. इसके बाद चश्मे को हल्के गुनगुने पानी की धार के नीचे रखें. इससे लेंस पर मौजूद धूल और मिट्टी के कण बिना किसी रगड़ के बह जाएंगे. पानी का तापमान सामान्य होना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म पानी लेंस की कोटिंग जैसे एंटी-रिफ्लेक्टिव या यूवी प्रोटेक्शन को नुकसान पहुंचा सकता है.

चश्मा धोने का तरीका जान लें

पानी से गीला करने के बाद, हर लेंस पर एक बूंद माइल्ड डिशवॉशिंग लिक्विड लगाएं. ध्यान रहे कि इसमें मॉइस्चराइजर या लोशन नहीं होना चाहिए. अपनी उंगलियों के पोरों से लेंस के दोनों तरफ और फ्रेम के कोनों को धीरे-धीरे रगड़ें.

अक्सर लोग सिर्फ लेंस साफ करते हैं और फ्रेम के उन हिस्सों को भूल जाते हैं जहां नाक और कान का पसीना जमा होता है. फ्रेम की सफाई भी उतनी ही जरूरी है जितनी लेंस की. इसके बाद चश्मे को फिर से साफ पानी से धो लें ताकि साबुन बाकी न रहे.

Advertisement

चश्मा सुखाने का तरीका

धोने के बाद चश्मे को हवा में धीरे से हिलाकर एक्सट्रा पानी निकाल दें. अब सबसे जरूरी स्टेप है इसे सुखाना. इसके लिए केवल और केवल साफ माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें. माइक्रोफाइबर कपड़ा खास तौर पर धूल को सोखने और बिना रगड़ पैदा किए सफाई के लिए बनाया जाता है.

यदि आपके पास माइक्रोफाइबर क्लॉथ नहीं है तो आप पूरी तरह से धुला हुआ बिना लिंट वाला सूती कपड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन शर्ट या टिशू पेपर से बचें. चश्मे को पोंछते समय दबाव कम रखें. इस तरीके से साफ किया गया चश्मे पर स्क्रैच नहीं आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement