scorecardresearch
 

जींस धोते समय कभी न करें ये 4 गलतियां, हमेशा रहेगी नई जैसी चमक

आजकल लोगों को जींस पहनना काफी ज्यादा पसंद है. इसका कारण एक यह भी है कि उसे रोज धोने की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि, जींस धोते समय भी कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है, वरना आपकी जींस का रंग उड़ने में देर नहीं लगेगी.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर (Getty Images)
सांकेतिक तस्वीर (Getty Images)

आजकल युवाओं से लेकर बूढ़े और बच्चों तक में जींस पहनने का क्रेज है. इसी वजह से बाजार में अलग-अलग ब्रांड्स की अलग स्टाइल स्टाइल में जींस जमकर पसंद की जा रही हैं. जींस को पसंद करने का एक कारण यह भी है कि इसे बार-बार धोने की झंझट नहीं रहती है. एक बार जींस धुलने के बाद कई बार तक चल सकती है, खासतौर पर अगर वह डार्क कलर में है तो कई दिनों तक पहना जा सकता है. 

हालांकि, जींस को धोते समय भी कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है. वरना आपकी नई जींस भी पुरानी जैसी दिखने लगेगी और आपके मन से उतर जाएगी.

हाथ से धोएं, मशीन से बचें
जींस को हमेशा हाथ से धोने की कोशिश करें. वॉशिंग मशीन में धोने से जींस के रेशों पर घर्षण होता है, जिससे उसका रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा जल्दी घिस सकता है. हाथ से धोने से जींस की चमक बनी रहती है और वह लंबे समय तक नई जैसी दिखती है.  

ठंडे पानी का उपयोग करें
जींस को धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, चाहे सर्दी का मौसम हो. गर्म पानी जींस के रंग को हल्का कर सकता है, जिससे वह पुरानी लगने लगती है. हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करें.  

Advertisement

टैग पर दिए निर्देश पढ़ें
जींस धोने से पहले उसके अंदर लगे टैग को ध्यान से पढ़ें. इसमें कपड़े की सामग्री और धोने के सही तरीके की जानकारी दी होती है. इन निर्देशों का पालन करने से आप जींस को सही तरीके से साफ कर सकते हैं और उसकी गुणवत्ता बनी रहेगी.  

कठोर इस्त्री से बचें
जींस को लंबे समय तक नया रखने के लिए उस पर भारी या कठोर इस्त्री करने से बचें. ज्यादा प्रेस करने से कपड़ा चपटा और बेजान हो सकता है. अगर जींस में सिलवटें हैं, तो उसे हवा में सुखाने (एयर-ड्राई) या हल्के स्टीम का उपयोग करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement