scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

200 करोड़ की मालकिन ने ऐसे घटाया 20 Kg वजन, खुद बताए चर्बी कम करने के 4 आसान तरीके

Ghazal alagh Weight Loss
  • 1/8

Ghazal alagh Weight Loss: गजल अलघ एक कॉस्मेटिक ब्रांड की सीईओ और फाउंडर हैं और रिपोर्ट के मुताबिक, वह करीब 200 करोड़ की मालकिन हैं. उनके पति का नाम वरुण अलघ है और वो 2 बच्चों की मां भी हैं. बिजनेस और परिवार के बीच बैलेंस बनाते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी काम किया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन एक समय पर 83 किलो तक पहुंच गया था. गजल अलघ की व्यक्तिगत कुल संपत्ति ₹150 करोड़ से ₹200 करोड़ के बीच होने का अनुमान है. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी होल्डिंग्स के आधार पर इसे ₹290 करोड़ या उससे अधिक भी बताया गया है.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)

Ghazal alagh Weight Loss
  • 2/8

गजल ने इंटरव्यू में बताया था कि एक समय ऐसा था कि जब वह लगातार 20 दिन तक अनहेल्दी महसूस कर रही थीं, तभी उन्हें लगा कि वो कहीं ना कहीं लाइफस्टाइल में गलती कर रही हैं जिसे तुरंत सुधारने की जरूरत है.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Ghazal alagh Weight Loss
  • 3/8

गजल ने सबसे पहले अपने खाने की आदतों को ठीक किया. हर मील का समय तय किया. नाश्ता, लंच और डिनर कब होगा, यह फिक्स किया ताकि शरीर की रूटीन और मेटाबॉलिज्म दोनों बैलेंस रहें.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Advertisement
Ghazal alagh Weight Loss
  • 4/8

डाइट में उन्होंने घर के खाने को प्रायोरिटी दी और बाहर के खाने को काफी हद तक कम कर दिया. इससे कैलोरी कंट्रोल हुई और शरीर को ज्यादा न्यूट्रिशन मिलने लगा.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Ghazal alagh Weight Loss
  • 5/8

गजल ने बेसिक सप्लीमेंट्स लेना भी शुरू किया जिसमें आयरन, विटामिन B12, विटामिन D और कैल्शियम शामिल थे. इससे इनकी कमी पूरी हुई.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Ghazal alagh Weight Loss
  • 6/8

गजल ने हर 6 महीने में ब्लड टेस्ट करवाने की आदत भी बनाई. इससे शरीर के सभी पैरामीटर पर नजर रहती है और किसी भी कमी या समस्या का पता शुरुआती चरण में चल जाता है.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Ghazal alagh Weight Loss
  • 7/8

उनका मानना है कि रोजाना किसी न किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है. कभी जिम, कभी योग और जब शरीर थका हो तो सिर्फ वॉक भी फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Ghazal alagh Weight Loss
  • 8/8

बैलेंस डाइट, सप्लीमेंट्स और रोजाना मूवमेंट की आदत से उन्होंने अपना वजन 83 किलो से घटाकर करीब 63–64 किलो तक कर लिया है. सही रूटीन ही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट है.

(Photo: Instagram/Ghazal alagh)
 

Advertisement
Advertisement