
रोटी भारतीय घरों में लंच या डिनर में खाई जाने वाली मुख्य चीज है. एक परफेक्ट, सॉफ्ट और फूली हुई रोटी बनाना काफी मुश्किल का काम है. लेकिन यदि आपका आटा सही तरह से गूंथा गया हो तो काफी अच्छी रोटी बनती हैं. कई लोग जो घर से अलग रहते हैं या होस्टल में रहते हैं उन लोगों से कई बार अच्छी रोटी नहीं बन पातीं. कई बार उनकी रोटियां ठंडी होने के बाद पापड़ जैसी सख्त हो जाती हैं या फिर बेलते समय चकले पर चिपकने लगती हैं. इसका कारण है कि उनका आटा सही तरह से नहीं गूंथा गया है. आटा गूंथने की सही तकनीक इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप आटे में पानी कितना मिला रहे हैं. तो आइए आज हम आपको आटा गूथते समय कितना पानी डालें, इसका गणित समझाते हैं.
शेफ और बावर्चियों के मुताबिक, आटे का परफेक्ट डो बनाने के लिए पानी की मात्रा आटे की क्वालिटी पर डिपेंट करती है. सामान्य तौर पर 2 कप गेहूं के आटे के लिए लगभग 1 कप से थोड़ा कम पानी पर्याप्त होता है. यानी कि आटे और पानी का अनुपात लगभग 2:1 का होना चाहिए. हां लेकिन इस बाक का भी ध्यान रखें कि यदि आटा यदि मोटा है तो वह पानी अधिक सोखता है तो आपको थोड़ा अधिक पानी की जरूरत हो सकती है.

अगर आप चाहते हैं कि रोटियां लंबे समय तक नर्म रहे, तो आटा गूंथने के लिए नॉर्मल पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी रोटियां सॉफ्ट रहेंगी. इसका कारण है कि जब आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आटे में मौजूद प्रोटीन एक्टिवेट हो जाता है, जिससे आटे में लोच पैदा हो जाता है.
ठंड के मौसम में यदि आप गुनगुने पानी से आटा गूंथते हैं तो ये एक रामबाण की तरह काम आता है. अगर आप चाहें तो हल्का सा क्रीमी टेस्ट के लिए दूध में आटा गूंथ सकते हैं जिससे रोटियां सॉफ्ट और सफेद बनेंगी.
15-20 मिनट बाद बनाएं रोटी
अधिकतर लोग आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां बनाना शुरू कर देते हैं लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. अच्छी रोटी बनाने के लिए आटे को गूंथने के बाद 15-20 मिनट तक ढंककर रखा रहने दें और फिर उसके बाद रोटियां बनाएं.