scorecardresearch
 

Chocolate Ice Cream: सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की सीक्रेट रेसिपी

Chocolate Ice Cream: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे चॉकलेट आइसक्रीम खाना पसंद न हो. तपती गर्मी में राहत पाने के लिए लोग अक्सर आइक्रीम खाते हैं और अगर ये घर पर बनाई जा सके तो इसकी बात ही अलग है. आप आसानी से सिर्फ 3 इंग्रेडिएंट्स से बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं, जिसकी रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने बताई है.

Advertisement
X
व्हिप्ड क्रीम में कोको पाउडर मिलाने के लिए कट एंड फोल्ड मेथड इस्तेमाल करना चाहिए.  (Photo: ITG)
व्हिप्ड क्रीम में कोको पाउडर मिलाने के लिए कट एंड फोल्ड मेथड इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG)

गर्मियों की तपती दोपहर हो और सामने ठंडी-ठंडी कोई आइसक्रीम आ जाए तो चिलचिलाती गर्मी उल्टे पांव भाग जाती है. यूं तो बाजार में बहुत से फ्लेवर्स की आइसक्रीम मिलती है, लेकिन बच्चों से लेकर बड़ों तक की जो पसंदीदा होती है, वो है चॉकलेट आइसक्रीम. ये फ्लेवर इतना स्वादिष्ट होता है कि सभी का खाने का बहुत मन करता है, लेकिन बाजार वाली आइसक्रीम में बहुत से केमिकल्स मिले होते हैं. ऐसे में इसे जल्दी-जल्दी खाना सुरक्षित नहीं होता है. ऐसे में अगर हम कहें कि आप अपनी पसंदीदा चॉकलेट आइसक्रीम घर पर ही महज तीन इंग्रेडिएंट्स से बना सकते हैं तो आपको कैसा लगेगा? शायद यकीन न हो, लेकिन आप ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं. 

मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम घर पर बनाने की बहुत आसान रेसिपी शेयर की है. सिर्फ 3 चीजों से तैयार होने वाली ये चॉकलेट आइसक्रीम इतनी क्रीमी और लाजवाब बनती है कि आप बाहर की आइसक्रीम भूल जाएंगे. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कैसे आप बाजार जैसी चॉकलेट आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये केवल तीन चीजों से तैयार की जाती है. 

  • व्हिप्ड क्रीम
  • कंडेंस्ड मिल्क
  • कोको पाउडर (या अच्छी क्वालिटी चॉकलेट)

बनाने का तरीका
1. सबसे पहले क्रीम को अच्छी तरह व्हिप करें जब तक सॉफ्ट पीक स्टेज न आ जाए या फिर व्हिप्ड क्रीम ही ले लें.
2. इसके बाद एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क लें और उसमें कोको पाउडर को छानकर मिलाएं. ध्यान रहे कोको पाउडर को छानना बहुत जरूरी है ताकि आइसक्रीम में गुठलियां न रहें.
3. कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर के मिश्रण में थोड़ी व्हिप्ड क्रीम डालकर अच्छे से मिक्स करें.
4. अब बाकी क्रीम डालकर हल्के हाथों से फोल्ड करें. आपको आइसक्रीम कट एंड फोल्ड तरीके से मिक्स करनी है. इससे क्रीम व्हिप्ड ही बनी रहती है.
5. अब तैयार मिश्रण को कंटेनर में डालें और 8–12 घंटे के लिए फ्रीज करें. अगर आप चाहते हैं कि आइसक्रीम और ज्यादा क्रीमी बने तो उसे कम से कम 24 घंटे के लिए फ्रीज करें.

फ्लेवर बढ़ाने के टिप्स
अगर आप आइसक्रीम का फ्लेवर बढ़ाना चाहते हैं तो मिश्रण में कोको पाउडर बढ़ा दें. लेकिन अगर आपको आइसक्रीम ज्यादा डार्क पसंद नहीं है तो कोको पाउडर कम रखें. आप इसमें बादाम, चॉकलेट चिप्स या दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं. इन चीजों से आइसक्रीम का स्वाद बढ़ जाता है.

अगर आप कोको पाउडर की जगह आइसक्रीम बनाने के लिए चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पिघलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आइसक्रीम के लिए 50–60% कोको वाली चॉकलेट बेस्ट मानी जाती है. 

Advertisement

जब बात चॉकलेट पिछलाने की आती है, तो ध्यान रखें कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन पानी है. अगर उसमें जरा सा भी पानी चला गया तो वो खराब हो जाती है. ऐसे में डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें या फिर माइक्रोवेव में छोटे-छोटे इंटरवल में ही पिघलाएं. मेटल की जगह लकड़ी या रबर स्पैटुला इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement