scorecardresearch
 

एम्स के डॉक्टर ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा वेंटिलेटर, रख सकते हैं जेब में

भारतीय डॉक्टर ने एक अनोखा वेंटिलेटर बनाया है, जिसे जेब में भी रखा जा सकता है. जानिये क्या है इसकी कीमत और कैसे होता है इस्तेमाल...

Advertisement
X
भारतीय डॉक्टर ने बनाया अनोखा वेंटिलेटर
भारतीय डॉक्टर ने बनाया अनोखा वेंटिलेटर

एम्स के डॉक्टर्स ने एक ऐसा वेंटिलेटर तैयार किया है जिसे जेब में रखा जा सकता है. यू वेंटिलेटर दुनिया का सबसे छोटा वेंटिलेटर है. इसे 'ए सेट रोबोटिक्स' के प्रमुख दिवाकर वैश्य ने तैयार किया है.

इसके लिए ऑक्स‍िजन सिलेंडर की जरूरत नहीं होती. इसे कोई भी खरीद सकता है. इसकी कीमत 15 हजार से 20 हजार रुपये है. यह दुनिया का सबसे छोटा वेंटिलेटर है और इसके पेटेंट की तैयारी भी चल रही है.

इससे पहले दिवाकर वैश्य माइंड से कंट्रोल होने वाली वील चेयर, थ्री डी प्रिंटेड रोबोट्स और डांसिंग रोबोट्स आदि बना चुके हैं.

दिवाकर के अनुसार दुनिया का सबसे छोटा वेंटिलेटर चलाना बहुत आसान है और इसे कोई भी अपनी आवश्यकता के अनुसार घर पर भी इस्तेमाल कर सकता है.

जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है, उनके गले में एक स्थाई ट्यूब डाली जाती है. इसी ट्यूब को पोर्टेबल वेंटिलेटर से जोड़ दिया जाता है. यह बिजली से चलता है. वेंटिलेटर में लगे प्रेशर सेंसर से मरीज जरूरत के अनुसार सांस लेता और छोड़ता है.

Advertisement

इस वेंटिलेटर के आने के बाद अब उन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, जो लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं. कृत्रिम सांस की वजह से होने वाली मौतों में भी कमी आएगी.

Advertisement
Advertisement