scorecardresearch
 

Style Tips: क्या आपको भी पसंद हैं ओवरसाइज्ड कपड़े? इन 5 तरीकों से करें इन्हें स्टाइल

ओवरसाइज्ड कपड़े हमेशा चलन में रहते हैं, और इन्हें आप कई तरीकों से स्टाइल भी कर सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ओवरसाइज्ड कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी अलमारी में जरूर होने चाहिए. साथ ही जानते हैं इनसे आप कैसे अपने लुक को निखार सकती हैं.

Advertisement
X
oversized clothes
oversized clothes

फैशन ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ ट्रेंड्स ऐसे हैं जो सदाबहार रहते हैं. जिसमें से एक ओवरसाइज्ड कपड़ों का ट्रेंड है. डेनिम जैकेट से लेकर बैगी जीन्स तक, ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने में काफी आरामदायक होते हैं और इससे आपका लुक भी काफी अच्छा लगता है. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर इंटरनेशनल रनवे तक, ओवरसाइज्ड कपड़े हर जगह मौजूद हैं.

ओवरसाइज्ड कपड़े काफी कूल, ट्रेंडी, आरामदायक और किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट होते हैं. ओवरसाइज्ड कपड़ों की सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें आप अलग-अलग तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं. आइए आज हम आपको ओवरसाइज्ड कपड़ों को स्टाइल करने के 5 आसान तरीके बताते हैं.

बैगी पैंट्स- वाइड लैग जीन्स से लेकर लूज- फिटिंग ट्राउजर तक, ओवरसाइज्ड पैंट स्टाइलिश लुक देने के साथ आरामदायक भी होती हैं. ऐसे में, आपकी अलमारी में एक ओवरसाइज्ड पैंट जरूर होनी चाहिए. इसे आप फिटेड टॉप के साथ पहन सकती हैं. अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए आप इसके साथ कोट भी पहन सकती हैं. साथ ही, एक्सेसरीज में लेयर नेकलेस पहनना ना भूलें. इसके नीचे आप स्नीकर्स पहन सकती हैं.

ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट- ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट हर महिला की अलमारी में होनी चाहिए. कैजुअल और आकर्षक दिखने के लिए इसे किसी स्लीक ड्रेस के साथ पहनें या इसे आप बैगी पैंट के साथ भी पहन सकती हैं. इसके लिए ओवरसाइज्ड डेनिम जैकेट की शॉपिंग करते समय इसे हमेशा अपने रेगुलर फिट से एक या दो साइज बड़ी खरीदें. इसके साथ आप स्टेटमेंट एक्सेसरीज पहन सकती हैं.

ब्वॉयफ्रेंड शर्ट- इसके लिए आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड की शर्ट चोरी करने की जरूरत नहीं है. ओवरसाइज्ड ब्वॉयफ्रेंड शर्ट आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं. ये शर्ट काफी लूज और आरामदायक होती हैं, और इन्हें आप जीन्स, शॉर्ट्स और ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं. अपने लुक को और अच्छा बनाने के लिए शर्ट पर बेल्ट लगाएं. गर आप इसे किसी पार्टी में पहनने वाली हैं तो गले में लेयर नेकलेस पहनें. इसके साथ ही फुटवियर के लिए हाई हील्स पहन सकती हैं.

Advertisement

मैक्सी ड्रेस और स्कर्ट्स- मैक्सी ड्रेस और स्कर्ट्स पहनने में काफी आरामदायक और सुंदर भी लगती हैं. भले ही इन्हें आप किसी पार्टी के लिए पहल रही हों या रेगुलर, ओवरसाइज्ड मैक्सी ड्रेसेस हर तरह से आपके लुक को निखार सकती हैं.

कोजी स्वेटशर्ट- सर्दियों के मौसम में ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट काफी अच्छा ऑप्शन है. ये ना सिर्फ पहनने में आरामदायक होते हैं, बल्कि इन्हें आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकते हैं. ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट्स को आप लेगिंग्स या स्किन फिट जीन्स के साथ पेयर कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement