scorecardresearch
 

मुकेश अंबानी के जन्मदिन पर लाल साड़ी...मांग में सिंदूर लगा तैयार हुईं नीता अंबानी, सोने के सिक्कों जड़े रानी हार ने लूटी लाइमलाइट

मुकेश अंबानी के जन्मदिन और अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सुर्खियां बटोर ली हैं. लाल रंग की हाथ से बुनी ऑर्गेंजा साड़ी और भारी टेंपल जूलरी में नीता का यs रॉयल अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
नीता अंबानी ने लाल साड़ी के साथ सोने का रानी हार पहना था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था. (Photo: ITG)
नीता अंबानी ने लाल साड़ी के साथ सोने का रानी हार पहना था, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था. (Photo: ITG)

देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल को जन्मदिन मनाया. उनका जन्मदिन इस साल और खास रहा क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया भी था. ऐसे में मुकेश अंबानी अपना जन्मदिन और अक्षय तृतीया मनाने के लिए मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार उनके साथ रहा, लेकिन सबका ध्यान नीता अंबानी ने खींचा. अपने पति के जन्मदिन के मौके पर नीता अंबानी ने एक बार फिर अपना ट्रेडिशनल अंदाज दिखाया. उन्हें लाल रंग की साड़ी और सोने के भारी-भरकम हार में सजे देखा गया. नीता अंबानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

नीता अंबानी का लाल साड़ी में एलिगेंट अंदाज
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने हाथ से बुनी गई लाल रंग की ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी पहनी, जो बेहद क्लासी लग रही थी. साड़ी के पल्लू पर बारीक फ्लोरल कढ़ाई थी, जबकि बाकी हिस्से में डिजाइन को सिंपल रखा गया था. उनकी साड़ी को चौड़े बॉर्डर से सजाया गया था, जिसपर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. नीता ने साड़ी को ट्रेडिशनल अंदाज में ड्रेप किया था और उन्होंने पल्लू को कंधे पर टक करके बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से फ्लॉन्ट किया. उनका ये लुक रॉयल फील दे रहा था.

नीता अंबानी ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिसमें हाफ स्लीव्स और चौड़ा यू-नेक था. उनके ब्लाउज की फिटिंग परफेक्ट थी. साड़ी की तरह ही उनके ब्लाउज पर भी हल्की-हल्की हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो बहुत अच्छी तरह मैच कर रही थी और पूरे आउटफिट को एलिगेंट बना रही थी.

नीता अंबानी
नीता अंबानी (Photo: Instagram/@YogenShah)

जूलरी ने लुक में जोड़ा शाही टच
नीता अंबानी के लुक की बात हो और जूलरी की चर्चा न हो ऐसा हो नहीं सकता. अपने इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने डायमंड छोड़ गोल्ड जूलरी पहनी. उन्होंने साड़ी के साथ रानी हार पहना था, जिसमें सोने के सिक्के जड़े थे. ये हार टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड था. इसके साथ नीता अंबानी ने बड़े-बड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स, गोल्ड रिंग और लाल-गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं. जूलरी ने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया.

मेकअप की बात करें तो उन्होंने ट्रेडिशनल और सॉफ्ट लुक चुना. उन्होंने अपने लुक को लाल बिंदी लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया, जो चेहरे की खूबसूरती को निखार रही थी. मांग में सिंदूर उनके लुक को पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक दिया. नीता अंबानी ने अपने बालों को बीच से पार्ट करके खुला रखा था, जो काफी नेचुरल और एलिगेंट लग रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement