scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

नीता अंबानी ने साड़ी पहन किया Queen Rania का स्वागत, अंबानी फैमिली की शाही मुलाकात की तस्वीरें वायरल

Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 1/8

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अक्सर चर्चा में रहते हैं. वे दोनों और उनका परिवार एक बार फिर लाइमलाइट में है, जिसकी वजह उनकी हाल ही में जॉर्डन की महारानी Queen Rania Al Abdullah से हुई मुलाकात है. दरअसल, नीता अंबानी ने क्वीन रानिया का बड़े प्यार और पूरे सम्मान के साथ अपने घर एंटीलिया में स्वागत किया.

(Photo: Instagram/@nmacc.india)

Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 2/8

इस खास मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल और अंबानी परिवार की दोनों बहुएं श्लोका और राधिका, क्वीन रानिया के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर अंबानी लेडीज ने अपने स्टाइल और ग्रेस से भी सबका ध्यान खींच लिया. ट्रेडिशनल और एलिगेंट आउटफिट्स में सभी का अंदाज देखने लायक था.

(Photo: Instagram/@nmacc.india)

 Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 3/8

क्वीन रानिया से एंटीलिया में इस खास मुलाकात के लिए जहां नीता अंबानी ने भारतीय संस्कृति को ऊपर रखा और साड़ी पहनी, वहीं उनकी बेटी ईशा और बहुओं श्लोका-राधिका ने वेस्टर्न लुक कैरी किया. इसके साथ ही क्वीन रानिया भी वेस्टर्न लुक में दिखीं. चलिए जानते हैं इस शाही मुलाकत में अंबानी लेडीज और क्वीन रानिया ने किसने क्या पहना.

 Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india)

Advertisement
Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india)
  • 4/8

ऑफ-वाइट साड़ी में छाईं नीता अंबानी
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत ऑफ-वाइट कलर साड़ी पहनी थी. उनकी साड़ी पर बारीक कढ़ाई का काम था, जो उसे और भी खास बना रहा था. उन्होंने साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप किया, जिसमें वो बहुत खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में लेयर्ड पर्ल नेकलेस, हाथों में पर्ल कड़े और कानों में पर्ल इयररिंग्स पहने थे. उनका अंदाज ऐसा था जिसमें सादगी भी थी और शाही ठाठ भी. उन्होंने भारतीय परंपरा को बहुत ही गरिमामय तरीके से पेश किया.

(Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)

Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)
  • 5/8

शाही अंदाज में नजर आईं क्वीन रानिया
क्वीन रानिया अपने शानदार और सादे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. इस मुलाकात में उन्होंने लाइट कलर का टॉप और डिजाइनर स्कर्ट पहनी थी, जिस पर खूबसूरत फूलों का काम था. उनका पूरा लुक बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लग रहा था. उन्होंने एक्सेसरीज बहुत कम पहनी थीं, जिससे उनका व्यक्तित्व और भी निखरकर सामने आया. उनका स्टाइल बताता है कि सादगी में भी रॉयल्टी झलक सकती है.

(Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)

Isha Ambani
  • 6/8

ईशा अंबानी का मॉडर्न और ग्रेसफुल लुक
ईशा अंबानी ने इस खास मौके पर वाइट कलर का बहुत ही खूबसूरत आउटफिट पहना था. उन्होंने डिजाइनर Bibhu Mohapatra का Jasmine Web Lace Boat Neck Top पहना था, जिसकी कीमत करीब ₹1.6 लाख (लगभग $1,926) है. इसके साथ उन्होंने Jasmine Web Lace and Pleated Tulle Canopy Skirt पहनी, जिसकी कीमत करीब ₹2.4 लाख (लगभग $2,875) बताई जा रही है. उनका यह सफेद आउटफिट बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लग रहा था, जिसने उनके पूरे लुक को एक रॉयल टच दे दिया.

(Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)

Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)
  • 7/8

राधिका मर्चेंट का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका ने ऑफ-वाइट कलर का टॉप और मैचिंग स्कर्ट पहनकर फॉर्मल लुक कैरी किया था. उनका लुक काफी सिंपल लेकिन बहुत ही क्लासी लग रहा था. न्यूड हील्स और कानों में डायमंड इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना स्टाइल कंप्लीट किया. उन्होंने अपने बालों को साइज पार्टिंग करते हुए खुला रखा था. वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

(Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)

Ambani (Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)
  • 8/8

श्लोका मेहता का अलग अंदाज
अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने इस खास मौके पर थोड़े अलग अंदाज में कपड़े चुने. उन्होंने स्ट्राइप डिजाइन वाली शर्ट और मैचिंग स्कर्ट पहनी थी. उनका लुक थोड़ा हटकर और फ्रेश महसूस हो रहा था. लाइट मेकअप और कंफर्टेबल फुटवियर के साथ उनका अंदाज काफी अट्रैक्टिव लगा.

(Photo: Instagram/@nmacc.india/queenrania)

Advertisement
Advertisement