scorecardresearch
 

जब टीचर ने कहा- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए, गप्पू ने किया कुछ ऐसा... पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स

Latest Hindi Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
JOKES
JOKES

> बैंक के बाहर भीड़ लगी थी...एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग उसे पकड़कर पीछे खींच लेते.
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद वह चिल्लाया :-‘लगे रहो लाइन में, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा!



> 30 दिन से बिना बताए घर से गायब एक राजस्थानी पति घर लौटा…
पत्नी – मैं थारे गम में बीमार पड़ी थी, जै मैं मर जाती तो
पति- तो मैं कौन सा श्मशान की चाबी अपने साथ ले गया था.

 

> टीचर: जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए?
गप्पू खड़ा हो गया …
टीचर: तुम बेवकूफ हो?
गप्पू: नहीं सर, आप अकेले खड़े थे ना तो मुझे अच्छा नहीं लगा …

 

> टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
स्टूडेंट :- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
स्टूडेंट :-…और इसे ही न्यूटन का
नियम कहते है…!!!!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



> पत्नी : जरा किचन से आलू लेते आना.
पति : यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं.
पत्नी: तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए में पहले ही ले आई थी!
अब आदमी की कोई गलती हो तो बताओ…

Advertisement



> चिंटू की बीवी ड्राइवर के साथ भाग गई
पिंटू – अब क्या करोगे?
चिंटू – करना क्या है अब गाड़ी खुद चलाऊंगा…



> एक बार इंजीनियरिंग के सभी प्रोफेसर को एक प्लेन में बैठाया गया.
फिर अनाउंसमेंट हुई, ये प्लेन आपके स्टूडेंट्स ने बनाया है
सब प्रोफेसर उतर गए…पर प्रिंसिपल बैठा रहा.
लोगों ने पूछा- आपको डर नहीं लगता?
प्रिंसिपल- मुझे अपने स्टूडेंट्स पर पूरा भरोसा है…ये स्टार्ट ही नहीं होगी.

 

(डिस्क्लेमर इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement