scorecardresearch
 

Desi Jokes: बीवी से बोला भोलू- अब से घर में खाना नहीं बनेगा, वजह जानकर हंस पड़ेंगे आप

Hindi Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते हैं. रोजमर्रा के कामों के बीच खुद के लिए समय निकालना कठिन जरूर लग सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं. ऐसे में हम आपके जीवन में हंसी के पल बनाए रखने के लिए एक बार फिर लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले.

Advertisement
X
Jokes in Hindi
Jokes in Hindi

- एक बार राजू अपने घर में शरारत करते पकड़ा जाता है तो मां गुस्से में कहती है....
मां- राजू, तुझे कायदे से रहना होगा अब से और मेरी हर बात माननी होगी. उठ बोलूं तो उठना होगा, बैठ जा बोलने पर बैठना होगा.
राजू- मां मतलब पापा की तरह बनना होगा, जिनसे तुम अपनी हर बात जबरदस्ती मनवाती रहती हो.

 

- भोलू अपनी बीवी से कहता है- अब से हम रोज बाहर खाना खाया करेंगे.
बीवी- आपको क्या लगता है कि मैं खाना बनाकर थक रही हूं...
भोलू- नहीं मैं रोज बर्तन धोकर थक रहा हूं इसलिए कह रहा हूं.

 

- मोलू : तूने आज तक किसी लड़की को प्रपोज क्यों नहीं किया? 
दोस्त : क्योंकि मैं मैथ का स्टूडेंट हूं.
मोलू : क्या मतलब? 
दोस्त :हम मैथ वाले प्रपोज नहीं करते हैं बस सपोज करते हैं.

 

-दुकानदार- बहनजी कैसी साड़ी दिखाऊं ?
बहनजी- ऐसी जिसे पड़ोसन देखकर सुलग जाए.

 

-टीचर- बताओ स्वर और व्यंजन में क्या फर्क होता है ?
छात्र- स्वर मुंह से बाहर निकलते हैं और व्यंजन मुंह के अंदर ही रह जाते हैं!

 

ऐसे ही और जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

Advertisement

-पत्नी- तुमने कभी मुझे सोना, हीरा, मोती गिफ्ट नहीं दिया
पति ने एक मुट्ठी मिट्टी उठाकर हाथ में दे दी.
पत्नी- यह क्या है?
पति- मेरे देश की धरती सोना उगले... उगले हीरे मोती... मेरे देश की धरती.
पत्नी गुस्से से घूरती हुई.

 

-बब्लू- यार मैं कब से वो पर्दा ढूंढ रहा हूं... मिल ही नहीं रहा है.
डब्लू- कौन सा पर्दा...?
बब्लू- यार गलतियों पर डालने वाला पर्दा, पता है कहां मिलता है..?
डब्लू हैरान...

 

-दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
रोहन- मुझे चिकनी-चुपड़ी बातें सीखनी है.
सोहन- तो?
रोहन- तो यही कि कौन सा घी सही रहेगा ?

 

- सोनू की मां- तेरे रिजल्ट का क्या हुआ बेटा?
सोनू- मास्टर जी कह रहे थे एक साल और पढ़ना पड़ेगा यही क्लास.
मां- कोई बात नहीं बेटा... चाहे 3-4 साल और लगा लेना एक ही क्लास में बस फेल होकर मत आना.

 

- टीचर- सबसे ज्यादा नशा किस चीज का होता है?
गोलू- किताबों का. 
टीचर- बताना कैसे?
गोलू- सर इतना नशा होता है किताब मैं जब भी खोलता हूं नींद आने लगती है.

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा... गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्‍कुल भी नहीं है).

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement