Viral Chutkule: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना और खुश रहना बेहद जरूरी है. हंसते खिलखिलाते रहने से मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही मूड भी फ्रेश रहता है. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला..
> गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है.
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये.
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ.
गर्लफ्रेंड बेहोश!
> बहू अपने ससुर से- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे?
ससुर- बेटा इलायची तुम्हारी सास का नाम है, हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई हैं, बाज़ार से लेते आना!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> एक कंजूस आदमी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, आदमी ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
कंजूस- इस बार सिर्फ लड्डू
शेख- अब मेरे अंदर भी तुम्हारा खून दौड़ रहा है।
> एक बार चिंटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी.
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया.
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो.
चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)