scorecardresearch
 

Jokes: मैरिज सर्टिफिकेट को ध्यान से देख रहा था पति, तभी पत्नी ने पूछा ऐसा सवाल... चुटकुला पढ़कर रोक नहीं पाएंगे हंसी

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना जैसे कहीं खो सा गया है, जबकि एक छोटी सी मुस्कान पूरे दिन की थकान को दूर करने में मददगार साबित होती है. अगर आप भी काम और टेंशन के बीच हल्का-फुल्का ब्रेक ढूंढ रहे हैं, तो हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार वायरल चुटकुले. ये ऐसे हैं कि पढ़ते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले
सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले

> एक आदमी अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूरकर देख रहा था...
पत्नी- इतने ध्यान से क्या देख रहे हो...?
पति- बस इसकी एक्सपायरी डेट देख रहा हूं...

 

> सत्तू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
बिट्टू- बिजली विभाग.
सत्तू- वो कैसे?
बिट्टू- हाथ लगाकर देखो, पता चल जाएगा.

 

> पिता- कहां हो बेटे? 
मिंकू-मंदिर आया हूं. एग्जाम नजदीक हैं, सोचा पूजा- पाठ शुरू कर दूं.
आप कहां हो? 
पिता- ठेके पे...तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना
मिंकू के उड़े होश! 

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं?
पति- क्यों रोकूं? उसने मुझे रोका था क्या?


> पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
पत्नी - देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता.
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!!!

Advertisement

 

> गटरू- पापा मुझे DJ खरीदकर दो.
पापा- नहीं दूंगा... तू DJ बजाकर लोगों को तंग करेगा.
गटरू- नहीं पापा, मैं किसी को तंग नही करूंगा, जब सब सो जाएंगे मैं तभी बजाया करूंगा!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement