scorecardresearch
 

Funny Jokes: आम, केला, सेब...टीटू ने जब टीचर को गिनाए 15 फलों के नाम, पढ़ें वायरल चुटकुले

Jokes in Hindi: हंसी मजाक से मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति खुश रहता है. ऐसे में टेंशन फ्री रहने से चेहरे पर मुस्कान आती है. हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. इसलिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आप को आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
Hindi Chutkule
Hindi Chutkule

> भिखारी- दादी, रोटी दे दीजिए खाने के लिए!
दादी- अभी बनी नहीं है, बाद में आना..
भिखारी- ठीक है फिर यह लो मेरा मोबाइल नंबर, बन जाए तो मिस कॉल कर देना!
दादी- अरे मिस कॉल क्या करना, व्हॉट्सएप है न… उस पर डाल दूंगी, डाउनलोड कर लेना.

 

> बब्लू लड़की को प्रपोज करता हुआ..
बब्लू- मुझसे शादी कर लो..मैं अपनी हर चीज तुमसे शेयर करना चाहता हूं.
लड़की- चलो बैंक अकाउंट से शुरू करते हैं.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> बेटा घर लेट आया तो पापा नाराज थे.
पापा- कहां था?
मौंटी- दोस्‍त के घर था.
पापा ने दोस्‍तों को फोन मिलाया...
पहला दोस्त- जी अंकल, यहीं है...बाथरूम में है.
दूसरा दोस्‍त- अभी-अभी निकला है...
तीसरा दोस्‍त- अंकल, हम पढ़ रहे हैं, लो बात कर लो...
मौंटी की हुई पिटाई.......

 

> टीचर- 15 फलों के नाम बताओ.
टीटू - आम, केला, अमरूद.
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ.
टीटू- एक दर्जन केले.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement