Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छा खान-पान और ताजी हवा जरूरी होती है, इसी तरह खुश रहना मानसिक स्वस्थ के लिए आवश्यक है. आपको हसंना के लिए हम लेकर आए हैं. कई मजेदार जोक्स.
1) एक अंग्रेजी ट्यूशन वाले ने विज्ञापन दिया...
सिर्फ एक महीने में फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखें, महिलाओं के लिए 50 % की छूट.
सुनील: महिलाओं के लिए 50% की छूट क्यों ?
ट्यूशन सर: महिलाओं को फटाफट बोलना तो आता ही है, उन्हें केवल अंग्रेजी सिखानी होती है.
2) महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया...!
पत्नी - सुनो जी, मुझे प्यास लगी है. पानी की एक बोतल ले लीजिए...!
पति - दही कचौरी खाएगी क्या...?
पत्नी - एजी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया...!
पति - बस, तो उसी को पी ले. बोतल में क्या डूब के मरना है...!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi
3) एक बुजुर्ग व्यक्ति - बेटा कैसे हो...?
बच्चा - ठीक हूं...!
बुजुर्ग - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चा - बिल्कुल आपकी जिंदगी की तरह...!
बुजुर्ग - मतलब...?
बच्चा - भगवान भरोसे...!
4) क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा -
बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त...?
सोनू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...!
फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की सोनू की पिटाई...!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)