scorecardresearch
 

Desi Jokes: दामाद ने सास से क्यों कहा आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा, वजह जानकर ठहाके लगाएंगे आप

Desi Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
Latest Chutkule
Latest Chutkule

> एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 420
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..

> पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ मैं गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गए.

> पुलिस (सिपाही से)- इस आदमी का कान काट दो
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो, नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा
पुलिस- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है क्या
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा...

Advertisement

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> मोनू की भाभी काजू खा रही थी
मोनू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो
भाभी ने एक काजू मोनू के हाथ में रख दिया और बाकी खुद खाने लगी
मोनू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां क्योंकि बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है.

 

> भाभी (देवर से)- पता है, तुम्हारे भैया ने मेरा नया नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभी जी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं!

 

> दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं.

 

> बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पापा- बेटा उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है,
और बहुत तेज दिमाग होना चाहिए.
बेटा- तभी तो पूछ रहा हूं कि आप इंजीनियर कैसे बने?
फिर तो दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल..

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement