scorecardresearch
 

पति ने ठुकरा दिए 5 करोड़ लेकिन नहीं दिया इस सवाल का जवाब! पढ़ें सोशल मीडिया पर Viral Jokes

हंसना सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है. जोक्स और चुटकुले माहौल को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. हम आज फिर आपके लिए कुछ ऐसे वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जो हंसने और मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगे.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> ' कौन बनेगा करोड़पति' में मुझसे 5 करोड़ का सवाल पूछा गया,
आपकी नज़र में दुनिया की सबसे खतरनाक महिला कौन है?
कसम से मैंने 5 करोड़ को ठोकर मार दी पर 
नाम नहीं बताया क्योंकि शाम को घर भी जाना था!

 

> टीचर- राहुल बताओ...अकबर ने कब तक शासन किया था ?
राहुल- मैडम जी....पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक...!!!

 

> शंटू- मैं 18 साल का हूं और तुम ?
लड़की- मैं भी 18 साल की हूं...
शंटू- फिर चलो ना, इसमें शरमाना क्या..देरी किस बात की
लड़की- कहां ?
शंटू- अरे.
वोट देने और कहां...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था- बॉम्बे मेल
पति भागकर गाड़ी में चढ़ गया.
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना !!!

 

> सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
मिकू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते.
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा.
सेल्समेन बेहोश...!

Advertisement

 

> डॉ- क्या हाल है?
मरीज- खराब है.
डॉ-दवाई खाली थी क्या?
मरीज़- नहीं, शीशी तो भरी हुई थी. 
डॉ-  मेरा मतलब दवाई लेली थी?
मरीज़- आपने दी तो मैंने लेली.
डॉ- दवाई पीली थी?
मरीज़- नहीं दवाई तो लाल थी. 
डॉ- गधे दवाई को पीलिया था?
मरीज- नहीं जी पीलिया तो मुझे था.
डॉ बेहोश..!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement