scorecardresearch
 

Jokes: जब गर्लफ्रेंड की जगह गलती से पत्नी को लगा कॉल... हुआ कुछ यूं, पढ़ें मजेदार चुटकुले

Viral Jokes In Hindi: जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं, तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है. हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है. इंसान के लिए हंसना हर लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. हम आपके लिए लेकर आए हैं, जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
Hindi Jokes
Hindi Jokes

> चीकू- अगर तू किसी जंगल में हो और वहां शेर आ जाए, तो तू क्या करेगा?
मीकू- मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा.
चीकू- अगर वह वहां भी पहुंच जाए तो...
मीकू- तो मैं पानी में कूद जाऊंगा.
चीकू- और अगर वह पानी में भी आ जाए तो...?
मीकू- पहले यह बता कि शेर क्या तेरा भांजा है, जो तू कहेगा वही करेगा.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होंगी, तो कॉल कर लूं...
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था??
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला: अरे यार, यह तो घर पर लग गया.

 

> चीकू ने मीकू से पूछा - क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो?
मीकू ने कहा- हां.
चीकू- कैसे?
मीकू- अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो.

 

> टीचर राजू से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
राजू ने ऐसा जवाब दिया कि टीचर ही बेहोश हो गई.
राजू- अगर बेहोश नहीं किया और
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा.

डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement