scorecardresearch
 

चीन, जापान नहीं... इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा बौद्ध, भारत तो है काफी पीछे

आज बुद्ध पूर्णिमा है. इस तिथि को भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया जाता है. इनका जन्म लगभग 563 ईसा पूर्व हुआ था. भगवान बुद्ध ने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की थी, जो आज दुनिया के प्रमुख धर्मों में से एक है. कई देश ऐसे हैं जहां बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. ऐसे में जानते हैं कि सबसे ज्यादा बौद्ध धर्मावलंबी किस देश में रहते हैं.

Advertisement
X
दुनिया भर में घट रही है बौद्धों की आबादी (Photo - Pexels)
दुनिया भर में घट रही है बौद्धों की आबादी (Photo - Pexels)

भगवान बुद्ध का जन्म बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही हुआ था.  इसलिए बुद्ध पूर्णिमा को भगवान बुद्ध का जन्मदिन मनाया जाता है. भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों और शिक्षा पर आधारित एक धर्म की शुरुआत की थी.  बुद्ध पूर्णिमा भी भगवान बुद्ध के उपदेशों को समर्पित होता है.  इसे आज हम  बौद्ध धर्म के नाम से जानते हैं. इस धर्म की उत्पत्ति तो भारत में हुई, लेकिन आज यह पूरे विश्व में फैल गया है. कुछ देशों में तो वहां का प्रमुख धर्म ही बौद्ध धर्म है.

भगवान बुद्ध लगभग 563 ईसा पूर्व से 480 ईसा पूर्व तक भारत में रहे. भगवान बुद्ध के अनुयायियों ने धीरे-धीरे बौद्ध धर्म को आगे बढ़ाया. यह धर्म भारत की सीमा से बाहर एक देश के बाद दूसरे देश तक फैलता गया.  आज बौद्ध धर्म एक वैश्विक धर्म है, जिसके अनुयायी विश्व भर में हैं, लेकिन मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में केंद्रित है. अनुमान है कि दुनिया भर में लगभग 50.6 करोड़ लोग बौद्ध धर्म को एक धर्म के रूप में मानते हैं, जो विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 6.6% है.

प्यू रिसर्च 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, जिन 6 देशों में बौद्ध आबादी कुल आबादी का कम से कम 55% है. उन्हें बौद्ध बहुसंख्यक देश कहा जाता है. इस सूची में सबसे ऊपर कंबोडिया (97%), फिर थाईलैंड(94%), म्यांमार(89%), भूटान(74%), श्रीलंका (69%) और लाओस (64%)है. 

Advertisement

ताइवान, फिर मलेशिया, चीन, मकाऊ, वियतनाम, हांगकांग , उत्तरी मारियाना द्वीप समूह और नेपाल शामिल हैं. इन देशों को बौद्ध बहुसंख्यक वहां की जनसंख्या प्रतिशतता के आधार पर कहा गया है. हालांकि, कई देशों में बौद्धों की आबादी इन देशों से ज्यादा भी है, फिर भी वहां बौद्ध बहुसंख्यक नहीं कहलाते हैं.  

सबसे ज्यादा बौद्ध थाईलैंड में 
सबसे ज्यादा बौद्धों की आबादी थाईलैंड में हैं. वहां 6 करोड़ से ज्यादा बौद्ध रहते हैं और देश में उनका जनसंख्या प्रतिशत 94 है. चीन में 5 करोड़ से ज्यादा बौद्ध हैं, लेकिन आबादी में इनकी प्रतिशतता काफी कम है.  इसके बाद म्यांमार और जापान में सबसे ज्यादा बौद्ध है. दोनों ही देशों में इनकी आबादी 4 करोड़ से ज्यादा है.  वहीं कंबोडिया में 1.6 करोड़ से ज्यादा बौद्ध है. वैसे थाईलैंड के बाद सबसे ज्यादा बौद्धों की जनसंख्या चीन में हैं.भारत की बात करें तो यहां 90 लाख बौद्ध है. हालांकि, भारत में बौद्ध धर्म में बढ़ोतरी हुई है. 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, बौद्धों की जनसंख्या 2010 से 2020 के बीच विश्व स्तर पर घटी है. इसका कारण पूर्वी एशिया में बौद्धों का धार्मिक अलगाव और बौद्धों की अपेक्षाकृत कम जन्म दर है, क्योंकि बौद्ध आमतौर पर वृद्ध आबादी वाले देशों में रहते हैं. विश्व के अधिकांश बौद्ध (98%) एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रहते हैं, जो बौद्ध धर्म का जन्मस्थान है. एशिया के बाहर, केवल उत्तरी अमेरिका और यूरोप में ही 10 लाख से अधिक बौद्ध हैं.

Advertisement

दुनियाभर में घटी है बौद्धों की जनसंख्या
विश्वभर में बौद्धों की संख्या में 5% की गिरावट आई है, जो 2010 में 343 मिलियन से घटकर 2020 में 324 मिलियन हो गई. इस अवधि के दौरान किसी अन्य प्रमुख धार्मिक समूह की संख्या में इतनी कमी नहीं आई. बौद्धों की संख्या में यह कमी मुख्य रूप से पूर्वी एशियाई देशों, जैसे चीन (23 मिलियन की कमी) और जापान (7 मिलियन की कमी) में हुई गिरावट के कारण है.

इस दशक के दौरान, विश्व की शेष जनसंख्या में 13% की वृद्धि हुई. परिणामस्वरूप, विश्व की जनसंख्या में बौद्धों का हिस्सा घट गया, जो 2010 में 5% से थोड़ा कम था, वह 2020 में घटकर 4% से थोड़ा अधिक रह गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement