scorecardresearch
 
Advertisement

स्मृति को इस वजह से फिर मिला अहम मंत्रालय

स्मृति को इस वजह से फिर मिला अहम मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बार फिर अहम जिम्मेदारी दी गई है. वेंकैया नायडू के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव हुए. इसमें एक बदलाव ने सभी का ध्यान खींचा. कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2016 में मानव संसाधन जैसे भारी-भरकम मंत्रालय से हटाकर स्मृति को कपड़ा मंत्रालय दिया गया था, जिसके बाद कहा गया था कि वह नरेंद्र मोदी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं लेकिन एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के साथ ये भी कहा जा सकता है कि एक बार फिर मोदी का भरोसा उनपर जागा है.

Advertisement
Advertisement