scorecardresearch
 
Advertisement

'नोटिस पीरियड पर है महाराष्ट्र सरकार'

'नोटिस पीरियड पर है महाराष्ट्र सरकार'

मंगलवार को गुजरात के पाटीदार आंदोलन से निकले पटेल नेता हार्दिक पटेल और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच उनके आवास मातोश्री पर मुलाकात हुई. इस मुलाकात की चर्चा पिछले काफी समय से थी. खास बात यह रही कि इस मुलाकात के बाद एक ओर जहां महाराष्ट्र सरकार पर उद्धव और तल्ख हुए वहीं जाते-जाते हार्दिक भी शिव सेना की तारीफ कर गए. आपको बता दें कि इन दिनों दोनों के 'दुश्मन' एक ही हैं-बीजेपी.मुलाकात के बाद पटेल और ठाकरे की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस भी आयोजित थी. प्रेस कांफ्रेस में उद्धव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हमारे समर्थन के साथ चल रही थी, अब वह नोटिस पीरियड पर है.

Advertisement
Advertisement