दिल्ली में जहरीले धुंध के लिए धान की पराली जलाने को भी एक कारण बताया जा रहा है, लेकिन धान की पराली जलाना किसान की मजबूरी है. सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं देती. किसान की पैदावार का खर्च बढ़ता जा रहा है. अब धान के तुरंत बाद गेंहू की बिजाई करनी पड़ती है. समय कम होता है. ऐसे में किसान करे तो क्या करे. उसे मजबूरन धान की पराली जलानी पड़ती है.