सरकारी खजाने से अपना और पार्टी का हित साधने के इल्ज़ाम से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंच चुका है. 97 करोड़ से ज्यादा की रकम चुकाने का नोटिस. आजतक के पास इस नोटिस की एक्सक्लूसिव कॉपी है, जिसमें कहा गया है कि 42 करोड़ रुपए तो उन्हें फौरन सरकारी खजाने में जमा कराने होंगे.