उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्राइमरी स्कूल के बच्चों को नमक के साथ रोटी खिलाई जा रही है. मिर्जापुर के हिनौता के प्राइमरी स्कूल में बच्चे मिड डे मील (दोपहर का भोजन) में नमक के साथ रोटी खाते दिखाई दे रहे हैं. इस मामले को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने शिक्षक और सुपरवाइजर की लापरवाही बताया है.
उन्होंने कहा कि मिड डे मील में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं सुपरवाइजर से इस मामले में जवाब मांगा गया है. प्रशासन ने मामने की जांच का आदेश दे दिया है. बता दें कि स्कूल में बच्चों के खाने में लापरवाही का मामला ऐसे वक्त में आया है जब योगी सरकार ने स्कूलों में मिड डे मील का मेन्यू पहले ही तय कर दिया है.
Mirzapur: Students at a primary school in Hinauta seen eating 'roti' with salt in mid-day meal. District Magistrate Anurag Patel says, "negligence happened at teacher & supervisor's level. The teacher has been suspended. A response has been sought from supervisor"
— ANI UP (@ANINewsUP)
गौरतलब है कि हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए कहा था कि कक्षा 8वीं तक मिलने वाले दोपहर के भोजन में बगीचे में उगाई गई एक सब्जी या फल शामिल करना अनिवार्य होगा.