scorecardresearch
 

प्रियंका गांधी पर भड़के यूपी के डिप्टी सीएम, कहा- आगरा मुद्दे पर जवाब दें वरना होगा एक्शन

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा के जिलाधिकारी के नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. डिप्टी सीएम का दावा था कि आगरा में कोरोना वायरस को लेकर प्रियंका गांधी ने गलत आंकड़े ट्वीट किए.

Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

  • केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
  • आगरा में कोरोना से जुड़े मौत के आंकड़ों पर विवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों और मृत्यु दर पर उत्तर प्रदेश सरकार और कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी आमने-सामने हैं. प्रियंका ने ट्वीट कर सवाल खड़ा किया तो आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने कांग्रेस महासचिव को झूठी खबर ट्वीट करने को लेकर नोटिस भेज दिया. बाद में प्रियंका गांधी ने एक और ट्वीट कर कहा है कि आगरा में कोरोना के मरीजों की मृत्यु दर दिल्ली और मुंबई से भी ज्यादा है.

अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा के जिलाधिकारी के नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. डिप्टी सीएम का दावा था कि प्रियंका गांधी ने आगरा में कोरोना वायरस को लेकर प्रियंका गांधी ने गलत आंकड़े ट्वीट किए.

Advertisement

कोरोना से आगरा में मृत्यु दर पर बवाल, प्रियंका और योगी सरकार आमने-सामने, ट्विटर वार जारी

इंडिया टुडे से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कांग्रेस महासचिव सस्ती राजनीति का सहारा ले रही हैं क्योंकि यूपी में COVID-19 मामले सामने आने लगे हैं. कोरोना के कारण आगरा में उनके द्वारा की गई मौतों के आंकड़े का दावा गलत है. जिला प्रशासन ने उनको (प्रियंका गांधी) नोटिस भेजा है और अगर वह जवाब देने में विफल रहती हैं तो हम कार्रवाई करेंगे."

कानपुर: संवासिनी गृह में 57 को कोरोना, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, DM ने दी सफाई

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस ने बस की राजनीति को हवा दी थी और जिसके चलते यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेज दिया गया था. प्रियंका उनसे मिलने तक नहीं गईं.

यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी गलवान घाटी में सीमा पर सुरक्षाबलों के साहस पर सवाल उठा रहे हैं. देश में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है लेकिन वह चीन और पाकिस्तान के समर्थक की तरह सलूक करती है. जब सभी अन्य दलों ने पीएम की बैठक में सरकार और सेना का समर्थन किया, तो सोनिया गांधी असहमत नजर आईं. मुझे लगता है कि पूरे गांधी परिवार को LAC पर अपनी भाषा और कोरोना के हालात को लेकर लगाए गए बेबुनियाद आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि है कि आगरा में कोरोना से मृत्यु दर दिल्ली व मुंबई से भी अधिक है. यहां कोरोना से मरीजों की मृत्य दर 6.8 फीसदी है. यहां कोरोना से जान गंवाने वाले 79 मरीजों में से कुल 35 फीसदी यानी 28 लोगों की मौत अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हुई है. 'आगरा मॉडल’ का झूठ फैलाकर इन विषम परिस्थितियों में धकेलने के जिम्मेदार कौन हैं? मुख्यमंत्री जी 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोरोना संक्रमण मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं.

Advertisement
Advertisement