scorecardresearch
 

रामदेव के पतंजलि उत्पादों के खिलाफ यूपी के बरेली में जारी हुआ फतवा

बरेली दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता ने बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों के खिलाफ फतवा दिया है. इसमें कहा गया है कि पेशाब नापाक है.

Advertisement
X
बरेली में जारी किया गया फतवा
बरेली में जारी किया गया फतवा

बरेली में बाबा रामदेव के पंतजलि उत्पादों के खिलाफ दरगाह अलाहजरत से फतवा जारी किया है. इस फतवे में कहा गया है कि पंतजलि के उत्पादों में गौ मूत्र मिलाया जाता है और ऐसे तमाम उत्पाद जिनमें मूत्र की मिलावट हो उनका खाना और लगाना हराम है.

बरेली दरगाह आला हजरत के मरकजी दारुल इफ्ता ने बाबा रामदेव के पतंजलि उत्पादों के है. इसमें कहा गया है कि पेशाब नापाक है. अगर इसका इस्तेमाल दवा में भी किया जाता है, तो दवा भी नाजायज और हराम है. मरकजी दारुल इफ्ता से मुहम्मद बख्तयार खां ने पतंजलि कंपनी के उत्पादों के बारे में पूछा था. उनका दावा था, कंपनी में जितने भी उत्पाद बनाए जाते हैं सभी में गौ मूत्र मिलाया जाता है.

मरकजी दारुल इफ्ता के सदर मुफ्ती मुहम्मद हकीम मुजफ्फर हुसैन कादरी और मुफ्ती मुहम्मद अली रजवी ने कहा, कि हो या कोई और कंपनी. अगर गाय के पेशाब की मिलावट किसी भी उत्पाद में है तो वह हराम है. फतवे में ऐसे उत्पाद का खाना-पीना और लगाना भी हराम करार दिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement