scorecardresearch
 

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद PM मोदी ने माथे से लगाई हवनकुंड की मिट्टी

राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने हवनकुंड की मिट्टी को माथे पर लगाया और प्रणाम किया. भूमि पूजन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा की और साष्टांग प्रणाम किया.

Advertisement
X
राम मंदिर का भूमिपूजन करते पीएम नरेंद्र मोदी
राम मंदिर का भूमिपूजन करते पीएम नरेंद्र मोदी

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन आज संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं और राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ कर दिया. भूमिपूजन के बाद पीएम मोदी ने हवनकुंड की मिट्टी को माथे पर लगाया और प्रणाम किया. भूमि पूजन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा की और साष्टांग प्रणाम किया.

29 साल से पीएम नरेंद्र मोदी को इस दिन का इंतजार था और आज जब इंतजार पूरा हुआ तो उन्होंने अपनी भक्ति से इसे यादगार बना दिया. अयोध्या पहुंचने के बाद वो हनुमानगढ़ी से सीधे रामजन्मभूमि पहुंचे. रामलाल के सामने साष्टांग प्रणाम करने के बाद रामलला की पूजा की. राम लला को फूलों की माला पहनाई. पुष्प अक्षत और चंदन अर्पित किया और आरती उतारी.

रामलला के सामने साष्टांग दंडवत हुए मोदी, देखें-अयोध्या में भूमिपूजन की तस्वीरें

Advertisement

आरती के बाद पीएम मोदी ने राम लला की परिक्रमा भी है. बिल्कुल हिन्दु मान्यताओं के मुताबिक, जब वो रामलला के दरबार से निकलने लगे तो दानपात्र में दक्षिणा देते भी नजर आए. रामलला की आरती के बाद पीएम मोदी ने पारिजात का पौधा भी लगाया. पारिजात पौधा लगाने के लिए पीएम मोदी के लिए खासतौर पर चांदी का फावड़ा बनवाया गया था.

पारिजात का पौधा लगाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी भूमि पूजन समारोह में पहुंच गए. पीएम मोदी 12 बजकर 7 मिनट पर भूमि पूजन के लिए पहुंचे. दो मिनट के अंदर ही भूमि पूजन की शुरूआत हुई. शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट पर राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखी गईं.

जय श्री राम नहीं, जय सियाराम से PM मोदी ने शुरू किया अयोध्या में अपना संबोधन

भूमिपूजन संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवनकुंड को प्रणाम किया और माथे पर उसकी मिट्टी लगाई. इससे पहले पीएम मोदी दिल्ली से लखनऊ के रास्ते अयोध्या पहुंचे थे. अयोध्या में हैलीपेड पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया. राममंदिर भूमि पूजन के खास मौके पर पीएम मोदी धोती और सिल्क कुर्ते के पारंपरिक पोशाक में नजर आए.

1991 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का ये पहले अयोध्या दौरा था. ये अपने आप में ऐतिहासिक है. उस समय उन्होंने कहा था कि राम मंदिर जब बनेगा तभी वो यहां आएंगे और आज उनका आना.. ऐसा लगता है मानो वचन पूरा हो गया हो. आज 29 साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखने के लिए अयोध्या पहुंचे.

Advertisement

Advertisement
Advertisement