scorecardresearch
 

अयोध्या में बोले योगी- पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में खर्च होता था, अब मंदिरों के जीर्णोद्धार में हो रहा

सीएम ने कहा कि मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो.' मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है.

Advertisement
X
CM योगी आदित्यनाथ
CM योगी आदित्यनाथ
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम
  • सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी तो गोली नहीं चलेगी. रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी.

सीएम ने कहा कि मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो.' मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ये पैसा कब्रिस्तान की दीवार बनाने में खर्च होता था, आज मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है. जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था, वो जनता का पैसा वहां लगाते थे, जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है, वो पैसा उनके उत्थान के लिए लगा रहे हैं.

सीएम ने कहा कि 5 वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था. हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है. अयोध्या में जब भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा, उसके साथ ही अयोध्या देश व दुनिया की सबसे अच्छी धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी होगी.

Advertisement

अयोध्यावासी कभी भूल नहीं सकते...

उन्होंने कहा कि पहले लोग बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता था. 31 साल पहले हुआ था, वो मंजर कोई रामभक्त और कोई अयोध्यावासी उसे कभी भूल नहीं सकता है. 2019 के कार्यक्रम में भी मैंने यही अनुरोध किया था कि धैर्य के साथ इंतजार करिए, अयोध्या में वो सब होगा जो आपकी भावनाएं हैं.

इधर, योध्या में केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी ने कहा कि 2030 तक अयोध्या दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक पर्यटन नगरी होगी. सरकार का अनुमान है कि 10 साल के बाद अयोध्या में सालाना आने वाले पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ होगी. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement