तेलंगाना की राजनीति में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के सी. चंद्रशेखर राव (KCR) पर दिए गए बयान के बाद सियासी तनाव बढ़ गया है. बीआरएस नेता आनंद कुमार गौड़ ने कहा कि तेलंगाना राज्य आंदोलन KCR के नेतृत्व और बलिदान से ही संभव हुआ और रेवंत रेड्डी की उन्नति भी इसी आंदोलन का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए KCR को निशाना बना रही है.