नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर सत्ता के गलियारे में भले ही लाख आलोचनाएं हो रही हों, लेकिन बिजनेस घरानों से लेकर दुनियाभर के व्यवसायिक समूहों में सरकार के काम की सराहना हो रही है. पीएम मोदी को ऐसी ही जबरदस्त तारीफ मिली है वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम की ओर से.
किम ने बुधवार को प्रधानमंत्री को उनकी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि दुनिया को 'आपके जैसे और नेताओं की जरूरत है.' किम ने पीएम को एक साल में गरीबी समाप्त करने के लिए उठाए गए दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए बधाई दी.
वर्ल्ड बैंक के प्रमुख ने ट्वीट किया, 'भारत में गरीबी समाप्त करने के लिए एक साल के दूरदृष्टि वाले कदमों के लिए . दुनिया को आप जैसे और नेताओं की जरूरत है.'
Congratulations, , on one year of visionary steps toward ending poverty in . The world needs more leaders like you.
— Jim Yong Kim (@JimKim_WBG)
मोदी ने उनके इस संदेश पर धन्यवाद दिया. ने ट्वीट किया, 'जिम किम को धन्यवाद. हम सभी को दुनिया को रहने के लिए बेहतर स्थान बनाने को मिलकर काम करना होगा. विशेष रूप से गरीबी समाप्त करने के लिए.'
Thank you so much! All of us have to work together to make our World a better place & particularly to end the menace of poverty.
— Narendra Modi (@narendramodi)