scorecardresearch
 
यूपी: दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अब होगे स्थायी

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 से पहले प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागो में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 27 हजार कर्मचारी लाभान्वित होगे.

Advertisement
X

मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार, स्थानीय निकाय, आवास विकास परिषद तथा अन्य विभागों में वर्ष 1991 से पहले भर्ती हुए दैनिक वेतन भोगी तथा अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी किये जाने का निर्णय लिया गया है.

प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना विजय शंकर पांडेय ने सरकार द्वारा लिए गये इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि सरकार के इस निर्णय से 26,800 दैनिक वेतन भोग और अस्थाई कर्मचारी लाभान्वित होंगे.

उन्होंने बताया कि लिए गये इस फैसले से राज्य सरकार पर 80 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा. पांडेय ने बताया कि इन अस्थाई कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए अतिरिक्त पदो का सृजन किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement