scorecardresearch
 

9 जून, 2015: दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X
आप नेता जितेंद्र तोमर गिरफ्तार
आप नेता जितेंद्र तोमर गिरफ्तार

11:16 PM नोएडा: गारमेंट फैक्ट्री में आग, मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां

10:56 PM आप नेता संजय सिंह ने किया ट्विट- राजनीति करने नहीं, बदलने आए हैं
आप नेता संजय सिंह ने ट्विट करके लिखा है, 'राजनीति करने नहीं बदलने आए हैं. क्या मोदी जी स्मृति ईरानी, रामशंकर कठेरिया, निहालचंद का भी इस्तीफा लेंगे?

10:32 PM दिल्ली: कानून मंत्री का इस्तीफा केजरीवाल ने किया मंजूर

10:21 PM दिल्ली पुलिस जितेंद्र तोमर को लेकर एम्स पहुंची

10:05 PM जितेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली के कानून मंत्री पद से इस्तीफा दिया
हालांकि इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है. गौरतलब है कि फर्जी डिग्री मामले में जितेंद्र तोमर 4 दिन तक दिल्ली पुलिस की रिमांड पर हैं.

09:41 PM म्यांमार में भारतीय सेना के ऑपरेशन में 15 उग्रवादी ढेर
मणिपुर हमले के गुनहगारों पर भारतीय सेना को खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद म्यांमार की जंगलों में 'सर्जिकल ऑपरेशन' किया गया. इस दौरान 15 उग्रवादी मारे गए.

Advertisement

09:07 PM तोमर प्रकरण: मनीष सिसौदिया के घर पहुंचे सीएम केजरीवाल

09:04 PM झारखंड के CM का FB अकाउंट किया हैक
‎झारखंड के CM का FB अकाउंट हैक कर लोगों को टैग करते हुए पोर्न वीडियो वायरल किया.

09:01 PM बुधवार को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से मिलेंगे आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू

08:15 PM 25 जून को पीएम मोदी लॉन्च करेंगे '100 स्मार्ट सिटी' प्रोग्राम
25 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी '100 स्मार्ट सिटी' प्रोग्राम को लॉन्च करेंगे.

07:52 PM आशुतोष: हमारे पास कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का अधिकार है

07:50 PM कुमार विश्वास: कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया करेंगे

07:34 PM दिल्ली: पुलिस हिरासत में भेजे गए कानून मंत्री जितेंद्र तोमर

07:20 PM तोमर प्रकरण: कोर्ट ने पुलिस से पूछा सवाल- हड़बड़ी में गिरफ्तारी क्यों?

07:04 PM म्यांमार की सीमा में घुस कर सैन्य कार्रवाई, 15 उग्रवादियों की मौत

06:59 PM अरुणाचल के CM को नहीं मिल रहा PM से मिलने का वक्त!
अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने आरोप लगाया गया है कि पीएम उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं.

06:48 PM मनमोहन ने कहा- मोदी मुझसे बेहतर इवेंट मैनेजर हैं

06:44 PM दिल्ली: ACB चीफ ने डायरेक्टर विजिलेंस को लिखा लेटर
दिल्ली के नए एसीबी चीफ मुकेश मीणा ने डायरेक्टर विजिलेंस सुकेश जैन को लेटर लिखा है, 'एलजी के आदेश से मैं इस यूनिट को हेड कर रहा हूं. आप मुझे आर्डर नहीं दे सकते. यदि मेरे काम में दखलंदाजी करने की कोशिश की गई, तो लीगल एक्शन लूंगा.'

Advertisement

06:40 PM दिल्ली: कानून मंत्री तोमर पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

05:59 PM बदरीनाथ: बसुधारा ग्लेशियर में दो महिलाएं गिरी, एक की मौत

05:33 PM रेप के आरोपी नारायण साईं के खिलाफ चार्ज फ्रेम
रेप के आरोपी नारायण साईं सहित 10 लोगों के खिलाफ चार्ज फ्रेम. 23 जून से ट्रायल शुरू होगा. 13 करोड़ रिश्वत का मामला है.

05:18 PM सोनिया ने कहा- केंद्र सरकार यूपीए की योजनाओं का नाम बदलकर अपना रही है

05:17 PM राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- मेक इन इंडिया के शेर की आवाज सुनाई नहीं दे रही

05:16 PM दिल्ली: जितेंद्र तोमर को साकेत कोर्ट लाया गया

04:52 PM तोमर प्रकरण: गृहमंत्री बोले- अपने तरीके से काम करता है कानून
आम आदमी पार्टी के कानून मंत्री की दिल्ली में गिरफ्तारी होने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करता है. गृह मंत्रालय किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करता.

04:36 PM तोमर प्रकरण: मेडिकल के लिए सफदरजंग ले गई दिल्ली पुलिस

04:34 PM MP: सिवनी में डम्पर और कार की भिड़ंत में दो की मौत
मध्य प्रदेश के सिवनी में डम्पर और कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है. एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. घटना NH-7 लखनादौन में हुई है.

Advertisement

04:22 PM तोमर प्रकरण: केजरीवाल के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

04:03 PM साकेत कोर्ट में पेश होंगे तोमर, बढ़ाई गई सुरक्षा-व्यवस्था

03:56 PM भारत से टला 'अशोबा' तूफान का खतरा
भारत से 'अशोबा' तूफान का खतरा टल गया है. अब तूफान ने ओमान की तरफ रुख कर लिया है.

03:42 PM शाहजहांपुर: अखिलेश सरकार में मंत्री राममूर्ती वर्मा के खिलाफ केस दर्ज.

03:14 PM दिल्ली सरकार ने गृह सचिव धर्मपाल को हटाया

03:06 PM पप्पू यादव ने नई पार्टी का ऐलान किया, नाम रखा 'जन अधिकार पार्टी'
  दिल्ली में पप्पू यादव ने जन अधिकार पार्टी ‪की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति और बिहार समेत कुछ राज्‍यों के पदाधिकारियों का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने सूचित किया कि पार्टी का आगे और भी विस्‍तार होगा. फेसबुक पोस्ट पर दिए गए संदेश में पप्पू यादव की पार्टी की तरफ से लिखा गया, ‘मेरा संवाद आप सब से जारी है. मन में कुछ भी हो, जरूर पूछें. अच्छा होगा कि आप FACEBOOK पर मेरे PAGE को अभी LIKE कर दें.’

02:45 PM बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा- आज दिल्ली की राजनीति का काला दिन
बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा- मनमानी और तानाशाही की सरकार है. आज दिल्ली की राजनीति का काला दिन है. कानून मंत्री पर 420 के तहत आरोप शर्मनाक है.

Advertisement

02:40 PM दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने कहा- 1:30 बजे तोमर को गिरफ्तार किया
 दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने जितेंद्र तोमर की गिरफ्तारी पर बयान देते हुए कहा- कानून के मुताबिक 1:30 बजे तोमर को गिरफ्तार किया गया.

02:32 PM तोमर की गिरफ्तारी पर आज शाम 5 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

02:22 PM NCR प्लानिंग बोर्ड ने जींद, करनाल, मुजफ्फरनगर जिलों को NCR में शामिल करने की मंजूरी दी: वेंकैया नायडू

02:12 PM गृह मंत्रालय गिरफ्तारी के आदेश नहीं देता: राजनाथ सिंह
जितेंद्र तोमर की गिकफ्तारी पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा- गृह मंत्रालय किसी की गिरफ्तारी का आदेश नहीं देता.

01:59 PM राजनाथ सिंह ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने पर कोई दबाव नहीं
राजनाथ सिंह ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने पर कोई दबाव नहीं. योग किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से संबंधित नहीं होना चाहिए.

01:44 PM तोमर की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की बैठक जारी

01:35 PM दिल्ली सरकार ने मुकेश मीणा को ACB चीफ का चार्ज लेने से रोका

तोमर की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे आशुतोष और विश्वास

बदले की कार्रवाई और आपातकाल जैसे हालात पैदा कर रही है मोदी सरकार: मनीष सिसोदिया

Advertisement

फर्जी डिग्री केस में दिल्ली के कानून मंत्री अरेस्ट, गिरफ्तारी को स्पीकर ने ठहराया गलत

01:15 PM उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- एंटी करप्शन ब्यूरो पर कब्जा करने की साजिश
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- तोमर को झूठ बोलकर ले गई पुलिस. जितेंद्र तोमर को अपराधी की तरह उठाया है. दिल्ली में तानाशाही की कोशिश की जा रही है. आपातकालीन बनाने जैसी कोशिश की जा रही है.

01:09 PM दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा- हमने भ्रष्टाचार के तंत्र को हिला कर रख दिया

01:07 PM AAP नेता आशुतोष ने कहा- PMO के आदेश पर रचा गया षड़यंत्र

01:04 PM कुमार विश्वास ने कहा- बदले की राजनीति कर रहे हैं मोदी

12:52 PM अपराधियों की तरह कानून मंत्री को गिरफ्तार किया: कुमार विश्वास

12:51PM तोमर की गिरफ्तारी पर स्पीकर ऑफिस से बयान-दिल्ली पुलिस को गिरफ्तारी का अधिकार नहीं

12:45PM मोदी को तानाशाही चाहिए: आशुतोष

12:39 PM अजय माकन ने कहा-अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दें
 अजय माकन ने कहा जितेंद्र तोमर को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और केजरीवाल को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

12:38 PM तोमर की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास और आशुतोष धरने पर बैठे

12:34PM तोमर की गिरफ्तारी पर ATS दफ्तर के सामने AAP नेता कुमार विश्वास और आशुतोष धरने पर बैठे

Advertisement

12:25 PM कांग्रेस ने जितेंद्र तोमर का इस्तीफा मांगा
अजय माकन ने कहा जितेंद्र तोमर को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और केजरीवाल को भी नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

12:22 PM सोपोर में फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

12:19 PM सत्ता में बैठे भ्रष्टाचारी इकट्टा हुए: मनीष सिसोदिया

12:15PM CM अरविंद केजरीवाल को तोमर की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी

12:04 PM पटियाला हाउस कोर्ट में भी हो सकती है पेशी

11:58 AM दोपहर 2 बजे साकेत कोर्ट में होगी जितेंद्र तोमर की पेशी

11:55 AM राजनाथ दिल्ली के प्रशासन को खराब कर रहे हैं: AAP नेता कपिल मिश्रा

11:50 AM AAP नेता कपिल मिश्रा ने कहा स्मृति की फर्जी डिग्री पर कार्रवाई क्यों नहीं?

11:47 AM मोदी सरकार तानाशाही करने पर तुली: कपिल मिश्रा

11:45 AM तोमर को हौजखास थाने से वसंत विहार थाने ले जाया गया

11:42 AM मैं बाहर था मुझे मामले की जानकारी नहीं है: बस्सी

11:35 AM जितेंद्र तोमर को बिना सूचना के गिरफ्तार नहीं किया गया: किरण बेदी

11:30 AM तोमर पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 120 के तहत मामला दर्ज

11:18 AM दिल्ली के हौजखास थाने में जितेंद्र तोमर से पुलिस की पूछताछ जारी

11:11 AM बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव में 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

11:04AM बिना किसी नोटिस के जितेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया गया: संजय सिंह
 बिना किसी नोटिस के जितेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया गया: संजय सिंह

 

11:00AM फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर गिरफ्तार

10:48AM बीजेपी की घर वापसी हम और नीतीश मिलकर ही कराएंगे: लालू यादव

10:46AM सोनिया से मेरी मुलाकात की खबर गलत है: लालू यादव

10:45 AM BJP में दम है तो बताए बिहार में उनका CM उम्मीदवार कौन है: लालू यादव

10:44 AM BJP भारत जलाओ पार्टी है और हम दमकल: लालू यादव

10:42AM मोदी के अलावा केंद्र में किसी मंत्री की नहीं चलती: लालू यादव

10:31 AM लालू प्रसाद ने कहा- नीतीश से मिलकर लड़ेंगे तो बीजेपी का सफाया होगा

10:25 AM किरीट सोमैया 2:30 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री फडणवीस को 162 फर्जी चिट फंड कंपनियों के नाम सौपेंगे

10:04 AM उमर अब्दुल्ला ने योगी आदित्यनाथ के योगा वाले बयान पर साधा निशाना

09:57 AM प्रभात झा ने कहा- विवादों का दूसरा नाम अरविंद केजरीवाल

09:44 AM आंध्र प्रदेश में 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक होगी

09:22 AM सैयद अली शाह गिलानी ने 14 जून को भारत विरोधी बैठक बुलाई
सैयद अली शाह गिलानी ने 14 जून को भारत विरोधी बैठक बुलाई. सेमिनार में सिख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

09:05 AM गुड़गांव के मानेसर इलाके में होटल व्यवसायी पर हुआ जान लेवा हमला
गुड़गांव के मानेसर इलाके में होटल व्यवसायी पर जान लेवा हमला हुआ. होटल पर खुलेआम गोलियां चलीं. जिसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. करीब एक दर्जन हमलावर गाड़ियों में सवार होकर आए. मौके पर पुलिस देर से पहुंची.

08:59 AM केजरीवाल सरकार ने जारी किया नया सर्कुलर
केजरीवाल सरकार ने जारी किया नया सर्कुलर. विभागों की साप्ताहिक बैठकों की अध्यक्षता मनीष सिसोदिया करेंगे. अभी तक साप्ताहिक बैठकों की अध्यक्षता मुख्य सचिव करते थे.

08:52 AM दिल्ली सचिवालय में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय की एसीबी में नियुक्ति पर बैठक

08:32 AM योगी आदित्यनाथ ने कहा- जो लोग सूर्य के नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए
बीजेपी सांसद और गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सूर्य नमस्कार को लेकर मचे घमासान पर कड़े शब्दों में कहा 'जो लोग सूर्य के नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुद्र में डूब जाना चाहिए या अंधेरे कमरे में जीवन बिताना चाहिए. जिन्हें योग से परहेज है, उन्हें भारत की धरती को छोड़ देना चाहिए.'

08:27 AM बीती रात से कॉस्टगार्ड का डॉर्नियर एयरक्राफ्ट लापता
बीती रात से डॉर्नियर एयरक्राफ्ट लापता हुआ .सोमवार शाम 5:30 बजे चेन्नई से उड़ान भरी थी. बीती रात 10 बजे से एयरक्राफ्ट से चिरुचिरापल्ली से संपर्क टूटा. एयरक्राफ्ट में तीन लोग सवार हैं.

08:24 AM पॉन्डिचेरी में छात्र के साथ बदसलूकी

08:22 AM TDP विधायक रेवांत रेड्डी के घर छापेमारी
हैदराबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा TDP विधायक रेवांत रेड्डी के घर छापेमारी.

08:15 AM दिल्ली: चांदनी चौक के लाजपत राय मार्किट के दो दुकानों में आग लगी
दिल्ली: चांदनी चौक के लाजपत राय मार्किट के दो दुकानों में आग लगी. मौके पर 5 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी हैं.

07:59 AM दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक विकलांग नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार

07:50 AM बीजेपी दिल्ली में आज 'महासम्पर्क अभियान' लॉन्च करेगी

07:45 AM दिल्ली कड़कड़डूमा में कार दुर्घटना में पति-पत्नी घायल
दिल्ली कड़कड़डूमा में कार दुर्घटना में पति-पत्नी घायल. दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया.

07:30 AM मुंबई: ऑडी कार और टैक्सी की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 3 घायल
मुंबई: ऑडी कार और टैक्सी की टक्कर में 2 लोगों की मौत और 3  लोग घायल हो गए. ऑडी कार  महिला चला रही थी.

06:26 AM कॉल रिकॉर्ड्स की सीडी गुम, राहुल शर्मा जिम्मेदार नहीं: एसआईटी
नरोदा गाम दंगों की सुनवाई में अदालत के समक्ष विशेष जांच दल ने माना कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान कुछ राज्य पदाधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड्स की सीडी गुम हो गई है. हालांकि इसके लिए उसने आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा को किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है.

05:38 AM जस्टि‍स काटजू ने आंध्र वोट स्कैम पर लिखा ब्लॉग, बताया- Politisstitutes

04:20 AM आज नई पार्टी की घोषणा कर सकते हैं सांसद पप्पू यादव

03:20 AM नेपाल के प्रमुख राजनीतिक दल संघीय प्रणाली पर सहमत
नेपाल की राजनीति में पिछले 5 वर्षों के बाद संविधान के सभी विवादित विषयों पर प्रमुख दलों के बीच सहमति हो गई है. नेपाल को आठ प्रदेशों के बीच बांटने की एक सहमति पर प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच हस्ताक्षर हुआ है.

02:30 AM झारखंड: पलामू में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए

01:15 AM मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा SMS करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया
मुंबई क्राइम ब्रांच ने धमकी भरा SMS करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया. 25 साल के सत्यप्रकाश कालवनी पर आरोप है कि उसने मुंबई पुलिस की हेल्पालाइन नंबर पर एसएमएस कर प्रधानमंत्री को मारने और शहर में बम धमाकों की धमकी दी.

12:02 AM ACB में नई नियुक्तियां कोर्ट के आदेश की अवमानना: आशुतोष

12:00 AM MLC चुनाव में 10-10 पर होगी जेडीयू-आरजेडी की दावेदारी: वशि‍ष्ठ नारायण सिंह

Advertisement
Advertisement