scorecardresearch
 

7 नवंबर, 2014: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...

Advertisement
X
वाराणसी में नरेंद्र मोदी
वाराणसी में नरेंद्र मोदी

11:14 PM कैबिनेट विस्‍तार के मद्देनजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ को भी फोन
कैबिनेट विस्‍तार के मद्देनजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ और मुख्‍तार अब्‍बास नकवी को भी फोन किए गए. कैबिनेट का विस्‍तार रविवार को होना है.

11:02 PM संसद के विंटर सेशन में पास हो सकता है बीमा बिल: अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उम्‍मीद जताई है कि संसद के विंटर सेशन में बीमा बिल पास हो सकता है. इस बिल में बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने का प्रस्‍ताव है.

रायपुर: किन्नर बनी एड्स नियंत्रण की नोडल अफसर
छत्तीसगढ़ की राजधानी की किन्नर 31 वर्षीय अमृता कल्पेश सोनी स्वास्थ्य विभाग की परियोजना एड्स कंट्रोल की नोडल अफसर नियुक्त की गई हैं. इसके साथ ही वह किन्नरों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं.

09:03 PM PMO ने रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह को फोन किया
केंद्रीय कैबिनेट में विस्‍तार को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. PMO ने रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह, विजय सांपला, सांवर लाल जाट को फोन किया है. इन्‍हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी उम्‍मीद जताई जा रही है. राजीव प्रताप रूडी को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

Advertisement

08:24 PM मेरे पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार था: अरुण जेटली
कैबिनेट विस्‍तार पर अरुण जेटली ने कहा है कि उनके पास रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्‍त प्रभार था.

08:13 PM UPA सरकार को पहले ही 2G आवंटन रद्द कर देना था: चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि UPA सरकार को पहले ही 2G आवंटन रद्द कर देना था. चिदंबरम के इस बयान पर अब सियासी बवाल मचना तय है.

08:02 PM रूडी व येदियुरप्‍पा गोवा पहुंचे, नए सीएम के नाम पर चर्चा
बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी व येदियुरप्‍पा गोवा पहुंच चुके हैं. वे बीजेपी विधायकों से नए सीएम के नाम पर चर्चा करेंगे.

07:18 PM फोटो सेशन में पास-पास बैठे बिन्‍नी व केजरीवाल
दिल्‍ली विधानसभा भंग होने के बाद फोटो सेशन हुआ, जिसमें अरविंद केजरीवाल के बगल में बिन्‍नी बैठे. थोड़ी देर बाद केजरीवाल ने जगह बदल ली. आरिफ मोहम्‍मद ने केजरीवाल को बिन्‍नी के बगल में बैठाया था.

07:11 PM कोई और CM बना, तो कैबिनेट से हट जाऊंगा: फ्रांसिस डिसूजा
गोवा में मुख्‍यमंत्री पद को लेकर बीजेपी में घमासान बढ़ता जा रहा है. उपमुख्‍यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने कहा है कि वे किसी जूनियर के नीचे काम नहीं करेंगे. उन्‍होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर कोई और सीएम बना, तो वे कैबिनेट से हट जाएंगे.

Advertisement

06:20 PM वर्धमान ब्‍लास्‍ट केस: NIA ने एक और शख्‍स को गिरफ्तार किया
NIA ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान ब्‍लास्‍ट केस में एक और शख्‍स को गिरफ्तार किया है.

05:22 PM देश में चुनाव का मामला सिर्फ जय-पराजय का नहीं होता: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के DLW मैदान में बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे हैं. उनके भाषण की कुछ अहम बातें इस तरह हैं.--जब मामला देश का होता है, तो बात जय और पराजय तक सीमित नहीं होती.--सफाई हमारा काम है, कामगारों का नहीं. जिस भारत को मैं मां कहता हूं, उसी के सीने पर गंदगी कैसे फेंक सकता हूं? --देश के लोगों की ईमानदारी देखिए. लोगों ने 'जन-धन योजना' के तहत जीरो बैलेंस वाला खाता भी कुछ रुपये जमा करके ही खुलवाए. 5000 करोड़ रुपये गरीबों ने बैंकों में जमा करवाए. अब हर हफ्ते एक करोड़ लोगों के खाते खुल रहे हैं.--दुनिया का कोई बड़ा लीडर जब मोदी से मिलता है, तो उसे सिर्फ मोदी नहीं दिखाई देता. उसे मोदी के पीछे खड़ी 125 करोड़ जनता दिखाई देती है. --देश में चुनाव का मामला सिर्फ जय-पराजय का नहीं होता.--आप 'भारत माता की जय' का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं.--पिछले 30 साल में देश ने किसी एक पार्टी की सरकार नहीं देखी. इस बार आपने बीजेपी को मौका दिया है. देशभर में बीजेपी से जुड़ने की मुहिम चल पड़ी है. --जीत का सारा श्रेय यहां की जनता को जाता है. --यूपी के लोकसभा चुनाव में तो कमाल हो गया.--बैंकों में जमा पैसा गरीबों के काम आना चाहिए.

Advertisement

05:11 PM वाराणसी: PM मोदी थोड़ी ही देर में बूथ स्‍तर के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
PM नरेंद्र मोदी वाराणसी में थोड़ी ही देर में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन को संबोधित करने वाले हैं.

05:02 PM शपथ ग्रहण से पहले नए मंत्रियों से मिलेंगे PM नरेंद्र मोदी
शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. मंत्रिमंडल का विस्‍तार 9 नवंबर को होने जा रहा है.

04:46 PM मध्‍य प्रदेश: सिवनी में गैस सिलेंडर फटा, 2 की मौत, 3 जख्‍मी
मध्‍य प्रदेश के सिवनी में एक गांव के मेले के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कन्हीवाड़ा थाने के मुरार गांव में हुआ.

04:40 PM दिल्‍ली: खिड़की एक्‍सटेंशन केस में सोमनाथ भारती की याचिका पर फैसला सुरक्ष‍ित
दिल्‍ली के साकेत कोर्ट ने खिड़की एक्‍सटेंशन केस में AAP नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर फैसला सुरक्ष‍ित रख लिया है. सोमनाथ भारती ने पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कोर्ट ने 10 नवंबर तक के लिए फैसला सुरक्ष‍ित रखा है.

4:10 PM जम्मू-कश्मीर और झारखंड में अलर्ट, नक्सली और आंतकी हमले की आशंका
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इन दोनों चुनावी राज्यों में IM के हमले का शक है. नक्सली भी झारखंड के कुछ नेताओं को निशाना बना सकते हैं.

Advertisement

4:05 PM राज्यसभा: कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने नामांकन दाखिल किया

4:00 PM कैबिनेट विस्तार: रामकृपाल यादव, भोला सिंह हो सकते हैं शामिल
दोनों बिहार से हैं सांसद.

3:45 PM शनिवार शाम 5 बजे होगा गोवा के नए सीएम का ऐलान
बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा फैसला.

3:30 PM वाराणसी: संसदीय कार्यालय पहुंचे नरेंद्र मोदी
बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं नरेंद्र मोदी.

3:15 PM बडगाम फायरिंग: मरनेवालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा
घायलों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. सोमवार शाम श्रीनगर में सेना की फायरिंग में दो लड़कों की मौत हो गई. वहीं दो लड़कों का इलाज जारी है. सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने माना है कि सेना की तरफ से गलती हुई है और इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होगी. उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि दोबारा ऐसा कोई हादसा नहीं हो.

3:00 PM कैबिनेट विस्तार: रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण
दोपहर 1 बजे शुरू होगा कार्यक्रम.

2:45 PM पश्चिम बंगाल में टीएमसी-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प
बारासात में आपस में भिड़े छात्र.

2:30 PM जी 20 वार्ता: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने नरेंद्र मोदी को किया फोन
ब्रिसबेन में होने वाले समूह वार्ता के सिलसिले में टोनी अबोट ने नरेंद्र मोदी को फोन किया. साथ ही आग्रह किया कि अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी वैश्विक आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए अपना विजन साझा करें.

Advertisement

2:15 PM राय बरेली जाएंगी सोनिया गांधी, नाव हदसा पीड़ितों से करेंगी मुलाकात
राय बरेली से कांग्रेस सांसद और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी नाव हादसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगी. शुक्रवार सुबह रालपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई. 13 लोग अब भी लापता हैं.

2:00 PM आदर्श ग्राम योजना: नितिन गडकरी ने नागपुर के पंचगांव को गोद लिया

1:40 PM प्रकाश जावड़ेकर ने मध्य प्रदेश में सतना के पलदेव गांव को गोद लिया
आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने इस गांव को इसलिए गोद लिया क्योंकि यह भारतीय जन संघ के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख की कर्मभूमि रही है.  

1:30 PM दिल्ली: 14 नंवबर से दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर इस फिल्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. स्वच्छता थीम पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा. 14 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस फिल्मोत्सव में सानिया मिर्जा मुख्य अतिथि होंगी.

1:20 PM दिल्ली: मंडावली में डेढ़ महीने के बच्चे की लाश मिली
मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है.

1:15 PM जम्मू कश्मीर में राहत कार्य के आड़े नहीं आएगी आचार संहिता
चुनाव दल ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता राज्य में चल रहे राहत कार्य के आड़े नहीं आएगी.

Advertisement

1:00 PM सरकारी बंगले में गैरकानूनी तरीके से रहने वालों के नाम बताए केंद्र: SC
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से उन नेताओं और नौकरशाहों के नाम बताने को कहा जो सरकारी बंगलों में गैरकानूनी तरीके से रह रहे हैं. 21 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

12:49 PM तेलंगाना विधानसभा से तेलुगू देशम पार्टी के 10 विधायक निलंबित
दिनभर के लिए इन विधायकों को सस्पेंड किया गया है. किसान आत्महत्या मुद्दे पर बहस की मांग कर रहे थे विधायक

12:42 PM राय बरेली: नाव पलटने से दो की मौत, 10 लापता
रालपुर में गंगा नदी में यह घटनी घटी है.

12:36 PM जयापुर गांव का जन्मदिन मनाएंगे, ढूंढ़ें तारीख: मोदी
मोदी ने कहा कि हर साल जयापुर गांव का जन्मदिन मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से पता लगाने को कहा है कि कब इस गांव की स्थापना हुई थी. मोदी ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उस दिन उन लोगों को गांव में आमंत्रित किया जाएगा जो गांव छोड़कर बाहर जा बसे हैं.

11:55 AM मंच पर गांव प्रधान दुर्गा देवी ने नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया
जयापुर को गोद लेने पहुंचे मोदी का पारंपरिक तरीके स्वागत किया गया .

11:33 AM यूपी: 16 जिलों के बैंकों के लिए 2375 करोड़ का पैकेज
नरेंद्र मोदी ने लालपुर में अपने भाषण में जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बंद पड़े बैंकों को जिंदा करने के लिए केंद्र ने 2375 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है.

11:21 AM अमेरिका के बोस्टन में बनारस स्ट्रीट नाम का इलाका है: मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि विदेशों में भी 'बनारस' शब्द नया नहीं है. उन्होंने बताया कि बोस्टन में बनारस स्ट्रीट नाम का इलाका है. 'यहां के टेक्सटाइल की लोकप्रियता देखते हुए वाराणसी को आज 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिल रहा है.'

11:16 AM बेटी को शादी में बनारसी साड़ी देना हर मां का सपना है: मोदी
मोदी ने कहा कि देश की ऐसी कोई महिला नहीं जो बनारसी साड़ी के बारे में नहीं जानती.

11:11 AM कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है टेक्सटाइल: मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में मालिक और मजदूर के बीच खाई नहीं है. उन्होंने कहा कि बुनकर समाज के भी ताने-बाने बुनते हैं और गंगा-जमुना की तहजीब सिखाते हैं.

11:05 AM मैं आज यहां अपनों के बीच आया हूं: नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में तूफान के कारण वाराणसी आने में देरी हुई.

10:58 AM गोवा विधाक दल बैठक: रूडी, येदियुरप्पा बनाए गए पर्यवेक्षक
बीजेपी महासचिव राजीव प्रताप रूडी और बी एस येदियुरप्पा को गोवा के नए सीएम को लेकर होने वाले विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है.

10:55 AM लालपुर: नरेंद्र मोदी ने व्यापार केंद्र का शिलान्यास किया
50 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से बनाया जा रहा है व्यापार सुविधा केंद्र.

10:39 AM शनिवार दोपहर सीएम पद से इस्तीफा देंगे मनोहर पर्रिकर
उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डीसूजा, स्वास्थ मंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर और गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अरलेकर के नाम नए सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं. शनिवार 12 बजे तक गोवा के सीएम पर फैसला हो जाएगा.

10:33 AM यूपी से राज्यसभा का पर्चा दाखिल करेंगे मनोहर पर्रिकर
रविवार को रक्षा मंत्री पद की शपथ लेंगे मनोहर पर्रिकर.

10:24 AM लालपुर पहुंचे नरेंद्र मोदी, व्यापार केंद्र का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी के लालपुर में नरेंद्र मोदी बुनकरों से मुलाकात करेंगे.

10:15 AM नागपुर: VNIT के नए अध्यक्ष विश्राम जमदार की नियुक्ति पर सफाई
विश्वेस्वरैया नेश्नल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति पर बोलते हुए विश्राम जमदार ने कहा है कि स्वंयसेवक होने के नाते वह नेताओं से मिलते रहते हैं. पद के लिए उन्होंने ना तो कोई दबाव डाला और ना ही किसी से सिफारिश करवाई.

10:05 AM थोड़ी देर में लालपुर में व्यापार केंद्र का उद्घाटन करेंगे नरेंद्र मोदी
वाराणसी के लालपुर में नरेंद्र मोदी बुनकरों से मुलाकात करेंगे.

09:47AM वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी का स्वागत किया.

9:30 AM लुधियानाः लकड़ी की दुकान में लगी आग
 सात फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची मौके पर मौजूद.

9:15 AM मैसूर: 9 साल की बच्ची का यौन शोषण, दो नाबालिगों पर आरोप
बच्ची के यौन शोषण के आरोप में 17 साल के फिरोज और 14 साल के हाफिज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

9:00 AM वाराणसी के भेलूपुर नहीं जाएंगे मोदी, सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी के भेलूपुर इलाके में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण करना था. लेकिन प्रशासन की ओर से NOC नहीं मिलने पर कार्यक्रम रद्द किया गया है.

8:45 AM आंध्र यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार, नक्सलियों की मदद का आरोप
आंध्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जे. अप्‍पा राव को नक्‍सलियों से संबंध रखने और विस्फोटक सामान मुहैया कराने के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है.

8:30 AM टॉरपीडो रिकवरी वेसल हादसा: विदेश दौरे के बीच में लौटे नेवी चीफ
शिशेल्स के दौरे पर एडमिरल आर के धवन जहाज हादसे की सूचना मिलते ही वापस लौट रहे हैं. गुरुवार को अभ्यास के दौरान विशाखापट्टनम में नौसेना का टॉरपीडो रिकवरी वेसल डूब गया. जहाज पर सवार चार नाविकों की तलाश जारी है.

8:15 AM भारत के विश्वनाथन आनंद और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच मुकाबला
रूस के सोची में वर्ल्ड चेस चैंपियंशिप का आयोजन हो रहा है.

07:52AM मैसूर में 9 साल की बच्‍ची के साथ यौन शोषण
मैसूर में 9 साल के बच्‍ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने यौन शोषण किया. घटना तीन दिन पहले की है. बच्‍ची के माता-पिता एक शादी में जाने के लिए उसे उसकी आंटी के घर छोड़कर गए थे. बच्‍ची के आंटी ने देखा की बच्‍ची की तबीयत खराब है, वह उसे डॉक्‍टर के पास लेकर गई. वहां पता चला कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है. पुलिस को घटना के बारे में गुरुवार को पता चला. स्‍थानीय लोगों ने फिरोज (17) और हाफिज (14) को पकड़कर पीटा.

07:33AM दिल्‍ली: पुलिस ने गिरफ्तार किया 77 साल का वाहन चोर
दिल्ली पुलिस ने 77 साल के एक बुजुर्ग वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए धनी राम पर ठगी, गाड़ी चोरी के 21 मामले दर्ज है. धनी राम पहले भी गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस ने इस बार धनी राम को पंजाबी बाग इलाके से चोरी की स्टीम कार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक धनी राम बेहद पढ़ा लिखा है. उसने बीएससी 1962 में किया था उसके बाद इसने कानून की पढ़ाई भी की. धनी राम रेलवे में नौकरी कर चुका है. पुलिस अब धनी राम से पूछताछ कर रही है.

05:55 AM कोलकाता: यात्री के बीमार होने पर आपात स्थिति में उतारा गया विमान

05:52 AM आज वाराणसी पहुंचेंगे PM, अखिलेश करेंगे अगवानी

05:52 AM आज वाराणसी पहुंचेंगे PM, अखिलेश करेंगे अगवानी

12:15AM नरेंद्र मोदी से मिले फिल्म अभिनेता सलमान खान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले फिल्म अभिनेता सलमान खान,अपनी बहन की शादी में आने का दिया न्योता.

12:05AM सूरत: स्पाइस जेट का विमान भैंसे से टकराया
सूरत: स्पाइस जेट का विमान भैंसे से टकराया. 

12:00AM विशाखापट्टनमः नौसेना का छोटा जहाज डूबा
विशाखापट्टनमः नौसेना का छोटा जहाज डूबा

Advertisement
Advertisement