scorecardresearch
 

28 फरवरी 2015: दिन भर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड से जुड़ी दिन भर की बड़ी खबरें..

Advertisement
X
Narendra-Mufti
Narendra-Mufti

10:43PM मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले विशेष मेहमानों की सूची सार्वजनिक
मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले विशेष मेहमानों की सूची सार्वजनिक, शपथ ग्रहण में नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति ईरानी, उमर अब्दुल्लाह, अमित शाह, शाहनवाज हुसैन, रामलाल (बीजेपी सचिव), जितेंद्र सिंह, राम माधव, गुलाम नबी आजाद शामिल होंगे.

09:55PM जम्मूः सूत्रों के मुताबिक मुफ्ती के कैबिनेट में निर्मल सिंह के साथ सज्जाद लोन भी
जम्मूः सूत्रों के मुताबिक मुफ्ती के कैबिनेट में निर्मल सिंह, बाली भगत, चंद्र प्रकाश गंगा, सुखनंदन चौधरी, लाल सिंह, सज्जाद लोन को मिलेगी जगह.

 

09:31PM 3% प्रत्यक्ष कर देने वालों को छूट, 97% अप्रत्यक्ष कर देने वालों के लिए सब कुछ महंगाः लालू

 

Advertisement

09:07PM बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने वित्तमंत्री को धन्यवाद दिया

08:49PM राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के दस नए मामले
स्वाइन फ्लू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा, राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के दस नए मामले सामने आए हैं.

08:44PM महाराष्ट्रः मनसे कार्यकर्ताओं को राज ठाकरे ने किया संबोधित

08:31PM स्वाइन फ्लू से 36 और मौतें, कुल आंकड़ा बढ़कर 1, 041 तक पहुंचा
स्वाइन फ्लू से 36 और मौतें, कुल आंकड़ा बढ़कर 1, 041 तक पहुंचा, देश भर में स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों की संख्या 19 हजार तक पहुंची.

07:49PM जीतन राम मांझी ने नई पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) बनाने का ऐलान किया
जीतराम मांझी ने आखिरकार अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. पार्टी का नाम होगा हिंदुस्तान अवाम मोर्चा यानी हम, मांझी इस पार्टी की औपचारिक घोषणा अप्रैल में करेंगे. और इसी मोर्चे के तहत मांझी मार्च से बिहार के विभिन्न जिलों में दौरा करने जा रहे है. मांझी ने ये जानकारी आज पटना में आयोजित जनता दल (यू) मांझी गुट के कार्यकर्त्ता स्वाभिमान सम्मलेन में दिया. सम्मेलन में मांझी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली स्थित बिहार निवास के सीएम सुइट में इसलिए नहीं रूक रहे है क्योंकि पिछले 9 महीने से मांझी वहां रूक रहे थे. हाल ही में दिल्ली गए नीतीश कुमार बिहार भवन में ही रूके जहां पिछले 9 महीने पूर्व मुख्यमंत्री बन कर रूक रहे थे. मांझी ने कहा कि बिहार भवन को गंगा जल से धोने की तैयारी चल रही है.

Advertisement

6:40PM डीजल 3.09 और पेट्रोल 3.18 रुपये महंगा
बढ़ी कीमतें आज आधी रात से होंगी लागू.

6:30PM प्रगतिशील है बजट 2015: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

 

6:05PM गरीब लोगों के साथ अमानवीय है ये बजट: पी चिदंबरम

 

05:44PM हिमाचल में AIIMS की घोषणा का स्‍वागत: वीरभद्र सिंह, CM हिमाचल

5:45PM कालेधन वालों की खैर नहीं, जेल के सिवाय उनके नसीब में कुछ नहीं: मोदी

 

 

5:30PM बजट 2015 समाज के सभी तबके के लिए निराशाजनक: संजय सिंह

 

5:14PM पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में इमारत का छज्जा गिरने से महिला की मौत

05:08PM सोनम कपूर राजकोट के अस्‍पताल में भर्ती, स्‍वाइन फ्लू का टेस्‍ट
सोनम कपूर को राजकोट के स्टरलिंग अस्पताल में भर्ती किया गया है. सोनम को बुखार के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया. डॉक्टर सोनम कपूर का स्वाइन फ्लू टेस्ट कर रही है. हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है.

5:00PM पीएम ने आर के पचौरी का इस्तीफा किया मंजूर
पीएम काउंसिल फॉर क्लाइमेंट चेंज में सदस्य थे पचौरी

4:40PM टीएमसी नेता मुकुल रॉय को पार्टी के सभी पदों से हटाया गया

Advertisement

 

04:25PM वर्ल्‍ड कप: भारत ने UAE ख‍िलाफ 9 वि‍केट से मैच जीता, लगातार तीसरी जीत

04:16PM इस बजट से आम आदमी को फायदा नहीं, गरीबों का बोझ बढ़ा: आनंद शर्मा

04:15 PM अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने वाला बजट है: नरेंद्र मोदी

04:13PM बजट में आम लोगों के लिए कई योजनाएं: मोदी

04:11PM सबका साथ, सबका विकास का बजट: नरेंद्र मोदी

04:10PM सबकी अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है ये बजट: PM मोदी

03:56 PM टैक्‍स देने वालों को राहत की कोशि‍श: जेटली

03:55PM राज्‍यों को भी राष्‍ट्र निर्माण के लिए आना होगा: जेटली

03:53PM वित्तीय घाटे को 3.6 फीसदी पर लाना है: जेटली

03:52 PM बजट में आधारभूत चीजों पर खर्च बढ़ाया: जेटली

03:49 PM स्‍लैब न बढ़ाकर लोगों को सेविंग के लिए मजबूर किया: जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट के बाद अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने स्लैब न बढ़ाकर लोगों को सेविंग करने के लिए मजबूर किया है. इस कदम से लोग भविष्य बेहतर करने के साथ देश का निर्माण भी करेंगे.'

03:47PM सोना न खरीदें, गोल्‍ड बॉन्‍ड में निवेश करें: जेटली

03:46PM हमने आमदनी बढ़ाने की कोश‍िश की: अरुण जेटली

03:35PM वर्ल्‍ड कप: भारत को जीत के लिए चाहिए 15 रन

Advertisement

03:20PM भाषण अच्छा था, सर्विस टैक्‍स का सबसे ज्‍यादा असर बिहार पर पड़ेगा: नीतीश कुमार

3:02PM बजट 2015 के इरादे अच्छे लेकिन नहीं है कोई रोडमैप: मनमोहन सिंह, पूर्व पीएम

2:55PM गरीबों को सुरक्षा प्रदान करने वाला है ये बजट, पीएम और जेटली को बधाई: अमित शाह

02:16PM वर्ल्‍ड कप: UAE 31.3 ओवर में ऑलआउट, भारत को 103 रन का लक्ष्‍य

02:07PM बजट प्रोफेशनल और दूरदर्शी है: डॉ. हर्षवर्धन

02:03PM कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगा: चिराग पासवान, LJP

02:01PM वर्ल्‍ड कप: UAE के 9 वि‍केट गिरे

02:00PM उद्योग जगत के लिए लाया गया है ये बजट: अंबिका सोनी, कांग्रेस

01:55PM सेंसेक्‍स 300 और निफ्टी 78 प्‍वाइंट गिरा

01:48PM कानपुर में समाजवादी पार्टी ने बजट का विरोध किया

 

01:45PM सकारात्‍मक, रचनात्‍मक और व्‍यवहारिक बजट: जितेंद्र सिंह, MoS, PMO

01:44PM आधुनिक भारत निर्माण में बजट 2015 की अहम भूमिका: राजनाथ सिंह

01:38PM बहुत ही अच्‍छा और प्रेरणादायक बजट, लोग खुश होंगे: वेंकैया नायडु

01:35PM वर्ल्‍ड कप: 20 ओवर में UAE का स्‍कोर 54/6

01:28PM वर्ल्‍ड कप: 19 ओवर में UAE का स्‍कोर 51/5

01:26PM 200 से अध‍िक प्‍वाइंट नीचे पहुंचा सेंसेक्‍स

01:25PM मैं इस बजट को 10 में 9 अंक देता हूं: मनोहर पर्रिकर

Advertisement

01:24PM गरीब और आम आदमी की आकांक्षओं के अनुरूप नहीं है बजट: मायावती

01:22PM 100 से अध‍िक प्‍वाइंट नीचे पहुंचा सेंसेक्‍स

01:18PM दिल्‍ली: GTB अस्‍पताल में हड़ताल खत्‍म, डॉक्‍टर काम पर लौटे
छह दिन के लंबे इंतजार के बाद जीटीबी अस्पताल में हड़ताल समाप्त हुई. डॉक्टर वापस काम पर लौटे, एमरजेंसी सेवा शरू. डॉकटरों की मांग मानी गई, मरीजों ने ली राहत की सांस.

01:16PM वर्ल्‍ड कप: 16 ओवर में UAE 44/4

01:14 PM कॉरपोरेट और उद्योगपतियों के लिए है ये बजट: मल्‍ल‍िकार्जुन खड़गे

01:13PM बजट निराशाजनक है, इसमें बहुत कुछ किया जा सकता था: सुप्रि‍या सूले

01:09PM यह प्रगतिशील, सकारात्मक, व्यावहारिक बजट है: PM मोदी

 

 

 

 

01:07PM व्‍यवहारिक बजट, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, लड़कियों की सुरक्षा पर जोर: स्‍मृति ईरानी

01:04 PM पहली बार किसी बजट में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को प्राथमिकता दी गई है: नितिन गडकरी

01:01PM बजट में महंगाई कम करने की दिशा में कोशि‍श है: सुरेश प्रभु

12:58PM ऐतिहासिक बजट, सभी को सामाजिक सुरक्षा: प्रकाश जावड़ेकर
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'ऐतिहासिक बजट है. इसमें सभी को सामाजिक सुरक्षा मिली है. बजट गरीबों का है, गरीबों के लिए है.'

Advertisement

12:54PM बहुत ही संतुलित बजट दिया है: सिद्धार्थ बिरला, FICCI

12:53PM यह केवल आयोग, समि‍तियों और वादों का बजट है: कमलनाथ

12:47PM सर्विस टैक्‍स बढ़ने से रेस्‍टोरेंट में खाना महंगा होगा

12:46PM सर्विस टैक्‍स बढ़ने से हवाई यात्रा महंगी होगी

12:45PM किसानों को कर्ज के लिए साढ़े 8 करोड़ रुपये आवंटित: जेटली

12:44PM केबल टीवी और वाई-फाई भी महंगा होगा: जेटली

12:42PM सिगरेट, तंबाकू से बने सामान महंगे: जेटली

12:41PM ट्रांसपोर्ट अलाउंस 800 से बढ़कर 1600: जेटली

12:38PM गंभीर बीमारी के इलाज की छूट 60 हजार से बढ़कर 80 हजार रुपये: जेटली

12:34PM 1 हजार से ज्‍यादा के जूते सस्‍ते होंगे: जेटली

12:33PM हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पर टैक्‍स छूट बढ़ी: जेटली

12:31PM हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पर बुजुर्गों को 30 हजार छूट

12:30PM सर्विस टैक्‍स 12.36 फीसदी से 14 फीसदी हुआ: जेटली

12:27 PM एक लाख के ज्‍यादा के लेनदेन पर पैन नंबर

12:24PM 1 करोड़ से ज्‍यादा आय पर 2 प्रतिशत अतिरिक्‍त कर

12:23PM टैक्‍स चोरी के नए कानून में होंगे सख्‍त प्रावधान: जेटली

12:22PM टैक्‍स चोरी पर बनेगा नया कानून: अरुण जेटली

12:19PM विदेश में काला धन छिपाने पर 7 साल की सजा: जेटली

12:16PM टैक्‍स चोरों के लिए 10 साल की कड़ी सजा: जेटली

12:14PM रक्षा बजट 2.46 करोड़ का हुआ: जेटली

12:12PM कॉरपोरेट टैक्‍स की मौजूदा दर 30 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत: जेटली

12:10PM इनकम टैक्‍स में कोई बदलाव नहीं, मौजूदा टैक्‍स छूट बरकरार रहेगी: जेटली

12:10PM जम्‍मू और आंध्र में IIM खुलेगा: जेटली

12:09PM हेल्‍थकेयर के लिए 33, 150 करोड़ रुपये: जेटली

12:06PM रक्षा के लिए 2 लाख 86, 727 करोड़ का बजट: जेटली

12:04PM बिहार, पश्‍च‍िम बंगाल को विशेष सहायता मिलेगी: जेटली

12:03PM ISM धनबाद को IIT का दर्जा: जेटली

12:01PM FPI और FDI में अंतर होगा खत्‍म: जेटली

12:00PM जम्‍मू-कश्‍मीर, असम, तमिलनाडु में AIIMS जैसे संस्‍थान बनेंगे: जेटली

11:59AM 25 वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट को करेंगे व्‍यवस्‍थ‍ित: जेटली

11:58AM राष्‍ट्रीय स्‍क‍िल मिशन बनाया जाएगा: जेटली

11:56AM 150 देशों को ऑन अराइवल वीजा: जेटली

11:55AM रखे हुए सोने के बदले ब्‍याज दिया जाएगा: जेटली

11:54AM अगले साल 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू: जेटली

11:52AM महिला सुरक्षा के लिए एक हजार करोड़ का निर्भया फंड: जेटली

11:50AM वर्ल्‍ड कप: UAE ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी का फैसला

11:48AM वायदा बाजार को सेबी में विलय का प्रस्‍ताव: जेटली

11:47 AM मनरेगा के लिए और 5 हजार करोड़ की मदद: जेटली

11:46AM रेल, रोड, इंफ्रा के लिए टैक्‍स फ्री बॉन्‍ड: जेटली

11:44AM बाल विकास स्‍कीम के लिए 1500 करोड़ रुपये: जेटली

11:43AM नीति आयोग को 1 हजार करोड़ रुपये: जेटली

11:41AM प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू करेंगे: जेटली

11:39 AM BPL बुजुर्गों के लिए PM बीमा योजना: जेटली

11:37AM अल्‍पसंख्‍यक युवाओं ने लिए नई मंजिल योजना: जेटली
अल्‍पसंख्‍यक युवाओं ने लिए नई मंजिल योजना, 3738 करोड़ रुपया नई मंजिल योजना को.

11:35AM अटल पेंशन योजना शुरू करेंगे, 1 हजार रुपया सरकार देगी: जेटली

11:34AM जनधन योजना में 60 साल के बाद पेंशन का प्रावधान: जेटली

11:32 AM जनधन योजना में दो लाख का दुर्घटना बीमा: जेटली

11:31AM जनधन योजना को पोस्‍ट ऑफिस से जोड़ने का प्‍लान: जेटली

11:29AM सब्‍सिडी घटाने की बजाए लीकेज कम करेंगे: जेटली

11:25AM GDP घाटे से निजात पाना बड़ी चुनौती: जेटली

11:25AM उच्‍च आय वाले स्‍वेच्‍छा से LPG सब्‍स‍िडी छोड़ें: जेटली

11:24AM 2020 तक सभी गांवों को बिजली से जोड़ेंगे: जेटली

11:23AM वित्तीय घाटा 3 फीसदी से कम करेंगे: जेटली

11:22AM भारत का नए उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी: जेटली

11:21AM गरीबों के लिए योजनाएं जारी रहेंगी: जेटली

11:20AM मेक इन इंडिया से रोजगार बढ़ाए जाएंगे: जेटली

11:18AM सबसे पहली चुनौती कृषि क्षेत्र में है: जेटली

11:17AM आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले सभी लक्ष्‍य प्राप्‍त करने हैं: जेटली

11:15 AM 2022 तक सबके लिए घर का लक्ष्‍य: जेटली

11:14 AM सब्‍स‍िडी के लिए JAM का इस्‍तेमाल होगा: जेटली

11:11AM महंगाई दर कम, रुपया मजबूत हुआ

11:10AM GDP 7.4 फीसदी रहने का अनुमान

11:07AM सरकार का आर्थिक मोर्चे पर अच्‍छा काम: जेटली

11:06AM भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से बढ़ने को तैयार: जेटली

11:04AM वित्त मंत्री अरुण जेटली पेश कर रहे हैं देश का आम बजट

11:02AM कहीं न कहीं एक RSS की सोच वाला बजट आएगा: नरेश अग्रवाल

10:51AM संसद भवन में कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दी

10:48 AM BJP अध्‍यक्ष अमित शाह से मिले RJD सांसद पप्‍पू यादव
आरजेडी सांसद पप्‍पू यादव बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह से मिले. दो दिन पहले पप्‍पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी.

10:34AM बजट के कागज संसद भवन पहुंचे

 

 

10:25AM संसद भवन में कैबिनेट की बैठक, बजट को मिलेगी मंजूरी

10:23AM 6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस में रहेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल
6 फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस में रहेंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल. इस घर में 4 बेडरूम, 1 गेस्ट रूम, 2 ऑफिस रूम और करीब 300 लोगों के बैठने के लिए लॉन की सुविधा है.

10:16AM ये बजट विकास का रास्ता तय करेगा: प्रकाश जावड़ेकर

 

10:10AM संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

10:09AM लखनऊ: आम बजट के मद्देनजर गुरुद्वारे में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

 

10:05AM कानपुर: आम बजट के मद्देनजर हवन का आयोजन किया गया

 

09:59AM इस बजट से ढेरों उम्मीदें हैं: किरण बेदी

 

09:52AM उम्मीद है इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा जोर होगा: एपीजे अब्दुल कलाम

 

09:44AM संसद भवन पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली

 

09:39AM वित्त मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रपति की मुलाकात खत्म

 

09:30AM 200 अंको की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

 

09:13AM राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली

 

09:00AM बजट की कॉपी लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे अरुण जेटली
बजट की कॉपी लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे अरुण जेटली. राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कैबिनेट की बैठक होगी.

08:50AM दिल्ली: वित्त मंत्रालय पहुंचे अरुण जेटली

 

08:45AM जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.

08:30AM दिल्ली: पालम इलाके में 6 फ्लैटों में आग, 3 की मौत
दिल्ली के पालम इलाके में बीती रात 6 फ्लैटों में आग लग गई. इस हादसे में 1 साल के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की खबर.

एक दूजे के हुए तेज प्रताप और राजलक्ष्मी
आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी राज लक्ष्मी और मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते तेज प्रताप यादव की शादी गुरुवार को धूमधाम से हुई. इस शाही शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनीति और फिल्मी जगत की कई नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया.

मोदी को है मुझसे एलर्जी, नहीं करेंगे भूमि अधि‍ग्रहण पर बातः अन्ना हजारे
भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे 'एलर्जी' है और इसकी वजह से वह इस मुद्दे पर मोदी के साथ किसी बातचीत की उम्मीद नहीं करते हैं.

07:15 AM 'आप' पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) से हटाए जा सकते हैं योगेंद्र यादव
आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) से योगेंद्र यादव हटाए जा सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल भी उनके काम करने के तरीके से खुश नहीं हैं.

06:45 AM रूस: विपक्षी नेता बोरिस नेमोत्सव की गोली मारकर हत्या
रूस की राजधानी मॉस्को में विपक्षी नेता बोरिस नेमोत्सव की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

06:15 AM केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली आज पेश करेंगे आम बजट-2015
लोगों को आम बजट-2015 से इन्कम टैक्स में छूट से लेकर महंगाई के मोर्चे पर एलान का इंतजार है.

05:45 AM भारत ने काबुल में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की निंदा की
भारत ने काबुल में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है. इस हमले में तुर्की के एक सैनिक समेत कई लोग मारे गए.

05:05 AM असम: 100 सेवा केंद्र के साथ नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन का काम शुरू
असम में 100 सेवा केंद्र के जरिए नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन को अपडेट करने का काम शुरू हो चुका है.

04:20 AM हरियाणा: अंतरजातीय शादी करने वालों को अब मिलेंगे 1 लाख रुपये
हरियाणा सरकार ने अंतरजातीय विवाह को प्रमोट करने के लिए अपनी इस स्कीम की धन राशि एक लाख तक कर दी है.

12:10AM मुफ्ती मोहम्मद सईद वरिष्ठ बीजेपी नेता एलके आडवाणी से भी मिले

12:01AM केंद्र भूमि अधि‍ग्रहण विधेयक से आपत्तिजनक मुद्दे हटाए: उद्धव ठाकरे

Advertisement
Advertisement