देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.
11:58 PM एमपी: ग्वालियर में दो दिन के लिए मीट से बैन हटा
Gwalior municipal corporation lifts ban on sale of meat for 2 days (25-26th September) on directions of Gwalior court in view of Eid al-Adha
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
11:45 PM राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश गए हैं: कांग्रेस
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश गए हैं. पार्टी ने मंगलवार को यह जानकारी दी .
11:28 PM यूपी में आठ जिलों के पुलिस कप्तानों सहित 21 IPS अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में एक व्यापक फेरबदल में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है.
11:21 PM जम्मू-कश्मीर में पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द
जम्मू-कश्मीर में पुलिस की सभी छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं. हालांकि इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
11:10 PM झांसी: खनन माफिया की फायरिंग में बाल-बाल बचे अधिकारी
अवैध खनन रोकनी गई खनिज विभाग की टीम पर खनन माफिया ने की फायरिंग. बाल-बाल बचे अधिकारी.
10:57 PM दिल्ली: सोमनाथ भारती के भाई से पूछताछ कर रही है पुलिस
सोमनाथ भारती की बहन भी द्वारका थाने में मौजूद हैं. सोमनाथ के दो सहयोगियों से भी पूछताछ.
10:34 PM लश्कर जैसे आतंकी संगठनों की साजिश का पता चला है: सुषमा स्वराज
We recognized threats posed by groups like Lashkar e Toiba operating from safe havens in the region-Sushma Swaraj
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
10:10 PM नेपाल का नया संविधान ‘स्वाभिमान का विषय’: प्रचंड
नये संविधान पर भारत की चिंताओं के बीच, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और माओवादी प्रमुख प्रचंड ने कहा कि नया संविधान लागू होना नेपाली जनता के लिए ‘अन्तरात्मा और स्वाभिमान का विषय’ है जो किसी के दबाव के सामने नहीं झुकेगी.
10:01 PM चुनाव आयोग मुट्ठी में वाले बयान को लेकर फंसी बीजेपी
चुनाव आयोग मुट्ठी में वाले बयान को लेकर फंसी बीजेपी, पश्चिम बंगाल के नेता जॉय मुखर्जी के विवादास्पद टिप्पणी पर इलेक्शन कमीशन ने अमित शाह से मांगी सफाई
09:45 PM दिल्ली के तीन मूर्ति चौक का नाम बदलने की तैयारी
दिल्ली के औरंगजेब रोड के बाद अब सरकार तीन मूर्ति चौक नाम बदलने की तैयारी में है. संस्कृति मंत्रालय तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर हाइफा मुक्ति चौक करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहा है.
09:37 PM भागवत के दिल की बात बाहर आ गई: शरद यादव
जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि आरक्षण को लेकर मोहन भागवत के दिल की बात बाहर आ गई है.
09:23 PM OROP को लेकर अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है रक्षा मंत्रालय
सैनिकों से रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की मुलाकात के बाद रक्षा मंत्रालय अक्टूबर में OROP का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.
09:15 PM बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में बुलाई पार्टी विधायकों की बैठक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को लखनऊ में पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे.
09:04 PM राजस्थान: ASI की दो बेटियों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक ASI की दो बेटियों ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
08:40 PM उम्मीदवार उतारने में बीजेपी ने की वादाखिलाफी: चिराग पासवान
LJP सांसद चिराग पासवान ने फेसबुक पर लिखा कि बीजेपी वादे से मुकर रही है.
08:05 PM हरियाणा: घर के अंदर महिला की हत्या, बंधे थे हाथ-पैर
पुलिस के मुताबिक 55 साल साल की बिमला शर्मा के हाथ-पैर बंधे मिले थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. सुबह 11 बजे घर में कोई आया तब पता चला. घर से कोई सामान गायब नहीं मिला.
07:51 PM धोखाधड़ी की FIR पर बोले रणबीर- ऑनलाइन वेबसाइट से उनका कोई लेना-देना नहीं
लखनऊ के एक वकील ने रणबीर कपूर और फरहान अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
07:46 PM मुंबई: सेशन कोर्ट से फरार हो गया कैदी
मुंबई की एक सेशन कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया 30 वर्षीय कैदी तौफीक मोहम्मद जैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
07:35 PM सैयद अली शाह गिलानी का पासपोर्ट 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड
सरकार ने कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का मंगलवार को पासपोर्ट चार हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया.
07:30 PM चीन की लेटीवी की भारतीय मोबाइल बाजार में उतरने की योजना
चीन की प्रौद्योगिकी फर्म लेटीवी ने स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों के तेजी से बढ़ते बाजार भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बनाई है. बीजिंग स्थित स्मार्टफोन व अन्य उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी है और हाल ही में इसने अमेरिका में अपना परिचालन शुरू किया है. अब इसका इरादा भारतीय बाजार में उतरने का है. कंपनी ने एक प्रेस नोट में बताया कि भारत में ज्यादातर लोगों ने शायद अभी तक लेटीवी के बारे में न सुना हो, लेकिन कंपनी जल्द ही देश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी.
07:20 PM अपाचे, चिनूक हेलीकॉप्टर खरीदी को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग से अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर की खरीदी से संबंधित सौदे को मंजूरी दे दी. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीएस) की यहां मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें 2.5 अरब डॉलर के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.
07:15 PM गर्भ में ही बच्चे ने तोड़ दिया दम
यूपी के चित्रकूट में एक विकलांग मां के साथ घटी मार्मिक घटना सामने आई है. जन्म से विकलांग शांति देवी को गर्भ में पल रहे बच्चे की जान सिर्फ इसलिए गंवानी पड़ी क्योंकि यूपी स्वास्थ विभाग ने उसके यहां एंबुलेंस भेजना जरूरी नही समझा. इस दौरान इलाके की आशा बहू का भी कहीं कोई अता पता नहीं रहा. नतीजा दर्द से जार-जार शांति रातभर खेत में पड़ी तड़पती रही लेकिन स्वास्थ महकमे को उस पर बिलकुल रहम नहीं आया. शांति का दोष सिर्फ इतना है कि उसके गांव में में आजादी के 68 साल बाद भी सड़क नहीं है.
07:00 PM इलाज के लिए कल अमेरिका जाएंगी सोनिया गांधी
अपने इलाज के लिए कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अमेरिका के लिए रवाना होंगी. आज उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के लिए निकल गए हैं.
06:47 PM चुनाव आयोग का बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को नोटिस
जॉय बनर्जी के बयान पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को नोटिस जारी कर दिया. आयोग ने उनसे 25 सितंबर तक जवाब मांगा है.
06:37 PM कैलेंडर गर्ल की अभिनेत्रियां बोलीं- फिल्म में पाक को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया
मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में मुख्य किरदार निभा रहीं अवनी मोदी और रूही सिंह ने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान और उसके नागरिकों को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है और उन्हें कोई धारणा बनाने से पहले फिल्म देखनी चाहिए.
06:34 PM भूस्खलन के चलते जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद
रामबन जिले में भूस्खलन के चलते मंगलवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया.
प्रेमी के सामने नाबालिग लड़की से गैंगरेप
06:25 PM गोवा ने मुतालिक पर प्रतिबंध बढ़ाया
गोवा सरकार ने विवादित श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक पर प्रतिबंध 14 जनवरी 2016 तक बढ़ा दिया है. राज्य के गृह विभाग ने मुतालिक के गोवा में प्रवेश करने पर रोक संबंधी आदेश कल जारी किया.
06:23 PM HC ने यूपी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को यूपी सरकार को झटका देते हुए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष लाल बिहारी पांडे की नियुक्ति रद्द कर दी. कोर्ट ने इन्हें जल्द हटाने को भी कहा. इसके अलावा कोर्ट ने कहा कि ये इस पद के लायक नहीं हैं.
06:16 PM हमारी मीटिंग सार्थक रही, कई मसलों पर जेटली से बात हुई: राजन
The meeting was good, we discussed a number of issues: Raghuram Rajan (RBI Governor) after meeting Arun Jaitley (FM) pic.twitter.com/CDnumyhB7K
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
अजगर पालने के शौकीन बिहार के बाहुबली 'अनंत' की कथा अनंता
06:06 PM यूपी में अवैध रूप से शराब बनाने पर 42 महिलाएं अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के रामपुर में गत एक महीने में आबकारी विभाग की ओर से मारे गए छापों में गिरफ्तार 85 व्यक्तियों में 42 महिलाएं शामिल हैं. जिला आबकारी अधिकारी राधे श्याम तिवारी ने बताया कि अगस्त में अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री के लिए 85 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से 50 प्रतिशत महिलाएं हैं.
06:02 PM पाक सेना ने चार मेजर जनरलों को लेफ्टिनेंट जनरल बनाया
पाकिस्तान की सेना ने नियमित पदोन्नति के तहत आज चार मेजर जनरलों को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत कर दिया. साथ ही कई अन्य शीर्ष पदों पर बदलाव की घोषणा की. यह फैसला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल राहिल शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय पदोन्नति बोर्ड की बैठक में किया गया.
05:47 PM नेपाल में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र हो रहा है: योगी आदित्यनाथ
Nepal mein loktantra ke naam par loot-tantra ho raha hai: Yogi Adityanath on #NepalConstitution pic.twitter.com/lvJI25sR84
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
05:45 PM जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आंतकी को मार गिराया गया है. मुठभेड़ जारी है.
05:43 PM वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने पहुंचे RBI गवर्नर रघुराम राजन
RBI Governor Raghuram Rajan reached North Block to meet Finance Minister Arun Jaitley pic.twitter.com/63Lapx9hkN
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
05:40 PM दिल्ली में डेंगू से एक और लड़के की मौत
द्वारका सेक्टर-3 में रहने वाले 16 साल के गुलजार की मंगलवार सुबह नर्सिंग होम में मौत हो गई. पिछले कई दिनों से वह डेंगू से पीड़ित था.
05:30 PM ओवैसी चुनाव के समय क्यों आए जनता सब जानती है: चंद्रमोहन राय
चंद्रमोहन राय ने कहा मुलायम सिंह क्यों अलग हुए, पप्पू यादव क्यों समर्थन कर रहे है, ओवेसी चुनाव के समय क्यों आए जनता सब जानती है.
05:26 PM बेटे को टिकट नहीं मिलने से दुखी हूं: चंद्रमोहन राय
चंद्रमोहन राय ने कहा बीजेपी ने 95 प्रतिशत नए लोगों को टिकट दिया गया है इससे कार्यकर्ता निराश हैं.
05:23 PM बीजेपी छोड़ने के बाद चंद्रमोहन राय ने सुशील मोदी पर लगाए आरोप
चंद्रमोहन राय ने कहा कि सुशील मोदी नीतीश से डर कर नेतृत्व के लिए आगे नहीं आए. सुशील मोदी ने शुरू में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री उम्मीदवारी का विरोध किया था.
05:19 PM कराची में पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की पिटाई, सामने आया वीडियो
VIDEO: Popular Pakistani TV reporter Chand Nawab beaten up by Karachi Railway Police (courtesy: Pak media) pic.twitter.com/kKK0S3iudq
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
05:16 PM पाकिस्तान के PM नवाज शरीफ अमेरिका दौरे के लिए रवाना
पाकिस्तान के PM नवाज शरीफ न्यूयॉर्क में होने वाले UNGA के 70वें अधिवेशन में शामिल होंगे.
05:11 PM झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन प्रमुख बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष
ईस्ट जोन के सूत्रों के मुताबिक, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख अमिताभ चौधरी BCCI के नए अध्यक्ष हो सकते हैं.
05:06 PM कल सुबह अमेरिका के लिए रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 6 बजे अमेरिका के लिए रवाना होंगे. पीएम 70वें UNGA में हिस्सा लेंगे.
05:02 PM पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब की कराची कैंट स्टेशन में पिटाई
फिल्म बजरंगी भाईजान में सामने आए पाकिस्तानी पत्रकार के किरदार जांच नवाब की कराची कैंट स्टेशन में पिटाई हुई है.
04:57 PM अफगानिस्तान: सुरक्षा बलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया
उत्तरी अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले में सुरक्षा बल के 15 जवानों की मौत हो गई. जबकि सुरक्षा बलों ने 10 आतंकियों को ढेर कर दिया.
04:55 PM अफगानिस्तान में आतंकी हमला, 15 जवानों की मौत
उत्तरी अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले में सुरक्षा बल के 15 जवानों की मौत हो गई.
04:51 PM पाकिस्तान में विकलांग दोषी की मौत की सजा पर लगी रोक
पाकिस्तान में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी दोषी की मौत की सजा इस वजह से रोकी गई है.
04:45 PM काम करने के बजाय सिर्फ विवाद खड़े करते हैं केजरीवाल: माकन
प्रधानमंत्री को लिखे केजरीवाल के पत्र पर टिप्पणी करते हुए अजय माकन ने कहा कि केजरीवाल काम के बजाय विवाद ज्यादा करते
04:38 PM अच्छी बात है केजरीवाल ने सिर्फ चिट्ठी लिखी है, पोस्टर नहीं छपवाए: माकन
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अच्छी बात है केजरीवाल ने सिर्फ चिट्ठी लिखी है, पोस्टर नहीं छपवाए, वरना जनता का पैसा बर्बाद होता.
04:32 PM डेंगू के हालात पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक
उपराज्यपाल की समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार की सभी संबंधित एजेंसियां जैसे स्वास्थ्य मंत्रालय और रेलवे आदि मौजूद थीं. तीनों MCD के कमिश्नर और मेयर भी मौजूद थे.
04:23 PM 17 मई को दिल्ली में होगी हार्दिक पटेल की महारैली
हार्दिक पटेल ने कहा कि वह हम राजनीति नहीं कर रहे हैं. गुजरात की सही बात अपने लोगों को समझाएंगे.
04:15 PM 27 को झारखंड में होगी हार्दिक पटेल की रैली
हार्दिक पटेल ने कहा कि वह 27 तारीख को रांची में रैली करेंगे. उन्होंने कहा कि रैली में 2 लाख कुर्मी एकत्रित होंगे. जहां भी कुर्मी हैं उन सभी प्रदेशों में हम रैली करेंगे.
03:50 PM 541 अंक गिरकर 26 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स
541 अंक गिरकर सेंसेक्स मंगलवार को 26000 के नीचे बंद हो गया. निफ्टी 165 अंक गिरकर 7812 पर बंद हुआ.
03:46 PM आरएलएसपी ने 3 और उम्मीदवारों की सूची जारी की
आरएलएसपी ने बिहार चुनाव के लिए अपने तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की.
03:39 PM आरजेडी नेता भगवान कुशवाहा, राघवेंद्र, विजेंद्र यादव का पार्टी से इस्तीफा
आरजेडी नेता भगवान कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, विजेंद्र यादव ने टिकट न मिलने पर पार्टी से दिया इस्तीफा.
03:38 PM सांसद आदर्श ग्राम योजना पर भोपाल में कार्यशाला बुधवार से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे देश में शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना पर दो दिवसीय कार्यशाला यहां बुधवार 23 सितंबर से शुरू हो रही है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे. राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 23-24 सितंबर को होने वाली कार्यशाला में देश भर से 100 सांसद, 125 जिलाधिकारी, 125 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और 100 अन्य अधिकारी हिस्सा लेंगे. कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले सांसद गोद लिए गए गांव के विकास की कहानी खुद बताएंगे, और इसमें जिलाधिकारी उनका साथ देंगे.
03:35 PM मैं खुले विचार का व्यक्ति हूं: अनुराग कश्यप
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि वह खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों के विचारों से प्रभावित होते हैं. कश्यप ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि मैं खुले विचार का व्यक्ति हूं. मैं कई लोगों से प्रभावित होता हूं और हर समय प्रेरणा लेता हूं." कश्यप ने कई फिल्में जैसे 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में बनाई हैं.
03:32 PM लालू यादव ने कर दिया नीतीश का राजतिलक...
लालू यादव ने अब तक नीतीश कुमार को मुख्यंमत्री बनाने का ऐलान भर किया था लेकिन आज जब दोनों एक होटल की सीढि़यों पर टकराए तो लालू ने मौके को देखते हुए नीतीश कुमार का राजतिलक भी कर डाला. कभी मुख्यमंत्री पद का ऐलान करने के पहले जहर पीने की बात करने वाले लालू यादव ने मौके को भांपते हुए मीडिया के सामने बिना किसी चंदन टीका के नीतीश के ललाट पर राजतिलक कर दिया. साफ है लालू यादव ने इशारों में कनफ्यूजन को दूर किया तो ये भी जता दिया कि असली सत्ता तो उनके ही हाथ में रहेगी.
03:30 PM मथुरा में कांग्रेस का था चिंता शिविर: गडकरी
Mathura me Congress ka 'chintan' nahi 'chinta' shivir tha: Nitin Gadkari, BJP pic.twitter.com/t6l82RBt54
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
03:28 PM बिहार बीजेपी नेता चंद्रमोहन राय का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्र मोहन राय ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया.
03:19 PM कांग्रेस ने किसानों के साथ किया है भयंकर पाप: बीजेपी
Cong ne bhayankar paap kia kisano ke saath, lakho acre zameen unse cheen liya: Venkaiah Naidu, BJP
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
03:11 PM आस्था सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति: अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि ईश्वर में आस्था दिखाने के लिए गणेश चतुर्थी पर्व से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. वह मानते हैं कि मनुष्यों को सर्वाधिक प्रेरणा आस्था से मिलती है. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "आस्था अवश्य होनी चाहिए और अब भी मानव ब्रह्मांड में आस्था ही सर्वाधिक प्रेरक अदृश्य शक्ति है."
03:09 PM WhatsApp में आईएस की आलोचना करने पर महिला का कत्ल
पूर्वी सीरिया में एक महिला ने WhatsApp पर बातचीत के दौरान आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) की आलोचना की, जिसके कारण उसे मौत के घाट उतार दिया गया. आईएस लड़ाकों का कहना है कि खशम शहर में 22 वर्षीय महिला ने WhatsApp के जरिए अपने भाई के मोबाइल पर संदेश भेजा था. इस बारे में पता चलने पर महिला को मौत की घाट उतार दिया गया.
03:03 PM सीएम केजरीवाल ने एलजी के हस्तक्षेप पर पीएम को लिखी चिट्ठी
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी. उन्होंने इस चिट्ठी में एलजी के हस्तक्षेप की बात कहीं. सीएम ने लिखा कि सात महीने में जो हुआ है वो पहले कभी भी नहीं हुआ.
03:00 PM आरक्षण पर बोले लालू- इन्होंने अजगर के बिल पर हाथ डालने का काम किया है
लालू यादव ने आरक्षण मामले पर कहा कि कौन माई का लाल है जो इसे खत्म करेगा. उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो आप (आरएसएस-बीजेपी) इसे खत्म करके दिखाओ. लालू ने कहा कि इन्होंने अजगर के बिल में हाथ डालने का काम किया है.
02:53 PM लालू बोले- कौन माई का लाल है जो आरक्षण को खत्म करेगा
Kaun maayi ka laal hai jo aarakshan ko khatam kardega?: Lalu Yadav pic.twitter.com/SVenN4H71t
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
02:51 PM ग्रामीणों के पीटने से घायल बदमाश की मौत
सहारनपुर के गागलहेडी थाना क्षेत्र के बेरीतगा गांव में चोरी के लिए आए तीन बदमाशों में से एक को पकड़ कर ग्रामीणों ने कथित तौर पर खूब पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
02:44 PM केंद्र को नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करना चाहिए: ममता बनर्जी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बहुमूल्य योगदान का ठीक ढंग से मूल्यांकन नहीं होने को रेखांकित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि केंद्र सरकार को नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने के राज्य सरकार के कदम का अनुशरण करना चाहिए. ममता ने राज्य विधानसभा में कहा, हमने नेताजी से जुड़ी 64 फाइलों को सार्वजनिक कर दिया. नेताजी के बहुमूल्य योगदान का ठीक ढंग से मूल्यांकन नहीं किया गया है.
02:40 PM एमपी: शिवराज को कविता नहीं सुना पाया तो विकलांग ने लगाई आग
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक विकलांग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 'बेटी बचाओ अभियान' सहित विभिन्न विषयों पर लिखी कविताएं सुनाने की चाहत पूरी न हो पाने पर आग लगाकर जान देने की कोशिश की है. सागर के संभागायुक्त आर. के. माथुर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सागर जिले के ढाना थाना क्षेत्र निवासी विकलांग छात्र अनुज जैन (22) के अनुसार, वह मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से प्रभावित हैं, उसी के चलते उसने कई कविताएं लिखी हैं.
02:39 PM केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार को नोटिस
अमेठी में आम चुनाव के लिए प्रचार से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत दी है. अब उन्हें कोर्ट में पेश होने की जरूरत नहीं. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को भी नोटिस भेजा है.
02:24 PM शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 450 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में गिरावट का रुख. सेंसेक्स 450 और निफ्टी 160 अंक गिरा.
02:20 PM NRHM घोटाले में जरूरत पड़ी तो मायावती से होगी पूछताछ: अनिल सिन्हा
सीबीआई के डायरेक्टर अनिल सिन्हा ने कहा कि NRHM घोटाले की जांच में जरूरत पड़ी तो मायावती से पूछताछ होगी. गौरलतब है कि यूपी की पूर्व सीएम ने सीबीआई अधिकारी के फोन आने की बात कही है.
02:15 PM मुंबई: अंबेडकर मेमोरियल की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 अक्टूबर को मुंबई के इंदु मिल्स में अंबेडकर मेमोरियल की आधारशिला रखेंगे.
02:15 PM नेपाल के संविधान के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन
नेपाल के संविधान के खिलाफ दिल्ली में हिंदू समुदाय ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया.
Hindu Community protest against #NepalConstitution at Jantar Mantar, Delhi pic.twitter.com/TbIPtSIdpv
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
01:58 PM सीएम अखिलेश बोले- यूपी में तो नहीं आए अच्छे दिन
Uttar Pradesh mein toh aaye nahi ache din: UP CM Akhilesh Yadav pic.twitter.com/mkn3KBvA5B
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
01:56 PM मार्केटिंग वालों का था 'अच्छे दिन का नारा': यूपी सीएम
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अच्छे दिनों का नारा पार्टी का नहीं था. ये मार्केटिंग और ब्रांडिंग वालों का था.
01:51 PM मैच फिक्सिंग मामले में एक को जेल
सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को इस साल मार्च में दक्षिण पूर्वी एशियाई खेलों में एक फुटबॉल मैच फिक्स करने की साजिश के आरोप में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है. रिपोर्टों के अनुसार 55 वर्षीय के राजेंद्रन आर कुरुस्वामी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई है जो एक मैच फिक्स करने के आरोप में काफी कड़ी सजा है.
01:46 PM अगर जनता ने बीजेपी को वोट दिया तो मारेगी अपने पैर पर कुल्हाड़ी: नीतीश
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण नीति के बयान पर नीतीश कुमार ने तीखी प्रतिक्रया दी. उन्होंन कहा कि बयान के बाद बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है. यह बयान बीजेपी का ही बयान है और अगर इसके बावजूद भी जनता बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट करती है तो वे अपने पैर पर कुलाड़ी मारने का काम करेंगे.
01:42 PM अचानक बीमार हुए नसीरुद्दीन शाह
अभिनय पर एक कार्यशाला में भाग लेने के लिए आईआईटी कानपुर आए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी विभिन्न जांच की गई. जांच के नतीजे सामान्य आए और कुछ घंटे अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. कल सुबह वह यहां से मुंबई रवाना होंगे.
01:40 PM पनसारे की हत्या का संदिग्ध गोवा विस्फोट के साजिशकर्ता से परिचित: पुलिस
वामपंथी नेता गोविंद पनसारे की हत्या का मुख्य संदिग्ध सनातन संस्था का सदस्य रुद्र पाटिल 2009 के गोवा बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता के लगातार संपर्क में था. महाराष्ट्र पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कहा कि पाटिल वामपंथी नेता पनसारे की हत्या का मुख्य संदिग्ध है. वह 2009 के गोवा बम विस्फोट के बाद से फरार है.
01:28 PM नेपाल में 4.5 तीव्रता का भूकंप
नेपाल की काठमांडू घाटी और उसके नजदीकी जिलों में मंगलवार को रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप केद्र (एनएससी) के मुताबिक, यह इस साल 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद का झटका था और इसे मंगलवार दोपहर 12.17 बजे महसूस किया गया. 'द हिमालयन टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ढाढिंग जिले के तर्सपु में था.
पुणे: डेंगू की इलाज के लिए जैविक दवा तैयार, 5-10 हजार रुपये होगी कीमत
01:19 PM ललित मोदी ने डालमिया को श्रद्धांजलि दी
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने बीसीसीआई के दिवंगत अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक दूरदृष्टा प्रशासक और एक योग्य प्रतिद्वंद्वी थे.
01:14 PM भागवत के बयान पर बोले नीतीश, सामने आ गया बीजेपी का असली चेहरा
This has exposed BJP's real face: Bihar CM Nitish Kumar on Mohan Bhagwat's comment pic.twitter.com/0MzpY8POxg
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
01:11 PM प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए यासिन मलिक
JKLF's Yasin Malik detained during a protest in Srinagar. pic.twitter.com/MDKMA3P0Nt
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
01:03 PM देवेंद्र यादव की पार्टी का सपा में विलय
देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (डेमोक्रेटिक) का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया है. देवेंद्र यादव ने अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी में पार्टी के विलय की घोषणा की.
01:01 PM भारत, न्यूजीलैंड छह मैचों की हॉकी टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे
अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो से 11 अक्टूबर तक आकलैंड, नेलसन और क्राइस्टचर्च में छह मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी.
12:51 PM लुकाछिपी के खेल में दो भाइयों ने एक को मार डाला
बहराइच में लुकाछिपी के खेल में हुए विवाद के चलते दो सगे भाइयों ने मिलकर एक किशोर को कथित तौर पर पीट पीट कर मार डाला. यह घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कल हुई.
12:49 PM श्रीनगर में यासिन मलिक हिरासत में
जेकेएलएफ के यासिन मलिक को एक प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर में हिरासत में ले लिया गया.
12:48 PM हमारी सरकार सोशल मीडिया की आजादी के पक्ष में: रविशंकर प्रसाद
नेशनल एनक्रिप्शन पॉलिसी पर मचे बवाल के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उनकी सरकार सोशल मीडिया की आजादी के समर्थन में है.
12:45 PM सोमनाथ को जांच में सहयोग करने के लिए समझाएं केजरीवाल: बरखा शुक्ला
दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने सीएम अरविंद केजरीवाल से दरख्वास्त की है कि वो सोमनाथ भारती को जांच में सहयोग करने के लिए समझाएं.
Request Arvind Kejriwal to advise to Somnath ji to co-operate with the investigation: Barkha Shukla pic.twitter.com/fzr4KVSQZo
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
12:32 PM नेपाल: राष्ट्रपति राम बरन यादव के साथ पीएम कोइराला की मीटिंग
नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला इस वक्त राष्ट्रपति राम बरन यादव के साथ देश के संविधान पर चर्चा कर रहे हैं.
ISIS ने सीरिया के 10 समलैंगिक पुरुषों का किया कत्ल, कैमरे भी तोड़े
12:17 PM मेरा मनोबल तोड़ने की कोशिश हो रही है: मायावती
NRHM स्कैम में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मायावती ने कहा कि कल मुझे सीबीआई अधिकारी का फोन आया था. मायावती ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर चार साल बाद मुझसे पूछताछ की जरूरत क्यों पड़ गई. उन्होंने कहा कि मेरा मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है.
12:13 PM NRHM मामले में कल आया था मेरे पास सीबीआई अधिकारी का फोन: मायावती
NRHM स्कैम में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मायावती ने कहा कि कल मुझे सीबीआई अधिकारी का फोन आया था.
12:10 PM देश को अंधेरे में धकेलना चाहती है आरएसएस: मायावती
NRHM स्कैम में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मायावती ने का कि आरक्षण नीति यदि बीजेपी सरकार ने बदली तो देश भर में आंदोलन शुरू होगा. मायावती ने कहा कि आरएसएस देश को अंधेरे में धकेलना चाहती है.
12:08 PM नोह फ्रांस की डेविस कप टीम के कप्तान नियुक्त
यानिक नोह को फ्रांस की डेविस कप टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. नोह तीसरी बार इस पद पर नियुक्त हुए हैं. नोह (55) ने 1983 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था. उनके बाद कोई और फ्रांसीसी खिलाड़ी रोलां गैरों पर खिताबी जीत नहीं दर्ज कर सका है. नोह फ्रांसीसी डेविस कप टीम कप्तान के तौर पर एर्नाड क्लीमेंट का स्थान लेंगे, जिन्हें बीते सप्ताह बर्खास्त किया गया था.
12:06 PM आरक्षण नीति बदली तो देशभर में होगा प्रदर्शन: मायावती
NRHM स्कैम में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. मायावती ने का कि आरक्षण नीति यदि बीजेपी सरकार ने बदली तो देश भर में आंदोलन शुरू होगा.
12:02 PM NRHM स्कैम में मायावती की पीसी शुरू
NRHM स्कैम में लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है.
12:00 PM चीन में लैंगिक समानता, महिला विकास पर श्वेत पत्र जारी
चीन ने मंगलवार को लैंगिक समानता और महिला विकास पर श्वेत पत्र जारी किया है, जिससे देश में महिलाओं से संबंधित नीतियों की समीक्षा, इस दिशा में अनवरत प्रयास और विभिन्न कदमों को लागू करने में मदद मिलेगी. बीजिंग में महिलाओं पर संयुक्त राष्ट्र के चौथे वैश्विक सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ पर जारी श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन में लैंगिक समानता और महिलाओं के विकास से न सिर्फ देश के विकास का पता चलता है, बल्कि यह वैश्विक समानता, विकास एवं शांति के लिए भी ऐतिहासिक योगदान है.
Micromax ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया 3G स्मार्टफोन Canvas Spark 2
11:50 AM तिग्मांशु धूलिया अब एकता कपूर के टीवी सीरियल में
निर्देशक एक्टर तिग्मांशु धूलिया अब जल्द ही एकता कपूर के शो में एक रोल में दिखाई देंगे. अंग्रेजी अखबार 'बॉम्बे टाइम्स' के अनुसार एकता कपूर के सीरियल 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान' के एक एपिसोड में तिग्मांशु एक डायरेक्टर का किरदार निभाएंगे जिसको विभव पुरी (स्ट्रगलिंग एक्टर) एक पार्टी के दौरान इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करेंगे.
11:47 AM घर पर नहीं हैं सोमनाथ भारती, पुलिस पहुंची
सोमनाथ को अरेस्ट करने पुलिस की टीम उनके घर पहुंच गई है. बताया जाता है कि भारती अभी घर में नहीं हैं. मालूम हो कि पत्नी के शोषण के आरोपों से घिरे सोमनाथ भारती अग्रिम जमानत की अर्जी के साथ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. गौरतलब है कि भारती के खिलाफ निचली अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. इसी के खिलाफ सोमनाथ भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसे आज खारिज कर दिया गया.
11:42 AM सोमनाथ भारती के घर के बाहर पुलिस
Delhi police outside Somnath Bharti's residence in Malviya Nagar. pic.twitter.com/N1ELQYeFKz
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
11:41 AM सोमनाथ भारती को करना चाहिए कानून का सम्मान: बीजेपी
बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोमनाथ भारती को कानून का सम्मान करना चाहिए.
11:38 AM सिस्को के कार्यकारी चेयरमैन बनेंगे यूएसआईबीसी प्रमुख
सिस्को के कार्यकारी चेयरमैन, जॉन टी चेंबर्स को अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) का नया प्रमुख चुना गया है. यूएसआईबीसी अमेरिका में भारतीय एवं अमेरिकी कंपनियों की प्रमुख संस्था है. चेंबर्स के चुने जाने की घोषणा कल यूएसआईबीसी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित सम्मेलन में की गई.
11:34 AM रघुबीर नगर केस की जांच अभी चल रही है: सीपी बस्सी
Investigation is underway, will inform you of developments if any: Delhi CP BS Bassi on Raghubir Nagar murder pic.twitter.com/J8vRZcScr0
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
11:31 AM करण जौहर की फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास
खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में दिखाई देंगे. इमरान को आपने इसके पहले क्रीचर 3 डी और हाल ही में रिलीज हुई मुजफ्फर अली की फिल्म 'जानिसार' में देखा था.
11:30 AM सोमनाथ को अरेस्ट करने पुलिस की टीम उनके घर पहुंची
सोमनाथ को अरेस्ट करने पुलिस की टीम उनके घर पहुंच गई है. मालूम हो कि पत्नी के शोषण के आरोपों से घिरे सोमनाथ भारती अग्रिम जमानत की अर्जी के साथ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. गौरतलब है कि भारती के खिलाफ निचली अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. इसी के खिलाफ सोमनाथ भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसे आज खारिज कर दिया गया.
11:19 AM यूपी: टाइपिस्ट कृष्ण कुमार को पुलिस सुरक्षा मिली
यूपी में टाइपिस्ट कृष्ण कुमार को मंगलवार को पुलिस सुरक्षा मिल गई है. इस बात की लखनऊ एसएसपी ने पुष्टि की है. मालूम हो कि इस टाइपिस्ट ने एक अज्ञात पुलिसवाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
11:14 AM पप्पू यादव ने जारी की 15 उम्मीदवारों की लिस्ट
पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की.
11:12 AM महासभा सम्मेलन के दौरान एक ही होटल में ठहरेंगे मोदी और शरीफ
संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ इस हफ्ते एक ही होटल में ठहरेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी कल शाम यहां पहुंच रहे हैं. वह वाल्डोर्फ एस्टोरिया होटल में ठहरेंगे. शरीफ 25 सितंबर की शाम यहां पहुंचेंगे और वह भी इसी होटल में ठहरेंगे. फिलहाल, दोनों नेताओं के बीच किसी द्विपक्षीय मुलाकात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है.
11:10 AM जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सोमनाथ भारती
पत्नी के शोषण के आरोपों से घिरे सोमनाथ भारती अग्रिम जमानत की अर्जी के साथ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. गौरतलब है कि भारती के खिलाफ निचली अदालत ने गैर जमानती वॉरन्ट जारी किया है. इसी के खिलाफ सोमनाथ भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी थी जिसे आज खारिज कर दिया गया.
11:05 AM उपहार कांड पर सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत आदेश जारी
उपहार सिनेमाघर अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट का सविस्तार आदेश जारी कर दिया गया है. कोर्ट की तरफ ब्यौरा दिया गया है कि आखिर किस आधार पर बिल्डर गोपाल और सुशील अंसल को जेल भेजने की जगह केवल 30 करोड़ रुपये जुर्माने पर छोड़ दिया गया. जल्द ही यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर भी डाल दिया जाएगा.
10:59 AM श्रीलंकाई नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों, दो बोट को पकड़ा
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लांघने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों और उनकी दो बोट को सीज किया.
10:55 AM सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरियाणा पंचायत चुनाव स्थगित
उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा पंचायत चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.
10:47 AM दिल्ली HC में सोमनाथ भारती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पत्नी के शोषण के आरोपों से घिरे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. यानी अब किसी भी वक्त सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी हो सकती है.
10:39 AM स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने आधार दर 0.10 प्रतिशत घटाई
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर ने अपनी आधार दर 0.10 प्रतिशत घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दी. एसबीएम ने बंबई शेयर बाजार को सूचित किया कि बैंक ने आधार दर 10 प्रतिशत से घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दी है.
10:37 AM मुजफ्फरनगर में 62 किलोग्राम ड्रग्स जब्त
यूपी के मुजफ्फरनगर के एक होटल में रेड डालकर एक्साइज डिपार्टमेंट ने 45 कार्टन अवैध शराब और 62 किग्रा ड्रग जब्त की.
10:30 AM ब्रिटेन की ऊर्जा मंत्री आज से भारत की यात्रा पर
ब्रिटेन की ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एंबर रड स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए आज नई दिल्ली पहुंचेंगीं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवंबर में होने वाली ब्रिटेन यात्रा की तैयारियों का जायजा भी लेंगी.
10:25 AM रितिक रोशन के ट्विटर पर हुए 11 मिलियन फॉलोवर
11 million!!! I have no fear cause my supporters are here! Love u and thank you.. Now go make a beautiful day!
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 22, 2015
10:15 AM कांग्रेस मतदाता भी पीएम मोदी का मान रहे हैं लोहा: बीजेपी
Even Congress voters are rating our PM above Cong leaders. Congress should introspect about that: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/SKGtvNC18D
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
10:12 AM थोड़ी देर में आरजेडी, जदयू और कांग्रेस की पीसी
आरजेडी, जदयू और कांग्रेस की थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है. इस पीसी में उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी.
10:05 AM गाजियाबाद में महिला चोर की पिटाई
Woman thief being beaten up by the police in Ghaziabad (source: amateur video) pic.twitter.com/FF8SyOCsiI
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
10:00 AM बगदाद हवाई अड्डा इलाके में रॉकेट दागे गए
सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि उग्रवादियों ने बगदाद के विशाल हवाई अड्डा परिसर के इलाके में रॉकेट दागे हैं. बगदाद की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सुरक्षा कमान ने एक बयान में कहा है कि बगदाद के पश्चिम में कैंप अल नस्र के समीप कई कत्यूशा रॉकेट गिरे. कैंप अल नस्र हवाई अड्डे के करीब एक ठिकाना है.
09:57 AM जैसलमेर: BSF ने घुसपैठ करते तीन बच्चों को पकड़ा
BSF ने सोमवार रात जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ करते तीन बच्चों को पकड़ा. तीनों बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच की है.
09:48 AM डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपये की कीमत में 17 पैसे की उछाल दर्ज की गई है. इसी के साथ रुपये की कीमत 65.56 प्रति डॉलर हो गई है.
09:44 AM राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान-चीन का संयुक्त अभ्यास
राजस्थान में जैसलमेर, बीकानेर और गंगानगर से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान और चीन की सेना ने साथ मिलकर रेगिस्तान युद्ध का अभ्यास किया.
09:38 AM कश्मीर में बारिश के चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
कश्मीर में बारिश के चलते 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि राज्य के ऊपरी इलाकों में जल्द बर्फबारी भी शुरू हो सकती है. इससे पहले मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की थी.
09:32 AM शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की उछाल
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. निफ्टी 8 हजार अंकों से ऊपर व्यापार करते देखा गया.
09:25 AM कार फ्री डे: साइकिल से दफ्तर पहुंचे कुछ कंपनियों के CEO
गुड़गांव पुलिस आज कार फ्री डे मना रही है. इसी वजह से कुछ कंपनियों के CEO और अधिकारी साइकिल से ऑफिस पहुंचे.
09:21 AM आज कार फ्री डे मना रही है गुड़गांव पुलिस
गुड़गांव को जाम फ्री करने के लिए आज गुडगांव पुलिस कार फ्री डे मना रही है. लोग आज मेट्रो , रैपिड मेट्रो और सिटी बस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं.
09:15 AM अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
1965 युद्ध के 50 साल पूरे होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
PM Modi at Amar Jawan Jyoti, paying tribute to 1965 war martyrs, accompanied by three Service Chiefs. pic.twitter.com/zHzriLV4wr
— ANI (@ANI_news) September 22, 2015
08:54 AM थोड़ी देर में 1965 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर 1965 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.
08:47 AM सरकार आपकी बेडरूम एक्टिविटी का भी वीडियो मांग सकती है: मनीष तिवारी
नेशनल एनक्रिप्शन पॉलिसी के तहत लोगों की प्राइवेट चैट पर सरकारी पहरा लगाए जाने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने विवादित बयान दिया है.
Encryption Policy is a Snooping& spying Orgy After Net Chats govt may want u to keep a video record of what u do in your bedroom for 90 days
— Manish Tewari (@ManishTewari) September 22, 2015
08:39 AM कोलकाता: AI 314 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों का हंगामा
कोलकाता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 314 इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों का हंगामा. प्लेन में 216 लोग थे सवार.
08:34 AM राजीव शुक्ला बनाए जा सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला BCCI के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. डालमिया के निधन के कारण खाली हुए अध्यक्ष पद पर बोर्ड एक अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा. इसके लिए बोर्ड के सचिव अनुराग ठाकुर स्पेशल जेनरल मीटिंग बुलाएंगे.
08:19 AM कोलकाता में दिल्ली-हॉन्ग कॉन्ग फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग
तकनीकी खराबी के चलते कोलकाता में नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली-हॉन्गकॉन्ग फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई.
08:05 AM डालमिया के जाने से BCCI का एक बडा विकेट उखड़ा है: शिवसेना
BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर शिवसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा विकेट उखड़ चुका है.
08:00 AM दिल्ली: कैबिनेट मीटिंग आज, मूक-बधिर के लिए विश्वविद्यालय पर चर्चा
साउथ ब्लॉक में आज मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक के बड़े एजेंडे में मूक बधिरों के लिए राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी शामिल है. प्रस्ताव के मुताबिक मूक बधिरों के लिए खोले जाने वाले राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की लागत 20 करोड़ रुपये होगी.
07:55 AM बिहार चुनाव: SP नेताओं के साथ अखिलेश यादव की मीटिंग आज
पटना में आज यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बिहार चुनाव से पहले ये पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कवायद होगी. बिहार में समाजवादी पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. लालू यादव के दामाद और मैनपुरी से सांसद तेजप्रताप यादव बिहार में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे.
07:50 AM बिहार चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज
जेडीयू और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस आज बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है. बिहार में कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पहली लिस्ट के ऐलान के साथ ही आज बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ पार्टी की चुनाव समिति दूसरे दौर की सूची के लिए भी उम्मीदवारों के नामों पर भी माथापच्ची करेगी.
07:40 AM वर्ल्ड कार फ्री डे आज, दिल्ली मेट्रो में भारी भीड़ संभव
DMRC आज रोज से ज्यादा ट्रेन चला सकता है. दरअसल आज वर्ल्ड कार फ्री डे मनाया जा रहा है. प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पूरी दुनिया में एक दिन कार फ्री डे के तौर पर मनाया जा रहा है. ऐसे में अपनी गाड़ियों से चलने वाले लोग भी मेट्रो में सफर कर सकते हैं. मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ ना हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने जरूरत पड़ने पर ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
07:30 AM सोमनाथ भारती की जमानत अर्जी पर फैसला आज
पत्नी के शोषण के आरोपों से घिरे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की अंतरिम जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा. आज कोर्ट के फैसले के बाद ही साफ हो जाएगा कि सोमनाथ को पत्नी पर शोषण के मामले में जेल जाना पड़ेगा या नहीं.
राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
07:17 AM दिल्ली: द्वारका में पांच साल की बच्ची से रेप
दिल्ली के द्वारका में पांच साल की बच्ची से रेप. पड़ोसी पर लगा बच्ची से रेप करने का आरोप.
07:00 AM दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में गुजरात के व्यापारी ने की आत्महत्या की कोशिश
राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय के सामने गुजरात के एक कारोबारी ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि कारोबारी गुजरात के पोरबंदर का रहने वाला है.
06:50 AM अमृतसर: इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 57 लाख रुपये का सोना बरामद
अमृतसर के श्री गुरू रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शौचालय से करीब 2.158 किलोग्राम सोना बरामद किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक आव्रजन कर्मी ने एक शौचालय में यह सोना देखा, जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपये बताई जा रही है.
06:45 AM एससी, एसटी के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश है पटेल आंदोलन: उदित राज
पटेल समुदाय की ओर से की जा रही आरक्षण की मांग को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा सांसद और दलित नेता उदित राज ने कहा कि गुजरात में हार्दिक पटेल की अगुवाई में किया जा रहा आंदोलन एससी, एसटी समुदाय के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश है और वह इसे कामयाब नहीं होने देंगे.
06:42 AM मुजफ्फरनगर में दलित व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर के गदला गांव में एक खेत से घास इकट्ठा करने के कारण 40 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि भोपा पुलिस थाना अंतर्गत गदला गांव में घास इकट्ठा करने के कारण अज्ञात व्यक्ति ने धाम सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी.
05:38 AM भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का चमकता सितारा: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने वॉशिंगटन में कहा कि, चीन जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा अनुभव किए जा रहे वित्तीय संकट के बावजूद भारत वैश्विस अर्थव्यवस्था में एक चमकते हुए सितारे की तरह मौजूद है.
04:25 AM USIBC लीडरशिप समिट में सम्मानित हुईं पेप्सिको चेयरपर्सन इंदिरा नूई
पेप्सिको की चेयरपर्सन और सीईओ इंदिरा नूई को अमेरिका में हुई 40वीं USIBC लीडरशिप समिट में सम्मानित किया गया.
Indra Nooyi, Chairperson and CEO of PepsiCo being felicitated at 40th leadership USIBC Summit pic.twitter.com/xIygIRWIuV
— ANI (@ANI_news) September 21, 2015
03:50 AM दलाई लामा ने ब्रिटेन में अहिंसा पर भाषण दिया
तिब्बती धार्मिक नेता दलाई लामा ने ब्रिटेन में अहिंसा पर भाषण दिया. अपने भाषण के दौरान लामा ने अहिंसा के क्षेत्र में भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए खुद को भारत का बेटा बताया.
02:38 AM पूर्व केंद्रीय मंत्री के सहयोगी का हत्यारोपी गिरफ्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एम के अलागिरि के सहयोगी की हत्या में कथित तौर पर शामिल होने के आरोपी भगोड़े अटैक पांदी को स्पेशल पुलिस टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है.
01:58 AM आरएसएस ने किया था आपातकाल का समर्थन: पूर्व आईबी चीफ
पूर्व आईबी चीफ टी वी राजेश्वर ने दावा किया कि आरएसएस ने देश में इमरजेंसी लगाने के इंदिरा गांधी के फैसले का समर्थन किया था. आपातकाल के वक्त राजेश्वर आईबी के उप-प्रमुख थे.
01:25 AM नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 54 की मौत 90 घायल
पूर्वोत्तर नाइजीरिया के मैदुगिरी में बोको हराम आतंकियों द्वारा किए गए सीरियल ब्लास्ट में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 90 लोग घायल हो गए हैं.
12:02 AM मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा, 7 लोगों की मौत
Seven dead and two injured after a car-dumper collision at the Mumbai-Pune Expressway (In pic: Visual of the car) pic.twitter.com/GhtiFTp2p4
— ANI (@ANI_news) September 21, 2015
12:00 AM NRHM घोटाले को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी BSP प्रमुख मायावती
NRHM घोटाले की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही मायावती से पूछताछ कर सकती है. इसे लेकर बसपा प्रमुख मंगलवार को मीडिया से बातचीत करेंगी.