scorecardresearch
 

18 जून 2014: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...

Advertisement
X

11:37PM FIFA 2014: नीदरलैंड्स ने ऑस्‍ट्रेलिया पर 3-2 से जीत दर्ज की
फीफा वर्ल्‍डकप 2014 में नीदरलैंड्स ने ऑस्‍ट्रेलिया को 3-2 से हराया. इसके पहले नीदरलैंड्स ने स्‍पेन को हराया था.

11:32PM दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में सामने आया रेप का मामला
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रेप का मामला सामने आया है. बैंगलुरु की रहने वाली 29 साल की लड़की ने एक ट्रेवल कंपनी के एक एजेंट पर कथि‍त रूप से रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को दी शि‍कायत में बताया है कि आरोपी ने उसे कंपनी में एमडी बनाने के नाम पर 45 दिनों तक दिल्ली, गोवा, मसूरी और हरिद्वार घुमाता रहा और इस दौरान उसने लड़की का रेप भी किया. लड़की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ही गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी और उसने मंगलवार को ही पुलिस को इस मामले में लिखि‍त शि‍कायत दी है. इस मामले में आरोपी मनन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

09:55PM FIFA 2014: ऑस्‍ट्रेलिया-नीदरलैंड 1-1 की बराबरी पर
फीफा वर्ल्‍डकप 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच जबरदस्‍त भीडंत चल रही है. नीदरलैंड्स ने खेल के 20वें मिनट पर ही गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई थी. उसके ठीक एक मिनट के बाद यानी 21वें मिनट पर ऑस्‍ट्रेलिया ने गोल मारकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.

09:34PM गुजरात कैडर के IAS राजीव टोपनो बने पीएम नरेंद्र मोदी के निजी सचिव
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव टोपनो को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया. इसके साथ ही सरकार ने दो अन्य कैबिनेट मंत्रियों के निजी सचिवों के नाम को भी आज मंजूरी दे दी. इन नियुक्तियों को पहले रोक दिया गया था.

09:01PM उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश, भागीरथी नदी में तेज बहाव से रेड अलर्ट
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है. भागीरथी नदी में तेज बहाव के कारण रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. रुद्र प्रयाग में भी तेज बारिश हो रही है.

08:41 PM दिल्‍ली में बिजली संकट, कटौती पर बिजली कंपनियों को नोटिस
दिल्‍ली में बिजली कटौती पर डीईआरसी ने बिजली कंपनियों को नोटिस भेजा है. दिल्‍ली में 30 मई से बिजली कटौती चरम पर है. एक हफ्ते में बिजली कंपनियों से जवाब मांगा गया है. कटौती के मद्देनजर कंपनियों को जुर्माना हो सकता है.

Advertisement

07:57PM संसद सत्र के चलते PM नरेंद्र मोदी का जापान दौरा रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरा संसद सत्र के चलते रद्द हो गया है.

07:31 PM मंडी हादसा: ब्‍यास नदी से एक और छात्र का शव मिला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ब्यास नदी से इंजिनियरिंग के एक और छात्र का शव मिला. अबत क कुल 9 छात्रों के शव मिल चुके हैं और अन्‍य छात्रों की तलाश जारी है. मंडी के एसपी आरएस नेगी ने कहा कि छात्र की पहचान पी वेंकेट दुर्ग के रूप में हुई है. 15 छात्र अब भी लापता हैं, इनमें तीन लड़कियां और एक सह टीम लीडर प्रह्लाद हैं.

07:25 PM मैंने अभी इस्‍तीफा नहीं दिया है: एमके नारायणन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एमके नारायणन ने कहा, 'मैंने अभी इस्‍तीफा नहीं दिया है. मैं क्‍या करूंगा ये बताने के लिए बाध्‍य नहीं हूं.'

07:12PM PMT घोटाले के छात्रों को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस बस पलटी
खरगोन से पीएमटी घोटाले के 13 फर्जी मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार कर निकली पुलिस बस पलटी. इसमें 13 पुलिसकर्मी  और दो अभिभावक भी सवार थे. कुल घायलों की संख्‍या 28. ये हादसा देवास जिले के सोनकच्छ में हुआ है. ये बस भोपाल आ रही थी.

07:02PM GoM खत्‍म करने पर कैबिनेट में चर्चा हुई: रविशंकर प्रसाद
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्‍यक्षता में GoM खत्‍म करने पर कैबिनेट में चर्चा हुई. उन्‍होंने बताया कि सारे विभाग के निर्णय विभाग के मंत्री लेंगे और जरूरत पड़ने पर पीएम हस्‍तक्षेप करेंगे.

Advertisement

06:29PM प्रीति जिंटा बयान देने को तैयार हैं: राकेश मारिया

06.22PM एडिशनल सेक्रेटरी राजीव नयन चौबे की नियुक्ति रद्द
एडिशनल सेक्रेटरी राजीव नयन चौबे की नियुक्ति रद्द

06.15PM यमुनानगर में महिला पार्षद से बाहुबली ने की बदसलूकी
यमुनानगर में महिला निगम पार्षद को निजी कार्यालय में अकेला पाकर एक बाहुबली ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा और उससे रेप करने की कोशिश की, पार्षद चीखी चिल्लाई और किसी तरीके से भागकर उस दरिंदे से अपनी इज्जत बचाई और सीधे थाने पहुंची. लेकिन पुलिस ने पार्षद की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया

06.18PM दिल्ली में जोड़ तोड़ से सरकार नहीं बनाएंगेः गडकरी
बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि जोड़ तोड़ के जरिए दिल्ली में सरकार नहीं बनाएंगे. सरकार बनाने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.

06:00PM राज्यपालों पर इस्तीफे के लिए दबाव बना रहे हैं गृह सचिव: पी एल पुनिया
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा है कि देश के गृह सचिव राज्यपालों पर इस्तीफे के लिए दबाव बना रहे हैं.

05:47PM बिहार, झारखंड और ओड़िशा पहुंचा मानसून

05:43PM बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल पर 8 साल का प्रतिबंध
मैच फिक्सिंग में शामिल पाए जाने पर बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोहम्मद अशरफुल पर अनुशासन समिति ने 8 साल का प्रतिबंध लगा दिया है. अशरफुल पर 2013 में हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगा था.

Advertisement

05.26PM मोदी सरकार में मंत्री निहालचंद का इस्तीफा देने से इनकार
रेप के आरोपों से घिरे मोदी सरकार में उर्वरक और रसायन राज्यमंत्री निहालचंद ने इस्तीफा देने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि अदालत को सच्चाई बताएंगे.

05:21PM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव कराने की मांग की
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव कराने की मांग की है.

05:14PM जेडीयू के राज्यसभा उम्मीदवारों को लालू का समर्थन
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जेडीयू के राज्यसभा उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है. लालू ने कहा कि बिहार में सरकार गिरने नहीं देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को व्हिप जारी नहीं करेंगे. वहीं, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कई राज्यपालों पर इस्तीफा देने के लिए दबाव दिया जा रहा है.

05:02PM राजनाथ सिंह प्रतिष्ठ‍ित व्यक्ति हैं: हंसराज भारद्वाज
राजनाथ सिंह से मिले हंसराज भारद्वाज. कर्नाटक गवर्नर भारद्वाज ने कहा कि राजनाथ सिंह एक प्रतिष्ठ‍ित व्यक्ति‍ हैं और वे किसी गवर्नर को इस्तीफा देने के लिए नहीं कह सकते.

04:58PM दिल्ली में ई-रिक्शा पर पॉलिसी बनाने के निर्देश
नॉर्थ दिल्ली एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी ने आज कमिश्नर को दिल्ली में ई-रिक्शा पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए.

04:49PM असम के गवर्नर जेबी पटनायक ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Advertisement

04:43PM निहाल चंद को इस्तीफा दे देना चाहिए: राज बब्बर
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि निहाल चंद को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे इस मामले में कुछ कहें.

04:35 PM सरकार ने वक्‍त रहते इराक से भारतीयों को क्‍यों नहीं निकाला: कांग्रेस
कांग्रेस नेता राजब्‍बर ने मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है. उन्‍होंने कहा- इराक में 40 भारतीयों को अगवा किया गया है. 18 हजार भारतीय वहां हैं. सरकार ने समय रहते भारतीयों को वहां से क्‍यों नहीं निकाला. इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जाए.

04:25 PM गुरुवार को PM से मिलेंगे कर्नाटक के राज्‍यपाल हंसराज भारद्वाज

04:18 PM इराक में तारिक नूर अलहुदा कंपनी के 40 लोगों का अपहरण हुआ: MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अकबरुद्दीन ने स्‍पष्‍ट किया कि इराक में तारिक नूर अलहुदा कंपनी के 40 लोगों का अपहरण हुआ है. हालांकि हमारे पास अभी तक किसी तरह की मांग का कोई फोन कॉल नहीं आया है. इराक में कुल 10 हजार भारतीय हैं.

04:02 PM मुदग्‍ल कमिटी की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे सौरव गांगुली
सौरव गांगुली IPL स्‍पॉट फिक्सिंग जांच मामले में मुदग्‍ल कमिटी की बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंच गए हैं.

03:56 PM गृह मंत्रालय ने सुरेंद्र कोली की दया याचिका खारिज की
गृह मंत्रालय ने निठारी हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी सुरेंद्र कोली की दया याचिका खारिज कर दी है. इसके साथ ही 4 अन्‍य खूंखार अपराधियों की याचिका भी खारिज कर दी गई है. 

Advertisement

03:52 PM रूस के उप प्रधानमंत्री से सुषमा स्‍वराज की वार्ता सौहार्दपूर्ण रही: MEA

03:40 PM नीता अंबानी ने बोर्ड डायरेक्‍टर के रूप में RIL ज्‍वॉइन किया
नीता अंबानी ने बोर्ड डायरेक्‍टर के रूप में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड ज्‍वॉइन कर लिया है. 

03:35 PM दिल्‍ली: पत्‍नी और दो परिजनों को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी
बाहरी दिल्ली के अलीपुर में सोनू नाम के युवक ने अपने साले की शादी से ठीक पहले अपनी पत्नी, साले और ससुर को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली. युवक के ससुर की मौत हो गई है.

03:30 PM गृह मंत्री से मिले कर्नाटक के राज्‍यपाल हंसराज भारद्वाज
कर्नाटक के राज्‍यपाल हंसराज भारद्वाज ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

3:25 PM 21 जुलाई को उत्तराखंड में उपचुनाव, 25 को मतगणना
21 जुलाई को उत्तराखंड के दोइवला, धारचुला और सोमेश्वर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. 25 जुलाई को वोटों की गिनती की जाएगी.

02:40 PM PM ने उर्वरक और भोजन उपलब्धता पर स्‍टेटस रिपोर्ट मांगी
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक में उर्वरक और भोजन उपलब्धता पर स्‍टेटस रिपोर्ट की मांग की.

02:25 PM मलेशिया में नाव डूबने से 66 लापता
मलेशिया के पश्चिमी तट के पास इंडोनेशियाई अवैध प्रवासियों से भरी नाव के डूबने के बाद 66 लोग लापता हो गए हैं. बताया जाता है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. मलेशिया मैरीटाइम एन्फोर्समेंट एजेंसी के प्रवक्ता मोहम्मद जुहरी ने बताया कि बांटिंग शहर के पास पोर्ट क्लांग में 97 इंडोनेशियाई सवारियों को ले जा रही लकड़ी की नाव डूब गई.

02:10 PM दिल्‍ली: 3 बजे LG नजीब जंग से मिलने जाएंगे डॉ. हर्षवर्धन
दिल्‍ली: 3 बजे LG नजीब जंग से मिलने जाएंगे डॉ. हर्षवर्धन. चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र संबंधी समस्‍या पर होनी है बात.

02:10 PM फरीदाबाद: पानी की समस्‍या को लेकर प्रदर्शन, सड़क जाम
फरीदाबाद: बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्‍या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बीजेप नेत्री सीमा त्रिखा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. लोगों ने स्‍थानीय बीके चौक पर जाम भी लगाया.

01:58 PM 372 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ भाभा हाउस
मुंबई स्थित होमी जहांगीर भाभा के बंगला 'भाभा हाउस' को आज 372 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया गया. यह संपत्ति NCPA के अधीन थी. खरीदने वाले का नाम उजागर नहीं किया गया है. 

01:45 PM बिजली-पानी की किल्लत पर LG ने लोगों से माफी मांगी
दिल्‍ली के LG नजीब जंग ने लोगों से बिजली-पानी की किल्‍लत को लेकर माफी मांगी है. उन्‍होंने कहा- काफी गर्मी है. बिजली-पानी की तकलीफ आपको है. मैं इतना कह सकता हूं कि मैं दिल्ली प्रशासन की तरफ से माफी मांगता हूं कि हमने कोशिश की, फिर भी कमियां रह गईं.

01:40 PM PCS अधिकारी पर हमला मामले में सपा नेताओं का आत्‍मसमर्पण
यूपी: PCS अधिकारी पर हमला मामले में 2 सपा नेताओं अशोक वर्मा और योगेन्‍द्र वर्मा ने फैजाबाद कोर्ट में आत्‍मसमर्पण किया.

01:35 PM बीजापुर: बोरवेल में गिरी बच्‍ची की स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं
कर्नाटक के बीजापुर में बोरवेल में गिरी 4 साल की बच्‍ची को लेकर अभी तक स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है. हालांकि बोरवेल के समांतर 25 फीट गहरा सुरंग खोद लिया गया है, लेकिन कैमरे की मदद से बच्‍ची की कोई भी तस्‍वीर अभी तक सामने नहीं आ पाई है.  

01: 25 PM नितिन गडकरी ने बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई
दिल्‍ली में सियासी हलचल के बीच न‍ितिन गडकरी ने अपने आवास पर बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई है.

01: 15 PM आज केबिनेट में महंगाई रोकने के उपयों पर होगी चर्चा

12:46 PM निहालचंद मामला: BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस महिला मोर्चा का प्रदर्शन
दिल्‍ली: रेप के आरोप में फंसे मंत्री निहालचंद के इस्‍तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की महिला मोर्चा ने बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. 

12:45 PM नोएडा: 4 लूटेरे गिरफ्तार, 1 गाड़ी और 2 चाकू बरामद
नोएडा सेक्‍टर-24 में पुलिस ने 4 लूटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनसे एक गाड़ी और 2 चाकू बरामद किया है. 

12:38 PM यूपी: 18 जुलाई तक चलेगा सत्र, 20 जून को पेश होगा बजट
यूपी: कार्यमंत्रणा की बैठक समाप्‍त. 18 जुलाई तक चलेगा सत्र, 20 जून को पेश होगा बजट. 23 से 25 जुलाई तक बजट पर होगी चर्चा.

12:34 PM जम्‍मू: पाकिस्‍तानी रेंजर्स ने बीती रात BSF पोस्‍ट पर फायरिंग की
जम्‍मू के सांबा सेक्‍टर में मंगलवार रात पाकिस्‍तानी रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई. यह फायरिंग बीएसएफ पोस्‍ट पर हुई. सेना ने भी जवाबी फायरिंग की. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं.

12:25 PM अरुण जेटली से मिलने पहुंचे असम के राज्‍यपाल जेबी पटनायक
असम के राज्‍यपाल जेबी पटनायक वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने वित्त मंत्रालय पहुंचे.

12:21 PM महंगाई पर 5 मंत्रियों के साथ PM की आपात बैठक
महंगाई पर 5 मंत्रियों के साथ PM की आपात बैठक. बैठक में कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार मौजूद. मंत्रालयों के सचिव और राज्‍य मंत्री भी बैठक में शामिल. बैठक में निहालचंद मेघवाल और संतोष गंगवार भी मौजूद.

12:18 PM दिल्‍ली में सरकार बनाने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है: गडकरी

12:15 PM जिया खान मामला: 21 जुुलाई को होगी अगली सुनवाई
जिया खान मामले में लोअर कोर्ट ने 21 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की है. सूरज पंचोली के पिता आदित्‍य पंचोली ने कहा कि मामले में सूरज को पेशी से छूट नहीं दी गई है.  

12:09 PM पंजाब पुलिस ने हेराइन के साथ नाइजीरिया के 6 लोगों को गिरफ्तार किया
पंजाब पुलिस ने हेराइन की खेप के साथ नाइजीरिया के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. हेरोइन की यह खेप पाकिस्‍तान से नई दिल्‍ली लाई जा रही थी.

12:02 PM कुछ महीनों में 4जी ब्रॉडबैंड नेटवर्क शुरू करेगा रिलायंस: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी अगले कुछ महीनों में 4जी ब्रॉडबैंड नेटवर्क शुरू करने जा रही है. अंबानी ने कहा कि अगले तीन वर्षों में रिलायंस 1,28000 करोड़ रुपये इन्‍वेस्‍ट करने की योजना रखती है.

12:00 PM महंगाई पर राधामोहन सिंह और पासवान के साथ PM की बैठक
महंगाई मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के  साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में राज्‍य मंत्री और मंत्रालयों के सचिव भी मौजूद हैं.

11:55 AM सीपी ठाकुर ने कहा- राज्‍यपाल बनने में मेरी दिलचस्‍पी नहीं
बीजेपी नेता सीपी ठाकुर ने कहा कि उनकी दिलचस्‍पी राज्‍यपाल बनने में नहीं है. हालांकि उन्‍हें कहा कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई प्रस्‍ताव नहीं आया है. प्रस्‍ताव आने पर ही वह विचार करेंगे. 

11:50 AM हरियाणा: पंचकुला में दीवार गिरी, 3 की मौत
हरियाणा के पंचकुला में सेक्‍टर-11 में मजदूरों की झोपड़ी पर दीवार गिरी, 3 की मौत.

11:43 AM IPL स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में 3 बजे जांच कमिटी की बैठक
IPL स्‍पॉट फिक्सिंग मामले में आज 3 बजे जांच कमिटी की बैठक. बैठक में शामिल होंगे सौरव गांगुली.

11:39 AM नेस वाडिया के पिता को अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिली
नेस वाडिया के पिता नुस्‍ली वाडिया को अंडरवर्ल्‍ड से धमकी मिली है. नुस्‍ली वाडिया के सेक्रटरी को रवि पुजारी नाम के शख्‍स ने फोन कर फिरौती की मांग की है. क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज करवाया गया है. दो दिन पहले आए इस फोन कॉल में पुजारी ने बिना नाम लिए कहा कि महिला के साथ बदमाशी करना बंद करो. पुलिस को शक है कि यह प्रीति जिंटा के संदर्भ में कहा गया है.

11:35 AM निरस्‍त हो सकती है आम आदमी पार्टी की मान्‍यता
आम आदमी पार्टी की मान्यता निरस्त हो सकती है. दरअसल, किसी भी पार्टी को मान्यता लेने के लिए 100 लोगों का हलफनामा देना होता है. शर्त यह होती है कि सभी 100 लोग पार्टी के सदस्य हों और उनका किसी दूसरी पार्टी से ताल्लुक न हो. AAP की मान्यता में दो ऐसे लोग थे जो जनराज्य पार्टी के सदस्य थे और उन्होने इस्तीफा नहीं दिया था. जनराज्य पार्टी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की है और AAP की सदस्यता रद्द करने की अपील की है. दूसरी ओर, दिल्ली के कोर्ट में इसको लेकर अपील भी की गई है. कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है और दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज भी कर ली गई है.

11:30 AM अच्‍छे दिन कहां, अच्‍छी रात भी नहीं आई: मणिशंकर अय्यर
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बिजली समस्‍या को लेकर मोदी सरकार को घेरा है. उन्‍होंने कहा- अच्‍छे दिन कहां, अच्‍छी रात भी नहीं आई. कोई सो नहीं पा रहा. बिजली नहीं है.

11:20 AM जिया खान मामला: सेशन कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली
जिया खान मामले में अभिनेता आदित्‍य पंचोली के बेटे और जिया खान के ब्‍वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली सेशन कोर्ट पहुंचे हैं. जिया खान ने आत्‍महत्‍या कर ली थी, जिसके बाद उनकी मां राबिया खान ने कहा कि जिया की हत्‍या की गई है.

11:15 AM AAP विधायक का आरोप- बीजेपी नेता ने मुझे लालच दिया
AAP विधायक राजेश गर्ग ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्‍त का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी ने उन्‍हें लालच दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी अब खत्‍म हो चुकी है. आप वरिष्‍ठ नेता हैं हमारे साथ आ जाइए. राजेश गर्ग ने कहा कि उनके बातचीत की रिकॉर्डिंग है और वह जल्‍द बीजेपी का पर्दाफाश कर देंगे.

11:05 AM इराक: बसरा-अल-जुबैर में फंसे हैं हजार से अधिक भारतीय

10:42 AM निहालचंद मामले में कांग्रेस गहलोत से पूछे सवाल: बीजेपी
कांग्रेस की ओर से निहालचंद मामले में लगाए जा रहे आरोपों पर बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया है. उन्‍होंने कहा- निहालचंद मामला गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ. उनकी सरकार ने ही क्‍लोजर‍ रिपोर्ट दी थी इसलिए कांग्रेस को श्री गहलोत से यह सब पूछना चाहिए.  

10:32 AM बिहार: 10 लाख के जाली नोट के साथ बांग्‍लादेशी गिरफ्तार
बिहार एसटीएफ ने 10 लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक बांग्‍लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पटना में फरक्का एक्‍सप्रेस में की गई. हालांकि इस दौरान आरोपी के दो अन्‍य साथी भागने में कामयाब रहे.

10:28 AM चीन: विस्‍फोट में 17 सैनिकों की मौत
चीन के हुनान प्रांत में सेना के शस्‍त्रागार में हुए विस्‍फोट में 17 सैनिकों की मौत हो गई है.

10:20 AM रेप के आरोपी निहालचंद का मंत्री बने रहना शर्मनाक: पीसी चाको
कांग्रेस नेता पीसी चाको ने निहालचंद मामले में बीजेपी पर जुबानी प्रहार किया है. चाको ने कहा- यह शर्म की बात है कि रेप के आरोपी निहालचंद अभी भी मंत्री हैं. वे (बीजेपी) किस तरह की नैतिकता का प्रचार करते हैं?

10:10 AM यशवंत सिन्‍हा और उनके 59 समर्थकों को जमानत मिली
हजारीबाग: लोअर कोर्ट में यशवंत सिन्‍हा के जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने उन्‍हें जमानत दे दी है. सिन्‍हा के साथ ही उनके 59 समर्थकों को भी जमानत दे दी गई है.

10:05 AM अगर बीजेपी दिल्‍ली में सरकार बनाए तो मेरा पूरा समर्थन: रामबीर शौकीन
निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन का कहना है कि अगर बीजेपी दिल्‍ली में सरकार बनाने का दावा करती है तो वह अपना समर्थन देंगे.

10:00 AM इराक से भारतीयों को लाने के लिए विमान भेजे भारत: स्‍वामी
बीजेपी नेता सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी ने किया ट्वीट, कहा- इराक से भारतीयों को लाने के लिए विमान भेजे भारत.

 

09:55 AM दिल्‍ली: आज 4 बजे AAP विधायकों की बैठक

09:50 AM हिमाचल में खाई में गिरी बस, एक की मौत
हिमाचल में शिमला के निकट हरियाणा राज्‍य परिवहन की बस खाई में गिर गई है. घटना में एक की मौत हो गई है, जबकि 20 अन्‍य घायल हो गए हैं. घायलों को शिमला के IGMC अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है.

09:42 AM कश्‍मीर: अज्ञात बंदूकधारियों ने पूर्व आतंकी की हत्‍या की
दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में पूर्व आतंकी मुनव्‍वर जमान मलिक की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्‍या कर दी है. गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

09:35 AM नॉर्थ ब्‍लॉक के रूम नंबर-271 में आग लगी, स्थिति नियंत्रण में
दिल्‍ली: नॉर्थ ब्‍लॉक के रूम नंबर-271 के AC में आग लग गई है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है.

09:30 AM BJP आई तो 10 साल के लिए सत्ता भूल जाए कांग्रेस और AAP: इकबाल
जेडीयू विधायक शोएब इकबाल का कहना है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को दिल्‍ली में फिर से सरकार बनाना चाहिए, क्‍योंकि अगर बीजेपी आई तो फिर 10 साल तक उन्‍हें सत्ता से दूर रहना होगा.

09:15 AM वायुसेना ने कहा- इराक से भारतीयों को लाने के लिए हम तैयार
भारतीय वायु सेना का कहना है कि अगर उसे इराक से भारतीयों को लाने का काम सौंपा जाता है तो वह इसे पूरा करने के लिए तैयार है. टीवी टुडे समूह को दिए अपने बयान में वायु सेना की ओर से कहा गया कि उसके बेड़े में सी-130 SUPER HERCULES, सी-17 GLOBEMASTER और IL-76 एयरक्राफ्ट उपलब्‍ध हैं और वे किसी भी अपातकालीन स्थिति के लिए तैयार हैं.  

08:55 AM इराक में स्थिति की देखरेख के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया: MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि इराक में स्थि‍ति की देखरेख के लिए 24 घंटे नजर रखने वाले कंट्रोल रूम का निर्माण किया ग या है.

08:48 AM यूपी: हथरस में NH-93 पर बस और ट्रक में टक्‍कर, 3 की मौत
यूपी: हथरस में NH-93 पर बस और ट्रक में टक्‍कर में 3 लोगों की मौत हो गई है,  जबकि 35 अन्‍य घायल हो गए हैं.

08:40 AM इराक में 40 भारतीयों के अगवा होने की खबर
इराक के मोसुल में 40 भारतीयों के अगवा होने की खबर. विदेश मंत्री ने अगवा होने की पुष्टि नहीं की. सुरेश रेड्डी को इराक भेज रहा है विदेश मंत्रालय. मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा- इराक के मोसुल में 40 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. 

08:15 AM कर्नाटक: बोरवेल में गिरी बच्‍ची तक पहुंचाया जा रहा ऑक्‍सीजन
कर्नाटक के बीजापुर में बोरवेल में गिरी अक्षताता को लेकर रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है. बच्‍ची तक ऑक्‍सीजन पहुंचाया जा रहा है, जबकि डॉक्‍टरों की एक टीम ऑपरेशन की देखरेख कर रही है. पुणे से NDRF टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गई है.

7:25AM बीजेपी का दावा- आप के कुछ विधायकों ने किया संपर्क
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर जारी है सियासी संग्राम, बीजेपी का दावा- आप के कुछ विधायकों ने किया संपर्क- कांग्रेस ने लगाया जोड़तोड़ से सरकार बनाने का आरोप

06:30AM 10 जुलाई को पेश होगा आम बजट, 8 जुलाई को रेल बजट
बढ़ती महंगाई और मंदी की मार के बीच सरकार की सबसे बड़ी अग्नि परीक्षा, 10 जुलाई को पेश होगा आम बजट- 8 जुलाई को आएगा रेल बजट 

5:23AM रूस vs साउथ कोरिया मैच ड्रॉ, 1-1 से बराबर रहा स्कोर
FIFA वर्ल्ड कप 2014: रूस vs साउथ कोरिया मैच ड्रॉ, 1-1 से बराबर रहा स्कोर

5:00AM रूस ने दागा गोल, 1-1 से स्कोर बराबर
FIFA वर्ल्ड कप 2014: रूस vs साउथ कोरिया- रूस ने दागा गोल, 1-1 से स्कोर बराबर

3:10AM सेंट स्टीफेंस ने पहली कट ऑफ सूची जारी की, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी का कटऑफ 98 प्रतिशत
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय स्नातक के लिए सत्र 2014-15 में प्रवेश के मकसद से पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी. इनमें वाणिज्य के छात्रों के लिए कटऑफ 98 प्रतिशत रखी गई है.  सूची के मुताबिक वैसे छात्र जिन्होंने 12वीं में वाणिज्य की पढ़ाई की हो उनके लिए सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में कटऑफ 98 प्रतिशत रखा गया है जबकि ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं में विज्ञान और मानविकी की पढ़ाई की हो उनके लिए कटऑफ 97.25 से 97 प्रतिशत रखा गया है.

2:33AM FIFA वर्ल्ड कप 2014: मेक्सिको और ब्राजील के बीच मैच हुआ ड्रॉ
FIFA वर्ल्ड कप 2014: मेक्सिको और ब्राजील के बीच मैच हुआ ड्रॉ. दोनों टीमें नहीं कर सकीं एक भी गोल

12:15AM कर्नाटक: बीजापुर में बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने का काम जारी
बीजापुर में चार साल की बच्ची अक्षता को 50 फीट गहरे बोरवेल से निकालने का काम जारी है. बोरवेल में पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है और एक कैमरा भी भेजा गया है, जिससे बच्ची की स्थ‍िति को जाना जा सके.

12:10AM कांगड़ा में भूकंप का झटका, लोग घर से बाहर निकले
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रात 11 बजकर 1 मिनट में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर भूकंप 4.1, झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले.

12:01AM किराड़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी आग
दिल्ली के किराड़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई. यहां अवैध रूप से भरे जाते थे छोटे एलपीजी सिलेंडर, दो सिलेंडर फटे दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची.

Advertisement
Advertisement