scorecardresearch
 

29 का प्रेमी और 55 की प्रेमिका ‘चीनी कम’

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के तोरवा थाने में मंगलवार को बहुचर्चित फिल्म ‘चीनी कम’ जैसी प्रेम कहानी देखने को मिली. उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाला एक युवक अधेड़ महिला के प्रेम में ऐसा फंसा कि अपनी नवविवाहिता पत्नी को विदेश जाने का झांसा देकर बिलासपुर देवरीखुर्द में आकर रहने लगा.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के तोरवा थाने में मंगलवार को बहुचर्चित फिल्म ‘चीनी कम’ जैसी प्रेम कहानी देखने को मिली. उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाला एक युवक अधेड़ महिला के प्रेम में ऐसा फंसा कि अपनी नवविवाहिता पत्नी को विदेश जाने का झांसा देकर बिलासपुर देवरीखुर्द में आकर रहने लगा.

मामला सामने आने पर पुलिस ने युवक को जमकर फटकार लगाई. वहीं महिला ने भी पति की इस गलती को क्षमा कर दिया और उसे साथ ले जाने के लिए राजी हो गई. तोरवा पुलिस की इस कोशि‍श की परिजन भी काफी तारीफ कर रहे हैं. तोरवा टीआई आशीष आरोरा ने बताया कि बिछड़े हुए परिवार को मिलाना उनकी प्राथमिकता थी, इसलिए युवक को समझाया गया और वह मान भी गया. इसलिए पुलिस ने कार्रवाई किए बगैर ही उन्हें राजी खुशी से लौटा दिया.

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी नित्यानंद राय उर्फ सोनू (29) की शादी पास के ही गांव के शिव आनंद राय की बेटी स्नेहलता राय से बीते 27 अप्रैल को हुई थी. शादी के महज एक महीने बाद ही उसने अपने परिजनों और पत्नी को झांसा दिया कि वह नौकरी करने के लिए ओमान (विदेश) जा रहा है, लेकिन वह छत्तीसगढ़ पहुंच गया. दरअसल, वह काम की तलाश में पहले भी छत्तीसगढ़ आया था और अधेड़ महिला के प्रेमजाल में फंस गया था.

Advertisement

अधेड़ महिला यहां बिलासपुर के देवरीखुर्द में रह रही है. लिहाजा, युवक उसके पास बिलासपुर आ गया. इस बीच उसके परिजन व पत्नी यह समझते रहे कि वह विदेश में काम कर रहा है. उसकी करतूतों से पर्दा तब हटा, जब अधेड़ महिला गीता बाई का पति बटुकराम घर आया. वह बाहर नौकरी करता है और कभी-कभी घर आता है. घर में बेटी व बेटा भी हैं. बटुकराम ने नित्यानंद राय के परिजनों का मोबाइल नंबर पता किया और उन्हें सूचना दे दी.

स्नेहलता के पिता शिव आनंद राय अपने भाई के साथ ही सोनू के भाई शरमानंद राय को लेकर सोमवार को बिलासपुर पहुंचे. यहां उन्होंने तोरवा पुलिस से संपर्क करके मदद मांगी. टीआई आशीष आरोरा ने उनकी कहानी सुनकर नित्यानंद को थाने में तलब किया. उसे देखकर परिजन हैरत में पड़ गए. काफी देर तक बहस व विवाद के बाद टीआई अरोरा ने उन्हें समझाया.

स्नेहलता भी अपने पति की गलतियों को नजरअंदाज कर क्षमा करने के लिए राजी हो गई. लिहाजा अरोरा ने युवक को उसके परिजनों से क्षमा मंगवाई और उसे अपनी पत्नी के साथ रहने की नसीहत दी. परिजनों के राजी खुशी के बाद मंगलवार दोपहर वे लोग ट्रेन से बलिया के लिए रवाना हो गए. सोनू उर्फ नित्यानंद राय से मिले दस्तावेज व टिकट से पता चला है कि वह 20 जून को ओमान जाने वाला था.

Advertisement
Advertisement