10:16PM कल बिलासपुर जाएंगे राहुल गांधी
09:45PM उत्तर प्रदेश: बकाया गन्ना भुगतान ना होने के विरोध में कल चक्का जाम करेंगे किसान
08:56PM राहुल गांधी ने अमेठी के जगदीशपुर गांव को गोद लिया
आदर्श ग्राम योजना के तहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के जगदीशपुर गांव को गोद लिया.
08:30PM सोनिया गांधी ने रायबरेली के उड़वां गांव को गोद लिया
आदर्श ग्राम योजना के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली के उड़वां गांव को गोद लिया.
08:02PM वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: आनंद और कार्लसन के बीच पांचवीं बाजी ड्रा
07:09PM दिल्ली: DDA हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ सोमवार को
06:55PM सफाई अभियान के लिए नरेंद्र मोदी ने शरद पवार की सराहना की
सफाई अभियान के लिए नरेंद्र मोदी ने शरद पवार की सराहना की, पवार की पहल से क्लीन इंडिया को मदद मिलेगी.
Appreciable effort by Sharad Pawar ji. His support to Swachh Bharat Mission will help create a Clean India. http://t.co/8OkAEQaAAd
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2014
06:29PM चाइना ओपन: सेमीफाइनल में पहुंची सायना नेहवाल
06:15PM नसबंदी प्रकरण: मृतकों के शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नसबंदी के दौरान जान गंवाने वाली महिलाओं की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत की वजह साफ नहीं. हालांकि इस रिपोर्ट के बाद विसरा परिक्षण के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके.
05:45PM संत रामपाल केस: पुलिस ने सतलोक आश्रम की बिजली और पानी की सप्लाई काटी
05:12PM महाराष्ट्र: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे कांग्रेस के नेता
विश्वासमत के मसले पर महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे कांग्रेस नेता. पृथ्वीराज चव्हाण, अमित देशमुख, मानिकराव ठाकरे, वर्षा गायकवाड़ और हुसैन दलवई शामिल.
04:54PM दिल्ली: मायापुरी झुग्गी में लगी आग पर काबू पाया गया
04:45PM दिल्ली: मायापुरी झुग्गी में आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर
4:15 PM नक्शा विवाद: ऑयोजकों ने भारत का गलत नक्शा लगाने पर माफी मांगी
क्वींसलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर आयोजकों ने विदेश मंत्रालय से माफी मांगी है.
4:05 PM ऑस्ट्रेलिया: जापान के पीएम शिंजो अबे के साथ डिनर कर रहे हैं पीएम मोदी
4:02 PM कश्मीर में अलगववादियों से बीजेपी गठबंधन नहीं करेगी: राम माधव
बीजेपी नेता माधव ने यह भी कहा है कि अगर कोई नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करेगी.
3:45 PM हर दूसरे दिन कांग्रेस-एनसी पर चार्जशीट जारी करेगी बीजेपी: जीतेंद्र सिंह
बीजेपी नेता डॉ. जीतेंद्र सिंह ने कहा है कि चुनाव के दौरान उनकी पार्टी हर दूसरे दिन कांग्रेस-एनसी गठबंधन के खिलाफ
चार्जशीट जारी करेगी. पहले दिन बीजेपी ने कांग्रेस और नेश्नल कॉन्फ्रेंस पर बाढ़ संकट के खराब निर्वहण का आरोप लगाया है.
3:30 PM तेल के घटते दाम के चलते थोक महंगाई दर में 1.77 % गिरावट
महंगाई दर पांच सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया है.
3:13 PM BCCI का चुनाव चार हफ्तों तक टला
स्पॉट फिक्सिंग पर मुद्गल कमेटी की रिपोर्ट पर अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी. रिपोर्ट में एन श्रीनिवासन का भी नाम शामिल है. लिहाजा बीसीसीआई ने एजीएम चार हफ्ते तक के लिए टाल दी है.
2:47 PM IPL फिक्सिंग: SC ने मयप्पन, श्रीनिवासन, कुंद्रा समेत 8 नाम बताए
सुप्रीम कोर्ट ने IPL स्पॉट फिक्सिंग पर जस्टिस मुद्गल कमिटी की जांच रिपोर्ट के नामों का खुलासा करते हुए BCCI प्रमुख श्रीनिवासन, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा का नाम लिया है. कोर्ट ने कुल 6 नाम लिए हैं और वकील हरीश साल्वे से लिस्ट से खिलाड़ियों के नाम अलग करने को कहा है. 24 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.
2:22 PM पटना एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक, रनवे के पास पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार पटना पहुंचे बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव का एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए रनवे के बेहद करीब पहुंच गए.
2:02 PM बैंगलोर सेंट्रल जेल में जिस्मफरोशी का खुलासा, जेल वार्डन पर आरोप
बैंगलोर सेंट्रल जेल की महिला कैदियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को चिट्ठी लिखी है और खुलासा किया है कि जेल वार्डन जबरन उन्हें पुरुष कैदियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था.
1:41 PM कार्टूनिस्ट रमेश चंद्र को पीएम के कार्यक्रम के लिए खास न्योता भेजा जाएगा
ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के कार्टूनिस्ट रमेश चंद्र को कैंसर है. टीवी टुडे नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर राहुल कंवल ने ट्वीट किया था कि रमेश चंद्र पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं.
Cartoonist Ramesh Chandra has cancer. Very keen on meeting @PMOIndia but has no one to take him to Olympic Park. pic.twitter.com/nMCYpuZ8Qc
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) November 13, 2014
इस पर नरेंद्र मोदी की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि उन्हें सिडनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए खास निमंत्रण भेजा जाएगा.
Saw your Tweet @rahulkanwal. Have personally spoken to the organisers so that Ramesh ji can bless the programme in Sydney.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2014
1:28 PM जम्मू कश्मीर में ब्लास्ट, एक की मौत
कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में यह घटना घटी है.
1:21 PM AMU लाइब्रेरी मामला: इलाहाबाद कोर्ट ने वीसी को भेजा नोटिस
मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा है कि लिंग के आधार पर रोक अनुचित है. 24 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.
1:10 AM दिल्ली: नंदनगरी में बुजुर्ग की हत्या, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद
1:00 PM यूपी: शिक्षा सचिव को सात दिन की जेल, सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का आरोप
चपरासी मामले में सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के आरोप में शिक्षा विभाग के सचिव नंदलाल गुप्ता को सात दिन जेल की सजा मिली है.
12:50 PM कुणाल घोष केस: कोलकाता प्रेसिडेंसी जेल के सुपरीटेंडेंट सस्पेंड
शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी कुणाल घोष की जेल में खुदकुशी की कोशिश के बाद जेल सुपरीटेंडेंट और मेडिकल ऑफिसर को निलंबित किया गया है. गृह सचिव को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी.
12:40 PM कश्मीर में हिजबुल आतंकियों ने दी विधानसभा चुनाव से दूर रहने की चेतावनी
हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने पुलवामा में धमकी भरे पोस्टर चिपकाए हैं.
12:38 PM गोवा: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को पहला गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
गोवा में INS हंसा के बेस पर पर्रिकर को गार्ड ऑफ ऑनर मिला है.
12:31 PM शारदा घोटाले के बड़े नामों को बचाया जा रहा है: कुणाल घोष
खुदकुशी की कोशिश से पहले घोष ने सीबीआई जज, कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और CJI के नाम सुसाइड नोट
लिखा. खुले खत में घोष ने दावा किया कि शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े बड़े नामों को बचाने की कोशिश की जा रही है.
12:23 PM मेघालय: सामाजिक कल्याण मंत्री की कोर्ट में पेशी, आतंकी संगठन की मदद का आरोप
मंत्री डेबोरा सी मारक को आंतकी गुट की मदद करने के आरोप में आज विलियमनगर कोर्ट में पेश होना है.
12:15 PM मराठा रिजर्वेशन की मांग के लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: फड़नवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि नौकरी और शिक्षा में मराठा रिजर्वेशन की मांग को लेकर उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आरक्षण को खारिज कर दिया है.
12:12 PM काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान खान
12:00 PM दिल्ली में बिजली की बढ़ी कीमतें वापस
DERC के मुताबिक एनटीपीसी ने कुछ जरूरी जानकारियां नहीं दी हैं जिसके चलते बिजली दरों में बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया गया है.
11:45 AM महाराष्ट्र: मुस्लिमों को नौकरी में आरक्षण पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्टे लगाया
हालांकि शिक्षा में पांच फीसदी मुस्लिम आरक्षण लागू रहेगा, मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी.
11:40 AM बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिक्षा में मराठा रिजर्वेशन पर स्टे लगाया
महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरी में 16 फीसदी मराठा रिजर्वेशन देने का फैसला किया था.
11:10 AM नरेंद्र मोदी के मंत्री पर कांग्रेस नेता को भरोसा
मोदी मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया अपनी डिग्री को लेकर विवादों में हैं. एक तरफ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उनपर हमला बोला है. दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने उनका बचाव किया है.
He is a respected professor, dont think he will have forged mark sheet: Pradeep Mathur (Cong) on Ram Shankar Katheria pic.twitter.com/UDsGRVppS2
— ANI (@ANI_news) November 14, 2014
11:05 AM ऑस्ट्रेलिया: क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
PM Narendra Modi at Queensland University of Technology (Brisbane, Australia) pic.twitter.com/7VwgbW8zC5
— ANI (@ANI_news) November 14, 2014
10:55 AM हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं: रामशंकर कठेरिया
अपनी डिग्रियों को लेकर विवादों से घिरे मानव संसाधन राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने खुद को ईमानदार बताते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.
Im okay with any kind of investigation, Im honest: Ram Shankar Katheria (MoS HRD) on controversy over his marksheet pic.twitter.com/KsH70YVjMS
— ANI (@ANI_news) November 14, 2014
10:50 AM कार्यप्रणाली पर अमल नहीं करने वालों को सेना सजा देती है: पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने यह बात माछिल एंकाउंटर के संदर्भ में कही है.
10:40 AM श्रीनगर: सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, एक फरार
कुलगांव जिले के चिन्नीगांव में छुपे लश्कर-ए-तयैबा के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. 16 घंटे तक चली मुठभेड़ में भारतीय जवानों को यह सफलता मिली है. घटना में एक जवान शहीद हो गया. वहीं एक आतंकी भागने में सफल रहा.
Kulgam (J&K): 2 Militants killed in an encounter earlier today, encounter began yesterday morning pic.twitter.com/biU7WT2Lis
— ANI (@ANI_news) November 14, 2014
10:25 AM बेतिया: मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ केस, 10 दिसंबर को सुनवाई
बेतिया कोर्ट में एक एनजीओ ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. जीतनराम ने फॉर्वड क्लास के लोगों पर विवादास्पद बयान दिया था.
10:00 AM कुणाल घोष की खुदकुशी की कोशिश पर बीजेपी को राजनीतिक साजिश का शक
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी कुनाल घोष की खुदकुशी की कशिश पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश भी हो सकती है.
9:44 AM नेहरू किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं: मेनका गांधी
Nehru ji desh kay hain, kissi party kay nahi hain: Maneka Gandhi pic.twitter.com/Y11W785zh9
— ANI (@ANI_news) November 14, 2014
9:15 AM शारदा स्कैम: कुणाल घोष ने सुबह 2:30 बजे ली नींद की गोलियां
घोष जेल में खुदकुशी की कोशिश करते पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
9:00 AM आज से लॉन्च होगा 'बाल स्वच्छता अभियान', काजोल ने दी बधाई
I've taken the first step to teach kids to wash hands w/Soap. Now it's ur turn to be a #SoaperHero & send me a pic! pic.twitter.com/huOOb4IsB0
— Kajol (@KajolAtUN) October 11, 2014
8:50 AM 24 घंटे में शरद पवार की फुल पैंट हाफ पैंट में बदल गई: सामना
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में देवेंद्र फड़नवीस पर भी निशाना साधा गया है. अखबार में लिखा गया है कि भाजपा ने हेरा-फेरी से अल्पमत की सरकार बचा ली है.
8:40 AM शारदा स्कैम: कुणाल घोष ने खुदकुशी की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती
शारदा चिट फंड खोटाले के आरोपी कुणाल घोष ने खुदकुशी की कोशिश की है. उन्हें सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
8:30 AM दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शांति वन में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कांग्रेस नेता शकील अहमद भी मौजूद थे.
The President of India arrives at Shanti Vana to pay tributes to Pandit Nehru #JLN125 pic.twitter.com/cxOspiKUxm
— INC India (@INCIndia) November 14, 2014
8:15 AM दिल्ली: पंडित नेहरू को सोनिया, राहुल, मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125 जयंती है आज. इस मौके पर दिल्ली के शांति वन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व
पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
8:00 AM दिल्ली: नेहरू की जयंती पर तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का कार्यक्रम
आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125 जयंती है .
School Children carrying tricolour balloons at Shanti Vana #JLN125 pic.twitter.com/0EcL2TGNVs
— INC India (@INCIndia) November 14, 2014
7:45 AM ग्रेटर नोएडा: पांच नए थानों के प्रभारियों की नियुक्ति हुई
गुरुवार रात एसएसपी ने नए थानों का नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रभारियों की नियुक्ति की.
महिला थाने में तैनात रही इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को थाना फेस-3, इंस्पेक्टर पंकज पंत को पुलिस लाइन से एक्सप्रेस-वे, दिलीप सिंह विष्ट को एसएसआइ दादरी से
थाना प्रभारी नॉलेज पार्क, जीआइपी चौकी प्रभारी दिनेश यादव को ईको टेक-3, शाहनजर अहमद को एसओ ग्रेटर नोएडा से ईको टेक-1 तैनात किया गया है. इसके अलावा
एसएसआइ फेस-टू रहे प्रदीप कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा कोतवाली, जबकि नरेंद्री सैनी को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है.
7:30 AM तमिननाडु: पोल्लाची में लड़की की हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप
लड़की ने पिछले हफ्ते सभी महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे पीटता है.
07:15AM ऑस्ट्रेलिया: ब्रिसबेन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी] आज कई नेताओं से होगी मुलाकात. रवाना होने से पहले म्यांमार में भारतीयों से बोले प्रधानमंत्री- 'हिन्दुस्तान पर टिकी दुनिया की नजर.'
06:48AM आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग पर जस्टिस मुदगल कमेटी की रिपोर्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग पर जस्टिस मुदगल कमेटी की रिपोर्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई. तय होगा एन श्रीनिवासन का भविष्य.
05:50AM दिल्ली में ढाई से साढ़े चार फीसदी तक महंगी होगी बिजली
दिल्ली में ढाई से साढ़े चार फीसदी तक महंगी होगी बिजली, DERC ने बढ़ाया सरचार्ज, 15 नवंबर से लागू होगी नई दरें.
03:10AM ग्रेटर नोएडा में पांच नए थाने का नोटिफिकेशन, एसएसपी ने प्रभारियों की नियुक्ति की
ग्रेटर नोएडा में पांच नए थाने का शासन स्तर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देर रात एसएसपी ने इन नए थानों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए. जल्द ही इन नए थाने में सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल की नियुक्ति भी की जाएगी. फिलहाल इन पांचों थाने में जिनकी तैनाती की गई है, उनमें महिला थाने में तैनात रही इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को थाना फेस तृतीय, इंस्पेक्टर पंकज पंत को पुलिस लाइन से एक्सप्रेस-वे, दिलीप सिंह विष्ट को एसएसआइ दादरी से थाना प्रभारी नॉलेज पार्क, जीआइपी चौकी प्रभारी दिनेश यादव को ईको टेक तृतीय, शाहनजर अहमद को एसओ ग्रेटर नोएडा से ईको टेक प्रथम तैनात किया गया है. इसके अलावा एसएसआइ फेस-टू रहे प्रदीप कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा कोतवाली, जबकि नरेंद्री सैनी को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से महिला थाने का प्रभारी बनाया गया है. पांचों नए थाने की अस्थाई बिल्डिंग बनकर तैयार है. प्राधिकरण द्वारा स्थाई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है. लम्बे समय से इन नए थाने का नोटिफिकेशन का इंतजार था. एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सूरजपुर में बने पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन भी शीघ्र कर दिया जाएगा.
01:28AM तमिलनाडु: युवक ने किया अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल
तमिलनाडु के पोचाली में एक 24 वर्षीय युवक पर उसकी गर्लफ्रेंड के कत्ल करने का आरोप लगा है. युवक पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को इसलिए मारा क्योंकि लड़की ने इसके खिलाफ ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की थी.
12:17AM हांगकांग: अदालत ने प्रदर्शनकारियों की अपील खारिज की
हांगकांग उच्च न्यायालय ने गुरुवार को लोकतंत्र समर्थक आंदोलनकारियों की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अदालत से मांगकोक में प्रदर्शन करने वाली जगह को सुरक्षा बलों द्वारा खाली न कराने की आज्ञा देने की मांग की थी.
12:06AM नक्सली हथियार छोड़ मुख्य धारा में शामिल हों: राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने हथियार डाल दें और राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हों.