निठारी के आरती मर्डर केस मामले में सीबीआई की स्पेशल अदालत में अब 15 अप्रैल को सुनवाई होगी. इस मामले पर बुधवार को फैसला सुनाया जाना था.
सीबीआई कोर्ट की जज रमा जैन ने कहा कि अभी मामले में पूर्व डिप्टी एसपी दिनेश यादव की गवाही जरूरी है. उन्होंने यादव को 15 अप्रैल को कोर्ट में तलब किया है. गौरतलब है कि इस मामले में सुरेंद्र कोली मुख्य अभियुक्त है.