scorecardresearch
 

Newswrap: रविवार को तय होगा छत्तीसगढ़ के CM का नाम , पढ़ें शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीतने के बाद कांग्रेस में सीएम पद के चार दावेदार सामने आ गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष पिछले तीन दिनों से सीएम पद के नाम पर माथापच्ची कर रहे हैं, लेकिन इस पर अबतक सहमति नहीं बन पाई है.

Advertisement
X
फोटो-TWITTER/@RahulGandhi
फोटो-TWITTER/@RahulGandhi

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को लेकर कशमकश जारी है. मुख्यमंत्री के पद को लेकर चारों दावेदारों के बीच सर्वसहमति नहीं बन पाने के कारण मामला रविवार तक के लिए टाल दिया गया है. रायपुर में विधायक दल की बैठक भी अब रविवार की दोपहर को होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा होगा.

छत्तीसगढ़ के CM पर अब तक नहीं बनी सहमति, ये चार नेता रेस में

छत्तीसगढ़ के लिए रायपुर से लेकर दिल्ली तक एक अदद मुख्यमंत्री की तलाश में राजनैतिक गलियारा गरमाया हुआ है. पीएल पुनिया के मुताबिक रविवार को 12 बजे विधायक दल की बैठक आयोजित होगी, बैठक के दौरान सीएम के नाम से सस्पेंस खत्म हो जाएगा. 

राफेल पर सरकार का नया पैंतरा, SC में दाखिल की अर्जी, कहा-हमारी दलील को कोर्ट ने गलत समझा

राफेल सौदे को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने अपने बचाव में सफाई पेश की है. केंद्र की तरफ से शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर शीर्ष न्यायालय के फैसले में एक पैराग्राफ में संशोधन की मांग की है. इसमें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) रिपोर्ट और संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के बारे में संदर्भ है.

Advertisement

अगस्ता स्कैम: मिशेल के कोड वर्ड डिकोड करेगी CBI, कोर्ट ने दी 4 दिन की कस्टडी

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल को 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया. इससे पहले अदालत में क्रिश्चियन मिशेल की पैरवी के लिए इटली से वकील आईं. रोज पैट्रियार्जी नाम की ये वकील मिशेल की लीगल एड हैं. रोज मिशेल से जुड़े सभी दस्तावेजों पर साइन करेंगी और मिशेल को कानूनी सलाह देंगी. वही कोर्ट में मिशेल ने अजियो जोसेफ को वकील नियुक्त किया है.

दुबई: दबोचा गया दाऊद के गुर्गे छोटा शकील का भाई, कस्टडी की कोशिश में भारत

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के भाई अनवर को अबू धाबी के एयरपोर्ट पर कस्टम्स एंड अबू धाबी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. अनवर के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है. गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास छोटा शकील के भाई अनवर को अपने गिरफ्त में लेने की कोशिशों में जुटा है, जबकि पाकिस्तानी दूतावास भी उसे पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है. पाक का दावा है कि अनवर के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है, इस लिहाज से उसे सौंपा जाना चाहिए.

एमर्जिंग कप: भारत को 3 रन से मात देकर श्रीलंका बना चैंपियन

Advertisement

भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम को मेजबान श्रीलंका के हाथों एसीसी एमर्जिंग टीम एशिया कप-2018 के फाइनल में 3 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उनका यह खिताब जीतने का सपना भी टूट गया. श्रीलंका अंडर-23 क्रिकेट टीम ने कोलंबो क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 270 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य रखा. 

Advertisement
Advertisement