scorecardresearch
 

NEWS WRAP: पढ़ें बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

कोरोना वायरस महामारी का असर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है, आम आदमी से लेकर खास तक हर कोई इस वायरस की चपेट में आ रहा है. मंगलवार को कोरोना से जुड़ी एक चिंता वाली खबर सामने आई जब अर्धसैनिक बलों में इस महामारी की वजह से पहली मौत दर्ज की गई, सीआरपीएफ की 31 बटालियन में तैनात सब- इंस्पेक्टर इकराम हुसैन का निधन हो गया. जिसके बाद दिल्ली में सीआरपीएफ की एक बटालियन को सील कर दिया गया है.

Advertisement
X
NEWS WRAP 29 APRIL 2020
NEWS WRAP 29 APRIL 2020

कोरोना वायरस महामारी का असर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है, आम आदमी से लेकर खास तक हर कोई इस वायरस की चपेट में आ रहा है. मंगलवार को कोरोना से जुड़ी एक चिंता वाली खबर सामने आई जब अर्धसैनिक बलों में इस महामारी की वजह से पहली मौत दर्ज की गई, सीआरपीएफ की 31 बटालियन में तैनात सब- इंस्पेक्टर इकराम हुसैन का निधन हो गया. जिसके बाद दिल्ली में सीआरपीएफ की एक बटालियन को सील कर दिया गया है.

सीआरपीएफ में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते गए हैं. अभी तक सीआरपीएफ के 46 सदस्य कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 257 के टेस्ट का नतीजा आना बाकी है. करीब बटालियन के करीब 1100 सदस्यों को क्वारनटीन किया गया है और पूरी बटालियन सील है.

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अडर पूनावाला ने कहा है कि यदि ट्रायल सफल रहा तो यह टीका इसी साल सितंबर या अक्टूबर तक आ सकता है और 1000 रुपये में मिल सकता है. पूनावाला ने कहा कि वह जोखिम लेते हुए कोरोना के टीके के एडवांस परीक्षण से पहले ही इसके उत्पादन की कोशिश करेंगे.

Advertisement

लॉकडाउन में हरियाणा से कामकाज के सिलसिले में दिल्ली आने वालों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर सख्ती बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा सरकार को लगता है कि दिल्ली आने जाने वालों से उसे खतरा है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सारे बॉर्डर आज से सील कर दिए जाएंगे. दोपहर 12 बजे तक ही एंट्री की जा सकती है.

दिल्ली के आजादपुर मंडी में 11 व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद कई दुकानों को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन किया गया है. आजादपुर मंडी में कोरोना से एक व्यापारी की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके संपर्क में आए व्यापारियों का टेस्ट किया जा रहा है.

केदारनाथ के कपाट बुधवार सुबह खुल गए. कोरोना महामारी के बीच यह पहला मौका है जब बिना भक्तों की भीड़ के कपाट खुले. बुधवार सुबह प्रातः 6 बजकर 10 मिनट पर भगवान श्री केदानाथ जी के कपाट 6 महीने के लिए संपूर्ण विश्व की सुख समृद्धि और आरोग्यता की कामना के साथ खोल दिए गए है. विश्व और राष्ट्र कल्याण के लिए भगवान केदारनाथ की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई. लॉकडाउन की वजह से आज (बुधवार) की पूजा में मुख्य पुजारी समेत मात्र 16 लोग ही शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement