scorecardresearch
 

चारों तरफ विकास हुआ है, राष्ट्र अभिभूत है, उत्तर प्रदेश के लोग बहुत खुश हैं- साक्षी महाराज

राष्ट्र बहुत गुस्से में हैं, ऐसी ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा. सारी पार्टियां मोदी की लोकप्रियता से अलग-थलग पड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से वह तिलमिलाए हुए हैं- साक्षी मराहाज

Advertisement
X
राष्ट्र बहुत गुस्से में हैं- साक्षी महाराज
राष्ट्र बहुत गुस्से में हैं- साक्षी महाराज

जेएनयू में पुतला फूंकने, कॉमन सिविल कोड पर हो रही बहस और सर्जिकल स्ट्राइक पर बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने 'आज तक' से बात की है. उन्होंने सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी.

सवाल- साक्षी जी, जेएनयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आपका और कुछ और लोगों का दशहरे वाले दिन पुतला फूंका गया. उनका कहना है कि मोदी रावण हैं?

साक्षी महाराज- ये दुर्भाग्य की बात है. देश में कुछ अलगाववादी ताकते हैं, जो देश को तोड़ना चाहती है. कभी ऐसे लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हैं, कभी आतंकियों के गीत गाते है तो कभी मोदी को रावण बताते हैं. मुझे लगता है कि ऐसे अलगावादियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अब वक्त आ गया है, सरकार को देखना चाहिए कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है. राष्ट्र बहुत गुस्से में हैं, ऐसी ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा. सारी पार्टियां मोदी की लोकप्रियता से अलग-थलग पड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से वह तिलमिलाए हुए हैं.

Advertisement

सवाल- मुस्लिम संगठनों ने कहा है कि जो कॉमन सिविल कोड लाने की बात हो रही है, वह देश को तोड़ने जैसा है, देश हित में नहीं है?

साक्षी महाराज- पता नहीं मुस्लिम किस तरह से सोचते हैं. मगर मोदी हमेशा अच्छा सोचते हैं कि मानवता की रक्षा होनी चाहिए. ना वह हिंदू देखते हैं, ना मुस्लिम देखते हैं. मगर धरती से आतंकवाद समाप्त करना चाहते हैं. मानवता की रक्षा तभी हो सकती है, जब आतंकवाद समाप्त होगा. जब वे आतंकवाद समाप्त करने की तरफ कुछ कदम आगे बढ़े हैं तो कुछ लोग तिलमिलाए हुए हैं. जहां तक समान कानून का सवाल है, देश संविधान से चलेगा. फतवों से नहीं चलेगा. देश में एक कानून होना चाहिए.

सवाल- साक्षी जी, इंडिया टुडे का सर्वे आया है जिसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत की तरफ बढ़ते हुए दिखाया गया है. क्या सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा हुआ है?

साक्षी महाराज- मेरा हमेशा से मानना रहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी. यह मैं पहले से कहता रहा हूं. जो काम बाकी लोगों ने साठ साल में नहीं किया वह काम मोदी ने ढाई साल में करके दिखाया है. चारों तरफ विकास-विकास हुआ है. पूरा राष्ट्र अभिभूत है और उत्तर प्रदेश में भी लोग बहुत खुश हैं.

Advertisement
Advertisement