scorecardresearch
 

कोलकाता-कोलंबो के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हुई

कोलंबो से 116 यात्रियों को लेकर पहली बार विमान बुधवार को शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा.

Advertisement
X
मिहिन लंका एयरलाइंस
मिहिन लंका एयरलाइंस

कोलंबो से 116 यात्रियों को लेकर पहली बार विमान बुधवार को शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा.

मिहिन लंका के एक अधिकारी ने बताया कि एयरबस 319 कोलंबो से तीन घंटे के सफर के बाद अपराह्न दो बजे यहां उतरा.

कोलंबों के लिए वापसी उड़ान अपराह्न करीब तीन बजे 120 मुसाफिरों को लेकर रवाना हुई. श्रीलंकाई की निदेशक सीईओ रतिका जयार्वधना ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक क्षण है और हम यह सेवा शुरू करके काफी उत्साहित और गौरवान्वित हैं. भारत में अपने नेटवर्क में एक और गंतव्य को शामिल करके हम बहुत खुश हैं.'

मिहिन लंका हफ्ते में तीन दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यह सेवा संचालित करेगी.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Advertisement