scorecardresearch
 
Advertisement

बाढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवान को बच्ची ने किया सैल्यूट, वीडियो वायरल

aajtak.in | 12 अगस्त 2019, 4:15 PM IST

Flood update: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश भर के कई राज्यों में बाढ़ से तबाही मची हुई है. बाढ़ के चलते अब तक नौ राज्यों में 221 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग ने केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है.एनडीआरएफ की टीमें और सेना बचाव कार्य में जुटी हैं. इधर, गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे  किया. वहीं, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे.

 

11:00 PM (6 वर्ष पहले)

रेस्क्यू में जुटे सेना के जवान को बच्ची ने किया सैल्यूट, वीडियो वायरल

Posted by :- Rahul Vishwakarma
महाराष्ट्र में आई बाढ़ में सेना भी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है. महाराष्ट्र के गांवबाघ इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एक सेना के जवान को बच्ची ने सैल्यूट करते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा काम करते हो. बच्ची का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. 
9:34 PM (6 वर्ष पहले)

राहुल गांधी पहुंचे कोझिकोड

Posted by :- Ram Krishna
राहुल गांधी रविवार को केरल पहुंचे और राहत कैंपों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने राहत कैंपों में लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने अपनी बात रखी. मैंने राहत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी ली और पीएम मोदी से बातचीत की.'
9:01 PM (6 वर्ष पहले)

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 पहुंची

Posted by :- Ram Krishna
केरल में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है. इसमें अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 58 लोग लापता चल रहे हैं. सूबे में बाढ़ से 77,688 परिवार प्रभावित हुए हैं. 1,639 राहत कैंपों में दो लाख 47 हजार 219 लोगों को रखा गया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा हैं.
8:49 PM (6 वर्ष पहले)

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने गुजरात के भुज में बाढ़ में फंसे 125 लोगों का किया रेस्क्यू

Posted by :- Ram Krishna
Advertisement
8:48 PM (6 वर्ष पहले)

अमित शाह ने कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर का किया हवाई सर्वे

Posted by :- Ram Krishna
अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित कर्नाटक के बेलगावी और महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर का हवाई सर्वे किया. उन्होंने राहत और बचाव कार्य को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.
8:26 PM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 40 पहुंची

Posted by :- Ram Krishna
कर्नाटक में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखी है. सूबे में बाढ़ के चलते अब तक 40 लोगों के मरने की खबर है.
8:03 PM (6 वर्ष पहले)

देहरादून में 2 छात्र बहे

Posted by :- Rahul Vishwakarma
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, देहरादून में 2 छात्र बहे, एसडीआरएफ मौके पर पहुंच रही.
6:15 PM (6 वर्ष पहले)

राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित कवलपारा का किया दौरा

Posted by :- Ram Krishna
राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित केरल के कवलपारा इलाके का दौरा किया. ममपैड कॉलेज राहत कैंप भी गए और पीड़ितों से मुलाकात की. वो केरल के मलप्पुरम कलेक्टर के ऑफिस भी पहुंचे.
5:30 PM (6 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में बाढ़ ने ले ली 26 लोगों की जान

Posted by :- Ram Krishna
उत्तराखंड में भी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. सूबे में बाढ़ के चलते 26 लोगों की मौत हो गई है. राज्य में सबसे ज्यादा 9 मौतें चमोली जिले में हुई है. इसके साथ ही उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में मृतकों की संख्या का आंकड़ा 212 पहुंच गया है.
Advertisement
5:28 PM (6 वर्ष पहले)

केरल में बाढ़ से 67 की मौत, 32 घायल

Posted by :- Ram Krishna
केरल में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. सूबे में बाढ़ के चलते अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा 57 लोग लापता हैं. इस बाढ़ में 265 घर तबाह हो गए हैं. राहत बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. सूबे में 1621 राहत कैंप बनाए गए हैं.
5:22 PM (6 वर्ष पहले)

केरल में बारिश और बाढ़ के चलते ट्रेन रद्द

Posted by :- Ram Krishna
केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस और धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
5:11 PM (6 वर्ष पहले)

अमित शाह और येदियुरप्पा ने किया हवाई सर्वे

Posted by :- Ram Krishna
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी जिले का हवाई सर्वे किया. इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उनके साथ मौजूद रहे.
5:04 PM (6 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को पहुंचाई गई राहत सामग्री

Posted by :- Ram Krishna
महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाना और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. रविवार को भारतीय नौसेना ने सूबे के कोल्हापुर और सांगली जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना, फल और राहत सामग्री बांटी.
4:46 PM (6 वर्ष पहले)

गुजरात में बारिश से अब तक 24 लोगों की मौत

Posted by :- Ram Krishna
गुजरात में बारिश ने तबाही मचा रखी है. सूबे में बारिश की वजह से अलग-अलग हादसों में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.
Advertisement
4:37 PM (6 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने बाढ़ के हालात का लिया जायजा

Posted by :- Ram Krishna
महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. रविवार को सूबे में बाढ़ के हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रालय नियंत्रण कक्ष पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की.
4:24 PM (6 वर्ष पहले)

अगले कुछ दिन वायनाड में रहेंगे राहुल

Posted by :- Rahul Vishwakarma
राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करने केरल पहुंच गए हैं. कुछ देर पहले राहुल कोझीकोड एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे सीधे बाढ़ में प्रभावित मलप्पुरम जिले जा रहे हैं. राहुल ने ट्वीट कर बताया कि वे अगले कुछ दिन बाढ़ प्रभावित जिले वायनाड में ही रहेंगे.
4:04 PM (6 वर्ष पहले)

केरल के मल्लपुरम में भूस्खलन

Posted by :- Ram Krishna
केरल में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए हैं. सूबे के मल्लपुरम के कोट्टाकुन्नू में भूस्खलन देखने को मिला है. हालांकि इसमें अभी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
3:47 PM (6 वर्ष पहले)

बेलगावी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

Posted by :- Tirupati Srivastava
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के बेलगावी पहुंचे गए हैं. यहां वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. बता दें कि कर्नाटक में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है.अब तक यहां बाढ़ की वजह से 31 लोगों की मौत हो चुकी है.
3:17 PM (6 वर्ष पहले)

महाराष्ट्र: RSS ने लगाया राहत शिविर

Posted by :- Tirupati Srivastava
बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा एक राहत शिविर स्थापित किया गया है. संगठन के सदस्य क्षेत्र में लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करेंगे.

Advertisement
2:10 PM (6 वर्ष पहले)

देखें चमोली जिले में बद्रीनाथ हाइवे का हाल

Posted by :- Tirupati Srivastava
2:08 PM (6 वर्ष पहले)

पिथौरागढ़ में भारी बारिश, रास्ता बंद

Posted by :- Tirupati Srivastava
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण सड़क पर बुल्डर और मलबे से रास्ता बाधित हो गया है. इसके चलते आवाजाही बंद है.
2:02 PM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटकः होसानगर में भारी बारिश

Posted by :- Tirupati Srivastava
देश के कई राज्यों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है. कर्नाटक में होसानगर में भारी बारिश हो रही है. चकरा डैम और सेवखेलु पानी से भर गया है




1:57 PM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटकः एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 6 लोगों को बचाया

Posted by :- Tirupati Srivastava

12:38 PM (6 वर्ष पहले)

महाराष्ट्रः 3.78 लाख लोगों को बचाया गया

Posted by :- Tirupati Srivastava
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फर्नांडिस का कहना है कि स्थिति सामान्य होने में 48 घंटे का समय लगेगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 3.78 लाख लोगों को बचाया गया है. बाढ़ से सबसे अधिक सगलवाड़ी क्षेत्र प्रभावित हुआ है. सीएम ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए दिए जाएंगे.
Advertisement
12:06 PM (6 वर्ष पहले)

केरलः अब तक 60 लोगों की मौत

Posted by :- Tirupati Srivastava
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की ओर से राज्य में अब तक 60 मौतों की पुष्टि की गई है.

12:03 PM (6 वर्ष पहले)

पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने सरकार को घेरा

Posted by :- Tirupati Srivastava
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि राज्य के लोग बाढ़ की मार झेल रहा है. करीब 17 जिले बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है. अलमत्ती और नारायणपुर जलाशय से 6.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. स्थिति बिगड़ते जा रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने दौरा किया था. अमित शाह आज आ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री अभी तक नहीं आए हैं. केंद्र सरकार को कम से कम राज्य को 5000 करोड़ देने चाहिए. सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने सिर्फ 6000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है, लेकिन नुकसान करीब 10,000 करोड़ का हुआ है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि उन्हें राज्य की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. इसलिए उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है.
11:42 AM (6 वर्ष पहले)

अब तक 170 लोगों की मौत

Posted by :- Tirupati Srivastava
देश के कई राज्यों में बाढ़ से तबाही मची हुई है. अब तक बाढ़ के चलते 170 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ की टीमें और सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है. केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने केंद्र सरकार से 3,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि की मांग की है. कर्नाटक में आज गृहमंत्री अमित शाह बेलगावी क्षेत्र का दौरा करेंगे. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे.
11:13 AM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटक में अब तक 31 की मौत

Posted by :- Tirupati Srivastava
कर्नाटक में बाढ़ से बुरी हालत है. अब तक यहां बाढ़ की वजह से 31 लोगों की मौत हो चुकी है. गृहमंत्री अमित शाह आज बेलगावी क्षेत्र का दौरा करेंगे  
11:04 AM (6 वर्ष पहले)

गुजरातः 6 लोगों के शव बरामद

Posted by :- Tirupati Srivastava
सुरेंद्रनगर में बावड़ी नदी में शनिवार को फंसे 12 लोगों में से 6 लोग पानी में बह गए थे. इनमें से छह लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया था. आज 6 लोगों की लाश नदी के किनारे मिली है. यह सभी तेज बहाव में फंसने की वजह से बह गए थे.
Advertisement
10:45 AM (6 वर्ष पहले)

महाराष्ट्रः राहत बचाव कार्य जारी

Posted by :- Tirupati Srivastava
महाराष्ट्र में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है. कोल्हापुर जिले के शिरोली गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. यहां राहत बचाव कार्य जारी है.

9:55 AM (6 वर्ष पहले)

केरलः भूस्खलन के बाद 9 शव बरामद

Posted by :- Tirupati Srivastava
8 अगस्त को मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के कवलप्परा में हुए भूस्खलन की घटना में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं.

9:51 AM (6 वर्ष पहले)

गुजरातः जांबाज पुलिसवाले ने दो बच्चियों को बचाया

Posted by :- Tirupati Srivastava
गुजरात में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच गुजरात पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की बारिश में फंसे बच्चों को बचाने की तस्वीर सामने आई है. कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह जाडेजा दो बच्चियों को अपने कंधे पर बैठाकर उनको सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं. यह घटना गुजरात के मोरबी के टंकारा की है. बताया जा रहा है कि कल्याणपुर की कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ाई के लिए सुबह स्कूल गए बच्चे 5 घंटे लगातार हुई बारिश के बाद फंस गए थे. फंसे बच्चों को एनडीआरएफ की टीम सुरक्षित निकाल लिया था.


9:32 AM (6 वर्ष पहले)

केरलः बारिश से रेल सेवा प्रभावित, कई रूट बदले

Posted by :- Tirupati Srivastava

9:17 AM (6 वर्ष पहले)

कर्नाटकः भूस्खलन से रेल यात्रा बाधित

Posted by :- Tirupati Srivastava
कर्नाटक में बाढ़ के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है. भूस्खलन के कारण सकलेशपुर और सुब्रमण्य स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है.
Advertisement
9:15 AM (6 वर्ष पहले)

जामनगर में एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन

Posted by :- Tirupati Srivastava

9:14 AM (6 वर्ष पहले)

वायनाड जाएंगे राहुल गांधी

Posted by :- Tirupati Srivastava
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जाएंगे. केरल राज्य बाढ़ की मार से जूझ रहा है. बाढ़ से वायनाड में जनजीवन प्रभावित है.
9:13 AM (6 वर्ष पहले)

आज बेलगावी का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

Posted by :- Tirupati Srivastava
गृहमंत्री आज कर्नाटक के बेलगावी क्षेत्र का दौरा करेंगे. कर्नाटक राज्य बाढ़ की मार से बुरी तरह प्रभावित है.
9:12 AM (6 वर्ष पहले)

बाढ़ का कहर जारी, केरल में रेल सेवा प्रभावित

Posted by :- Tirupati Srivastava
केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं. केरल में 10 ट्रेनें कैसिंल कर दी गई हैं. केरल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा पड़ा है. मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेल सेवा बाधित है. वहीं, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो सैलाब जानलेवा हो गया है.
Advertisement
Advertisement