scorecardresearch
 

NIA का बड़ा खुलासा- भारत में हमले की साजिश रच रहा था जैश का आतंकी

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर अहमद खान के एक सहयोगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मुदस्सिर के सहयोगी सज्जाद अहमद खान देश भर में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

  • NIA का खुलासा, देश भर में रची जा रही थी आतंकी साजिश
  • जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर अहमद खान के एक सहयोगी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मुदस्सिर के सहयोगी सज्जाद अहमद खान देश भर में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था.

ये दावा एनआईए ने दिल्ली की अदालत में दायर की गई अपनी चार्जशीट में किया है. जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है.

जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121 ए और अनलॉफुल एक्टीविटीज(प्रिवेंशन) एक्ट (यूएपीए) की अलग-अग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार ऑपरेटिव भारत के अलग-अलग शहरों में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इन शहरों में देश की राजधानी दिल्ली का नाम भी शामिल था.

Advertisement

इस चार्जशीट में सज्जाद अहमद खान(27), तनवीर अहमद गिनी(29), बिलाल अहमद मीर(23) और मुजफ्फर अहमजद भट(25) का नाम शामिल है. सभी पुलवामा के रहने वाले हैं. सज्जाद पर आरोप है कि पुलवामा अटैक में इसका बड़ा हाथ था. सज्जाद को दिल्ली की लाजपत राय मार्केट से पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह की शुरुआत में तीन आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आतंकी सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं. जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी समूह है जिसने इस साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमला किया था. इस हमले में 40 से अधिक सुरक्षाबलों के अधिकारी मारे गए थे.

Advertisement
Advertisement