scorecardresearch
 

मस्जिदों को खोलने पर जारी हुई एडवाइजरी, नमाजियों के बीच हो 6 फीट की दूरी

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मास्क लगाकर नमाज अदा करें और वजू घर से ही करके जाएं.

Advertisement
X
मस्जिद को लेकर एडवाइजरी जारी (फाइल फोटो)
मस्जिद को लेकर एडवाइजरी जारी (फाइल फोटो)

  • मस्जिदों के खोलने को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी
  • 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग घर पर ही पढ़ें नमाज

धार्मिक स्थलों को 8 जून से फिर से खोले जाने के सरकार के फैसले के मद्देनजर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मस्जिदों को लेकर एक एजवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि मस्जिद में भीड़ जमा न होने दें. साथ ही 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग मस्जिद में न आएं, घर पर ही नमाज अदा करें.

एडवाइजरी में कहा गया है कि मास्क लगाकर नमाज अदा करें और वजू घर से ही करके जाएं. साथ ही नमाज में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है. एडवाइजरी के तहत दो नमाजियों के बीच 6 फीट का फासला हो.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मस्जिद में जाते और बाहर निकलते समय भीड़ ना लगाने को कहा गया है. साथ ही कहा गया है कि मस्जिद में रखी हुई टोपियां इस्तेमाल ना करें, बल्कि अपनी टोपी खुद लाएं.

एडवाइजरी के तहत नमाज के लिए मस्जिद में आएं तो न किसी से गले मिले न हाथ मिलाएं और चटाई पर नहीं, बल्कि फर्श पर नमाज अदा करें. इसके अलावा हर नमाज से पहले फर्श की डिटॉल और फिनाइल से सफाई हो.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

बता दें कि लॉकडाउन 5.0 को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस में 8 जून से धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पूजा स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी गई है.

इसके साथ ही गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, कोरोना कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है और यहां रात में 9 बजे से लेकर सुबह 5 जबे तक कर्फ्यू भी लगेगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement
Advertisement